Thu Sep 17, 2026 | 12:15 AM IST

Doctor Verified

क्या डायबिटीज रोगी आडू खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान

आडू पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गर्मियों में इस फल को खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन, क्या डायबिटीज रोगी आडू खा सकते हैं?

Aadu Khane ke Fayde: गर्मियों के मौसम में आडू मिलना शुरू हो जाता है। इस समय मार्केट में खूब आडू मिल रहे हैं। आडू स्वादिष्ट होने के साथ ही, पौष्टिक भी होता है। यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आडू में विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा, आडू में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-एलर्जी और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। आपको बता दें कि आडू में विटामिन सी, विटामिन ए, एनर्जी और आयरन भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए गर्मियों के मौसम में हर व्यक्ति को आडू का सेवन जरूर करना चाहिए। आडू खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। आडू पाचन शक्त को मजबूत बनाता है। साथ ही, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रण में रखता है। लेकिन, क्या डायबिटीज रोगी आडू खा सकते हैं (Kya Diabetes Rogi Aadu Kha Skte Hai)? क्या डायबिटीज रोगियों के लिए आडू खाना फायदेमंद होता है?

क्या डायबिटीज रोगी आडू खा सकते हैं?- Can Diabetics Eat Peach in Hindi

आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा कहती है कि डायबिटीज रोगी आडू खा सकते हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए आडू फल बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, आडू में फाइबर अधिक होता है, जिससे डायबिटीज रोगियों को लाभ मिलता है। साथ ही, आडू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए सुरक्षित होता है। कम जीआई वाले फल खाने से ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल में रहता है। आपको बता दें कि आडू में फैट भी कम होता है। इसलिए भी इसे डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

PubMed.gov में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, आडू में पॉलीफेनॉल पाया जाता है, जो मोटापे से संबंधित बीमारियों को कम करने में मदद करता है। आडू इंसुलिन प्रतिरोध, हाई ब्लड शुगर और हृदय रोगों के जोखिम को कम कर सकता है। इतना ही नहीं, आडू खाने से ब्लड शुगर के स्तर को भी कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है।

 peach benefits

डायबिटीज में आडू खाने के फायदे- Peach Benefits for Diabetics in Hindi

  • आडू में एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स, डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। 
  • डायबिटीज रोगियों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में आडू प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। इसमें विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है।
  • आडू खाने से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण (Blood Sugar Level) में रखा जा सकता है। यह रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ने से रोकता है।
  • डायबिटीज रोगियों में हृदय रोग (Heart Diseases in Hindi) विकसित होने का जोखिम अधिक होता है। ऐसे में आडू खाना फायदेमंद होता है। आडू खाने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है। आडू के सेवन से हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और हाई ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है।

अगर आप भी डायबिटीज रोगी हैं, तो अपनी डाइट में आडू शामिल कर सकते हैं। आडू में मौजूद गुण, डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होते हैं। आडू खाने से ब्लड शुगर का स्तर भी कंट्रोल में रहता है। आडू, मोटापा और हृदय रोगों के जोखिम को भी कम करता है। 

Images Source: Freepik

Study Link: https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/25801980/

Read Next

सोयाबीन की बड़ी को डाइट में शामिल कैसे करें? जानें 3 तरीके और इसके फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 26, 2024 09:13 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content