Expert

आम ही नहीं इसकी गुठली भी होती है बेहद फायदेमंद, कई रोगों को करती है दूर

आम के साथ ही उसकी गुठली भी सेहत के लिए फायदेमंंद होती है। जानते हैं इसके फायदे और खाने का तरीका।   
  • SHARE
  • FOLLOW
आम ही नहीं इसकी गुठली भी होती है बेहद फायदेमंद, कई रोगों को करती है दूर


गर्मियां आते ही बाजार में आम की कई किस्म मिलना शुरु हो गई हैं। आम की हर किस्म का अपना अलग स्वाद होता है। ऐसा शायद ही कोई हो, जिसे आम खाना पसंद न हो। आम खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। वजन बढ़ाने के लिए मैंगो शेक बेहतर विकल्प माना जाता है। इससे कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। आम खाने के बाद हम उसकी गुठलियों को कूड़े में फेंक देते हैं। लेकिन, एक्सपर्ट्स की मानें, तो आम की गुठलियां भी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। इसमें सोडियम, पोटैशिम, जिंक, आयरन, कैल्शियम और कॉपर सहित कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसको सूखाकर चूर्ण बनाकर खाना बेहद ही फायदेमंंद होता है। इस लेख में डायटीशियन शिवाली गुप्ता ने आम की गुठली से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताया।

आम की गुठलियों से होने वाले फायदे - Benefits Of Mango Kernel in Health In Hindi

पोषण तत्वों से भरपूर

आम की गुठली आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होती है। उनमें डाइट्री फाइबर पाए जाते हैं, जो आपकी पाचन क्रिया को बेहतर करते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी पाया जाता है। ये पोषक तत्व शारीरिक कार्यों के लिए आवश्यक होते हैं। इसके अलावा, आम की गुठलियों में पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे मिनिरल्स पाए जाते हैं, जो आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा

आम की गुठली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस (ऑक्सीजन की प्रक्रिया में बाधा) को कम करती है। इससे पुरानी बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट शरीर को डैमेज करने वाले फ्री रेडिकल्स को कम करने में सहायता प्रदान करते हैं। इसके सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से खुद का बचाव कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : रात को आम खाने से सेहत को मिल सकते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

mango kernel health benefits

इम्यून सिस्टम को करें बूस्ट 

आम की गुठलियों में मौजूद विटामिन और मिनरल्स आपकी इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने का काम करता हैं। जिससे इंफेक्शन से लड़ने में शरीर की क्षमता में बढ़ोतरी होती है।

कब्ज की समस्य को करें दूर

आम की गुठलियों में पाया जाने वाला फाइबर आपकी कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक होता है। आम की गुठलियों के चूर्ण को रात के समय गुनगुने पानी के साथ पीने से आपको कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। साथ ही, कब्ज के कारण होने वाली गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या दूर होती है।

स्किन की समस्याओं को करें दूर

आम की गुठलियों के चूर्ण को फेस पैक में इस्तेमाल करने से आप स्किन की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इससे त्वचा को गहराई से पोषण मिलता है। इसके अलावा, स्किन मॉइस्चराइज होती है। इसके नियमिति इस्तेमाल से त्वचा का में निखार आता है और टैनिंग दूर होती है।

इसे भी पढ़ें : क्या वेट लॉस के दौरान आम खाने से बढ़ सकता है आपका वजन? जानें एक्सपर्ट की राय

कैसे करें इस्तेमाल 

आम की गुठलियों को पानी से धोकर उसे सूखाया जाता है। जब वो सूख जाती है, तो उन्हें पीसकर चूर्ण बनाया जाता है। इसके बाद इस चूर्ण को पानी के साथ रात के समय या सुबह खाली पेट लेने से आपको इसके पर्याप्त फायदे मिलते हैं। बाजार में आम के गुठलियों का तेल भी मिलता है। इससे आप स्किन और बालों पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा, आप इसके चूर्ण को सलाद और स्मूदी में मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। 

आम के साथ ही उसकी गुठलियां भी आपके लिए फायदेमंद होती है। इसके नियमित सेवन से आप कई तरह की समस्याओं से दूर रहते हैं। आम की गुठलियों के पोषण तत्व आपके पाचन को दुरुस्त कर मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करने में सहायक होते हैं।

Read Next

कभी नहीं खाना चाहिए इन 3 तरीकों से पकाया हुआ खाना, सेहत को पहुंचाता है नुकसान

Disclaimer