Is it safe to eat Mahua During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं जो कुछ भी खाती और पीती हैं, उसका सीधा असर गर्भ में पलने वाले शिशु पर पड़ता है। गर्भस्थ शिशु का विकास सही तरीके से हो, इसलिए महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान पोषण युक्त आहार बहुत सोच समझकर खाती हैं। ग्रामीण भारत में आज भी बड़ी मात्रा में गर्मियों के मौसम में महुआ (Madhuca longifolia) खाया जाता है। लोग महुआ के फूल, फल और बीज से बने तेल का इस्तेमाल कई प्रकार से करते हैं। लेकिन जब बात प्रेग्नेंसी के दौरान महुआ का सेवन करने की आती है, तो महिलाओं के मन में कई प्रकार के सवाल आते हैं।
इस लेख में दिल्ली के गर्ग क्लीनिक की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता गर्ग (Dr. Sunita Garg, Garg clinic, Delhi) से जानेंगे कि प्रेग्नेंसी में महुआ का सेवन कितना सुरक्षित (Is it safe to eat Mahua During Pregnancy) है या नहीं।
इसे भी पढ़ेंः क्या वाकई ब्रा में फोन रखने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? जानें इस पर क्या कहते हैं डॉक्टर
महुआ क्या है- What is Mahua
महुआ एक आयुर्वेदिक पेड़ है। ग्रामीण और आदिवासी भारत के लोग महुआ के फूल, फल से बनें तेल, मिठाई, दवाएं और ड्रिंक्स का सेवन बड़ी मात्रा में करते हैं। आयुर्वेद में महुआ की तासीर ठंडी मानी जाती है। यही कारण है कि गर्मियों में महुआ का शरबत, जूस काफी लोकप्रिय है।
टॉप स्टोरीज़
प्रेग्नेंसी में महुआ का सेवन सुरक्षित है या नहीं?- Is it safe to use Mahua during Pregnancy or not?
डॉ. सुनीता गर्ग के अनुसार, महुआ में फूल और बीज में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन महुआ में कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो गर्भवती महिला की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। गर्भवती महिलाएं अगर ज्यादा मात्रा में महुआ का सेवन करती हैं, तो यह गर्भपात का कारण भी बन सकता है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान महुआ का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। लेकिन महिलाएं महुआ का उपयोग बाहरी तौर पर कर सकती हैं, यह पूरी तरह से सुरक्षित है।
इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी के लिए जरूरी है Cervix का हेल्दी रहना, डॉ चंचल शर्मा से जानें इसे हेल्दी कैसे रखें
इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स के दौरान खट्टा खाने से ज्यादा ब्लीडिंग होती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
प्रेग्नेंसी में महुआ का इस्तेमाल कैसे करें- How to use Mahua during pregnancy
डॉ. सुनीता गर्ग का कहना है कि गर्भावस्था में महिलाएं महुआ के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। महुआ का तेल से जोड़ों, हाथ और पैर की मालिश की जाए, तो यह सूजन व दर्द से राहत दिलाता है। वहीं, पेट और शरीर के निचले हिस्से में महुआ का तेल लगाया जाए, तो यह स्ट्रेच मार्क्स को कम करता है।
इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में दृष्टि धामी ने भारी डंबल्स के साथ किया वर्कआउट, डॉक्टर से जानें क्या ऐसा करना है सेफ?
प्रेग्नेंसी में महुआ का सेवन करने से होने वाले नुकसान
गर्भावस्था में महिलाएं अगर महुआ का सेवन बिना किसी डॉक्टरी सलाह के करती हैं, तो उन्हें नीचे बताए गए नुकसान हो सकते हैं।
- महुआ के फूलों में प्राकृतिक तौर पर कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में हार्मोन असंतुलित करके गर्भपात करवा सकता है।
- महुआ का सेवन करने से गर्भाशय में संकुचन होता है, जिससे गर्भावस्था दौरान ब्लीडिंग हो सकती है।
- महुआ का उपयोग ज्यादा मात्रा में शराब बनाने के लिए किया जाता है। गर्भावस्था में इसका सेवन करने से पाचन तंत्रिका का कार्य धीमा हो जाता है। जिसकी वजह से अपच, कब्ज और उल्टी का समस्या हो सकती है।
- कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि ज्यादा मात्रा में महुआ का सेवन किया जाए, तो यह ब्लड प्रेशर को प्रभावित करता है। गर्भावस्था में कम या ज्यादा ब्लड प्रेशर गर्भस्थ शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है।
इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में रोजाना ट्रैवल करना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानिए इसका जवाब
निष्कर्ष
महुआ का सेवन आम लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन गर्भावस्था में महुआ का सेवन नहीं करना चाहिए। गर्भावस्था में महुआ का सेवन करने से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं और गर्भपात का खतरा होता है।