Mahua ke Fayde Kya Hai: आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियां हैं, जिनका उपयोग स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। इसमें महुआ भी एक जड़ी-बूटी है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होती है। महुआ तेजी से बढ़ने वाला एक पेड़ है। इसका वानस्पतिक नाक लोंगफोलिआ है। यह पेड़ ज्यादातर जंगलों और मैदानी इलाकों में पाया जाता है। महुआ के फल, फूल, छाल आदि का उपयोग समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। आपको बता दें कि महुआ डायबिटीज और एनीमिया रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। महुआ कुछ बीमारियों से भी राहत दिलाता है। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं महुआ कौन-सी बीमारी में काम आता है?
महुआ किस बीमारी में काम आता है?- Which Disease Can be Treated with Mahua in Hindi
1. जोड़ों के दर्द
अगर आपको जोड़ों में दर्द रहता है, तो महुआ का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है। महुआ में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है। अगर आप महुआ का सेवन करेंगे, तो इससे जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। अगर बढ़ती उम्र में आपके जोड़ों में दर्द रहता है, तो महुआ का सेवन जरूर करें। महुआ खाने से आपको काफी लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- महुआ की तासीर कैसी होती है? जानें किसे इसका सेवन करना चाहिए और किसे नहीं?
2. डायबिटीज
महुआ डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो आपके लिए महुआ का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। डायबिटीज रोगियों के लिए महुआ की छाल लाभकारी होती है। डायबिटीज रोगी महुआ की छाल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। महुआ की छाल, ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करती है।
3. खून की कमी दूर करे
अक्सर महिलाओं को खून की कमी का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से उन्हें एनीमिया रोग से जूझना पड़ता है। ऐसे में महुआ का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। महुआ में आयरन होता है, जिससे खून की कमी दूर होती है। लेकिन, अगर प्रेग्नेंसी में खून की कमी होती है, तो महुआ का सेवन आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
4. खांसी-जुकाम
अगर हर बदलते मौसम में आप सर्दी-जुकाम या खांसी से परेशान रहते हैं, तो महुआ का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। महुआ में विटामिन-सी पाया जाता है, जो सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। सर्दी-जुकाम होने पर आप महुआ का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- महुआ दूध खाने के फायदे: दूध में महुआ उबालकर खाने से दूर हो सकती हैं पुरुषों की कई समस्याएं, जानें 8 फायदे
5. दांत दर्द
अगर आप दांत दर्द से परेशान हैं, तो भी महुआ का उपयोग कर सकते हैं। महुआ के फूल, दांत दर्द से राहत दिला सकते हैं। अगर आपको दांत दर्द हो जाता है तो आप महुआ के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको दर्द में आराम मिलेगा।