Expert

डायबिटीज के मरीज खाने में शामिल करें बेसन, एक्सपर्ट से जानें फायदे

डायबिटीज के मरीज निश्चिततौर पर बेसन खा सकते हैं। बेसन खाना डायबिटीज में लाभकारी माना जाता है। बेसन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स GI कम होता है, जिसे खाने से डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज के मरीज खाने में शामिल करें बेसन, एक्सपर्ट से जानें फायदे


Can we eat besan roti in diabetes in Hindi: डायबिटीज के मरीजों को अक्सर खान-पान को लेकर एक्टिव रखना होता है। डायबिटीज के मरीजों को हमेशा हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाने की सलाह दी जाती है। डायबिटीज होने के बाद फ्राइड और अनहेल्दी चीजें खाने से परहेज करना चाहिए। कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या डायबिटीज के मरीज बेसन खा सकते हैं? अगर आपके मन में भी यह सवाल रहता है तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें।

वैसे तो बेसन डायबिटीज में लाभकारी माना जाता है। बेसन में मिलने वाले पोषक तत्व डायबिटीज में हेल्दी साबित हो सकते हैं। बेसन में विटामिन, फोलेट और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है, जिसे खाने से ब्लड शुगर नियंत्रित रह सकती है। डायबिटीज में बेसन की रोटी बनाकर भी खाई जा सकती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। (Kya Diabetes Ke Mareej Besan Kha Sakte Hain) - 

क्या डायबिटीज में बेसन खा सकते हैं?

प्राची के मुताबिक डायबिटीज के मरीज निश्चिततौर पर बेसन खा सकते हैं। बेसन खाना डायबिटीज में लाभकारी माना जाता है। बेसन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स GI कम होता है, जिसे खाने से डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। बेसन में कॉम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन पाया जाता है, जिसे खाने से ब्लड शुगर कम होता है।

बेसन खाने से यह धीरे-धीरे करके पचता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो ऐसे में बेसन को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल करना आपके लिए एक फायदेमंद विकल्प साबित हो सकता है। बेसन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 10 से भी कम होता है। 

besan roti-inside

क्या डायबिटीज के मरीज बेसन की रोटी खा सकते हैं? 

डायबिटीज में बेसन की रोटी खाना एक बेहतर और फायदेमंद विकल्प साबित हो सकती है। डायबिटीज के मरीज अगर गेहूं की रोटी के बजाय बेसन की रोटी को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं तो इससे उन्हें ब्लड शुगर में काफी फायदा मिलेगा। बेसन खाने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है साथ ही साथ गेहूं की रोटी की तुलना में बेसन की रोटी खाने से डायबिटीज में वजन भी आसानी से घटाया जा सकता है। डायबिटीज में बेसन की रोटी खाने से डायबिटीज के मरीजों का पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है, जिससे खाना आसानी से पचता है और ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। 

डायबिटीज में बेसन खाने के फायदे 

  1. डायबिटीज में बेसन खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद माना जाता है।
  2. डायबिटीज में बेसन खाने से मरीज का वजन आसानी से कम होता है साथ ही नियंत्रित भी होता है।
  3. अगर आप डायबिटीज में बेसन खाते हैं तो इससे कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ अच्छी रहती है और हार्ट भी अच्छा रहता है।
  4. इसे खाने से गट हेल्थ दुरुस्त रहती है, जिससे पाचन तंत्र अच्छा रहता है और पाचन संबंधी समस्याएं भी अच्छी रहती हैं।
  5. डायबिटीज में बेसन खाने से आपका पेट भरा रहता है, जिससे आपको लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता है।
  6. इसे खाने से आपकी पाचन प्रक्रिया भी अच्छी रहती है।
  7. डायबिटीज के मरीजों को बेसन की रोटी खाने से उनमें ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। 

इसे भी पढ़ें - क्या टाइप 2 डायबिटीज के मरीज गेहूं की रोटी खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान 

डायबिटीज में कितना बेसन खाना चाहिए? 

डायबिटीज में बेसन खाना सेहत के लिए कई तरीकों से लाभकारी होता है। इसे खाने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। लेकिन, डायबिटीज में बेसन को अगर सीमित मात्रा में खाया जाए तो यह सेहत के लिए फायदेममद हो सकती है। डाइटिशियन के मुताबिक दिनभर में आप बेसन की 3 से 4 रोटी खा सकते हैं वहीं अगर आप चीला खा रहे हैं तो दिनभर में एक से दो चीले का सेवन कर सकते हैं। जरूरत से ज्यादा मात्रा में बेसन खाना सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।

FAQ

  • शुगर में बेसन का चीला खा सकते हैं क्या?

    जी हां, शुगर या डायबिटीज में बेसन का चीला खाना सेहत के लिए अच्छा हो सकता है। अगर आप डायबिटीज में बेसन की रोटी खाते हैं तो इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रह सकता है। 
  • शुगर पेशेंट को कौन से आटे की रोटी खानी चाहिए?

    शुगर के मरीजों को आमतौर पर गेहूं की ज्यादा रोटी खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। डायबिटीज के मरीजों को बाजरा, रागी, चने के साथ ही साथ मल्टीग्रेन आटे की रोटी का सेवन करना चाहिए। 
  • डायबिटीज पेशेंट को सुबह नाश्ते में क्या लेना चाहिए?

    डायबिटीज के मरीज सुबह नाश्ते में ओट्स, दूध, दलिया, काजू-बादाम और अन्य ड्राई फ्रूट्स को खा सकते हैं। इसे खाने से आपका दिन हेल्दी रह सकता है। 

 

 

 

Read Next

कद्दू के बीजों को भुनकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS