Expert

डायबिटीज के मरीजों के लिए कैसे फायदेमंद है आम की गुठली, एक्सपर्ट से जानें फायदे

आम की गुठली के कई फायदे हो सकते हैं। अगर आप डायबिटीज में आम की गुठली का सेवन करते हैं तो इससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज के मरीजों के लिए कैसे फायदेमंद है आम की गुठली, एक्सपर्ट से जानें फायदे


Mango Kernels Benefits for Diabetes in Hindi: डायबिटीज के मरीजों को अक्सर फल खाने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। लोगों का मानना है डायबिटीज होने पर फल खाने से ब्लड शुगर बढ़ जाता है। जबकि, ऐसा नहीं है कि हो सकता है कि कुछ फल खाना डायबिटीज में ब्लड शुगर बढ़ाते हों, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं कि सभी फल डायबिटीज के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं डायबिटीज में आम की गुठली खाना फायदेमंद हो सकता है। डायबिटीज में आम की गुठली खाने आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

आम की गुठली खाना आपके ग्लूकोज के अवशोषण को कम करने के साथ ही डायबिटीज को मैनेज करने में भी मदद करते हैं। कई लोग आम की गुठली का पाउडर बनाकर डायबिटीज में इस्तेमाल करते हैं। आम की गुठली का पाउडर बनाकर खाना आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने से लेकर वजन घटाने तक में फायदेमंद माना जाता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। (Diabetes me Aam Ki Gutli Khane Ke Fayde) - 

क्या वाकई आम की गुठली डायबिटीज में फायदेमंद होती है? 

एक्सपर्ट के मुताबिक आम की गुठली भले को भले ही लोग छोटा समझकक नजरअंदाज करते हों, लेकिन आम की गुठली के कई फायदे हो सकते हैं। अगर आप डायबिटीज में आम की गुठली का सेवन (Aam Ki Guthli Khane Ke Fayde) करते हैं तो इससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है। आम की गुठली में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड शुगर के को नियंत्रित करने में मदद करता है। अगर आपका ब्लड शुगर बढ़ा हुआ है तो ऐसे में आम की गुठली का पाउडर बनाकर अपनी रेगुलर डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसे खाने से आपके पाचन तंत्र में भी काफी सुधार होता है। 

आम की गुठली खाने के फायदे 

  1. आम की गुठली खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है।
  2. आम की गुठली खाने से पाचन तंत्र में सुधार होता है। इसे खाने से गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याएं कम होती हैं।
  3. इसे खाने से आपकी त्वचा अच्छी रहती है और त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं।
  4. आम की गुठली खाने से बालों को भी काफी लाभ मिलता है। बालों से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए आप इसे खा सकते हैं। आम की गुठली का तेल बनाकर भी बालों पर लगाया जा सकता है। 

ज्यादा आम की गुठली खाने के नुकसान 

  1. अगर आप आम की गुठली को जरूरत से ज्यादा खाते हैं तो इसके कुछ नुकसान भी देखने को मिल सकते हैं।
  2. आम की गुठली को जरूरत से ज्यादा खाने से आपको त्वचा पर चकत्ते पड़ने के साथ ही त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
  3. इसे ज्यादा मात्रा में खाने से आपको कई बार एलर्जी का भी सामना करना पड़ सकता है।
  4. ज्यादा मात्रा में आम की गुठली खाने से कुछ मामलों में आपको पेट में जलन और दस्त जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  5. इसे ज्यादा खाने से कई बार एसिडिटी होने के साथ ही साथ उल्टी और मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं?

  1. डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप अपनी रेगुलर डाइट में प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर फूड्स शामिल करें।
  2. डायबिटीज को कम करने के लिए डाइट में फल, सब्जियां और साबुत अनाज जरूर शामिल करें।
  3. इसके लिए आपको केल, पालक, ब्रोकली और अन्य हरी सब्जियां खानी चाहिए।
  4. ऐसे में डाइट में ओट्स, दलिया और ब्राउन राइस आदि को शामिल किया जा सकता है।
  5. इसके लिए आपको जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने के साथ शुगर वाली ड्रिंक्स पीने से परहेज करना चाहिए।

FAQ

  • आम की गुठली का सेवन कैसे करें?

    आम की गुठली खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। आम की गुठली को आप धूप में सुखाकर इसका पाउडर बनाकर उसे खाया जा सकता है। 
  • आम की गुठली खाने से क्या होता है?

    आम की गुठली खाने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इसे खाने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है साथ ही साथ वजन घटाने में भी मदद मिलती है। 
  • आम की गुठली पेट में चली जाए तो क्या करें?

    बहुत से लोगों में यह सवाल रहता है कि अगर आम की गुठली पेट में चली जाए तो क्या होगा? लेकिन, आम की गुठली पेट में जाने के बाद यह मल के रास्ते आसानी से बाहर आ सकती है। 

 

 

 

Read Next

ज्यादा चाय-कॉफी पीना से क्या परेशानियां होती हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

TAGS