रात को आम खाने से सेहत को मिल सकते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

आम को आप रात के समय भी खा सकते हैं। रात के समय में इसे खाने के कई फायदे होते हैं। आगे जानते हैं इसके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
रात को आम खाने से सेहत को मिल सकते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में


गर्मियां आते ही बाजार में आम मिलना शुरु हो जाते हैं। आम को स्वाद की वजह से फलों का राजा कहा जाता है। भारत में आम कई किस्म के पाए जाते हैं। आम की हर किस्म का स्वाद बेहद अलग और स्वादिष्ट होता है। आम सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीनियम पाया जाता है। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है और आपको मौसम की वजह से होने वाले संक्रमण की संभावना कम हो जाती है। आम को सुबह व शाम के साथ ही रात में खाने के बाद भी खाया जा सकता है। इस विषय पर हमने डायटीशियन शिवाली गुप्ता से बात कि तो उन्होंने आम को रात में खाने के फायदों को आगे बताया। 

रात को आम खाने के फायदे - Benefits Of Eating Mango At Night in Hindi 

अच्छी नींद के लिए आवश्यक 

आम में अमीनो एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो सेरोटोनिन यानी "फील-गुड" हार्मोन का लेवल बढ़ाने में सहायक होता है। रात में आम खाने से शरीर में सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ातरी होने में मदद मिलती है। जिसकी वजह से आपको रात के समय अच्छी नींद आती है। इसके साथ ही आम में पाये जाने वाले मैग्नीशियम आपकी मांसपेशियों को आराम पहुंचाने का काम करता है। 

इसे भी पढ़ें :  गर्मियों में जरूर लें मीठे-रसीले आम का मजा, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

benefits of mangoes at night

कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल

आम में उच्च स्तर के फाइबर पाए जाते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। रात में आम खाने से हृदय रोग और स्ट्रोक का जोखिम हो सकता है। हार्ट हेल्थ के लिए आप रात के समय सीमित मात्रा में आम का सेवन कर सकते हैं।  

पाचन क्रिया को करे बेहतर 

आम फाइबर अधिक मात्रा में होता है। फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर करने के लिए आवश्यकत होता है। रात को आम खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और आपको कब्ज की समस्या से निजात मिलती है। आम के सेवन से आपका पेट भरा रहता है और आपको रात के समय भूख नहीं लगती है। 

इम्यून सिस्टम को करें मजबूत

आम विटामिन सी सहित आवश्यक विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसके सेवन से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जिसकी वजह से आप बार-बार बीमार नहीं पड़ते हैं। 

ब्लड शुगर को करें कंट्रोल 

आम में ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। रात के समय में सीमित मात्रा में आम खाने से आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही डायबिटीज की वजह से होने वाले अन्य जोखिम का खतरा भी कम हो जाता है।

इसे भी पढ़ें : सुबह खाली पेट आम खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे

आम सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अधिक मात्रा में आम खाने से आपको कई अन्य तरह की समस्याएं हो सकती है। साथ ही अधिक सेवन करने से शुगर का स्तर बढ़ सकता है। अगर आपको आम खाने से किसी तरह की परेशानी हो, तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करें। 

 

Read Next

गर्मी में शहद खाने से मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे, जानें सेवन का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version