Fri Oct 23, 2026 | 11:38 PM IST

सुबह खाली पेट आम खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे

Mango Benefits in Hindi: आम अधिकतर लोगों का पसंदीदा फल होता है। इसे खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। 
सुबह खाली पेट आम खाने से मिलेंगे ये 5 फायदेसुबह खाली पेट आम खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे

Mango Health benefits in Hindi: फलों का राजा ‘आम’ अधिकतर लोगों का पसंदीदा फल होता है। आम न सिर्फ स्वादिष्ट, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। आम में विटामिन सी और बीटा कैरोटीन पाया जाता है। इसके अलावा आम में फाइबर, कार्ब्स और पोटेशियम भी होता है। रोजाना आम खाने से एसिडिटी को कम करने में मदद मिल सकती है। यह आपको एनर्जेटिक भी रखता है। इस लेख में हम आपको सुबह खाली पेट आम खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक, द्वारका की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानते हैं आम खाने से कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं-

खाली पेट आम खाने के फायदे (Benefits of Eating Mango on an Empty Stomach)

क्या खाली पेट आम खा सकते हैं? तो इसका जवाब है, हां। खाली पेट आम खाना बेहद फायदेमंद हो सकता है। खाली पेट आम खाने से शरीर इसमें मौजूद सभी विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर को आसानी से अवशोषित कर लेता है। इससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी और पोषक तत्व मिलते हैं। 

  1. खाली पेट आम खाने से पाचन में सुधार हो सकता है। इससे गैस और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
  2. आम में अधिक मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसे खाने से शरीर की इम्यूनिटी तेज होती है। शरीर रोगों से लड़ने के लिए तैयार होता है।
  3. आप आम खाकर अपना वजन घटा भी सकते हैं। दरअसल, आम में फाइबर होता है और इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। इससे बार-बार खाने की क्रेविंग कम होती है।
  4. आप आम को छिलकासमेत खा सकते हैं। इसके छिलके में फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो फैट बर्नर का काम करते हैं। यानी आम खाने से फैट को जलाने में मदद मिल सकती है। इससे वजन कम हो सकता है।
  5. आम को स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसमें विटामिन सी और विटामिन ए होता है, इन्हें स्किन के लिए जरूरी विटामिन्स माना जाता है।

आम की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए इसे खाने से पहले 1-2 घंटे तक पानी में भिगोकर जरूर रखें। आम भिगोकर खाने से इसकी तासीर सामान्य हो जाती है। आम शरीर में गर्मी पैदा नहीं करता है।

mango benefitsmango benefits

इसे भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट खाएं नाशपाती, मिलेंगे ये 6 जबरदस्त फायदे

खाली पेट आम कैसे खाएं? (How to Eat Mango)

  • खाली पेट आम कई तरीकों से खाया जा सकता है।
  • आप आम को स्मूदी बनाकर पी सकते हैं।
  • आम का शेक भी बनाया जा सकता है।
  • आप चाहें तो आम को काटकर या फिर चूसकर भी खा सकते हैं।

खाली पेट आम खाने के नुकसान

  • अगर आप खाली पेट आम खाते हैं और इसके बाद हैवी वर्कआउट या एक्सरसाइज करते हैं, तो आपका ब्लड शुगर लेवल गिर सकता है। दरअसल, आम में मौजूद शर्करा आसानी से अवशोषित हो जाता है। इससे आपको शुगर लेवल कम होने का अहसास हो सकता है।
  • इसके अलावा जिन लोगों का शुगर लेवल बढ़ा हुआ है, उन्हें भी खाली पेट आम खाने से नुकसान पहुंच सकता है।
  • खाली पेट आम सिर्फ उन्हीं लोगों को खाना चाहिए, जिन्हें गंभीर इंसुलिन प्रतिरोध नहीं है।

इसे भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट खाएं अखरोट, मिलेंगे ये 4 फायदे

Mango Benefits: आप सुबह खाली पेट आम का सेवन कर सकते हैं, लेकिन अगर कोई स्वास्थ्य समस्या है तो पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। वहीं वेट लॉस या वेट गेन डाइट लेने वाले लोगों को खाली पेट आम अपनी डायटीशियन की सलाह पर ही खाना चाहिए।

Read Next

→ मशरूम पाउडर खाने के फायदे और नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 06, 2022 09:23 IST

    Published By : Anju Rawat