Wed Sep 30, 2026 | 06:20 PM IST

महुआ दूध खाने के फायदे: दूध में महुआ उबालकर खाने से दूर हो सकती हैं पुरुषों की कई समस्याएं, जानें 8 फायदे

महुआ और दूध का मिश्रण स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। इसके सेवन से आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती है।
महुआ दूध खाने के फायदे: दूध में महुआ उबालकर खाने से दूर हो सकती हैं पुरुषों की कई समस्याएं, जानें 8 फायदेमहुआ दूध खाने के फायदे: दूध में महुआ उबालकर खाने से दूर हो सकती हैं पुरुषों की कई समस्याएं, जानें 8 फायदे

महुआ स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। भारत के कई राज्यों में इसका इस्तेमाल देसी शराब बनाने के लिए किया जाता है। इससे तैयार देसी शराब स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह कई तरह के पोषक तत्व जैसे- प्रोटीन, आयरन, फैट, आयरन, फास्फोरस, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट इत्यादि से भरपूर होता है। शराब के अलावा इसका सेवन कई अन्य तरीकों से भी किया जाता है। कुछ लोग महुआ का सेवन कई तरह के डिशेज को तैयार करने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी महुआ का सेवन दूध के साथ किया है? अगर नहीं, तो आज से इसका सेवन करना शुरू कर दें। दूध और महुआ का मिश्रण स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है। इसके सेवन से एक्जिमा, मिर्गी और बवासीर जैसी परेशानी को कम किया जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं महुआ और दूध का सेवन करने से होने वाले फायदे-

महुआ और दूध के फायदे - Mahua with Milk Benefits in Hindi

1. स्पर्म काउंट बढ़ाने में असरदार

 महुआ का दूध का एक साथ सेवन करने से पुरुषों की इंफर्टिलिटी की समस्या को दूर किया जा सकता है। अगर आप शीघ्रपतन या फिर लो स्पर्म काउंट की समस्या से जूझ रहे हैं, तो महुआ के सूखे फूलों को दूध में उबालकर पिएं। इससे आपकी इंफर्टिलिटी की परेशानी दूर हो सकती है। साथ ही सेक्स से जुड़ी अन्य समस्याएं भी कम हो सकती हैं। 

2. नसों की कमजोरी को करे दूर

महुआ और दूध का मिश्रण नसों की कमजोरी और न्यूरो मस्कुलर सिस्टम में होने वाली समस्याओं को दूर करने में असरदार साबित हो सकता है.  इसके लिए दूध और महुआ को उबाल लें। इसमें 1 चम्मच शहद डालकर पिएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें - इन 5 समस्याओं में फायदेमंद होता है महुआ के तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका

3. हाइरपरटेंशन से बचाव

हाइपरटेंशन से बचाव करने में दूध और महुआ का मिश्रण आपके लिए लाभकारी हो सकता है। दरअसल, इस मिश्रण का सेवन करने से आपका दिमाग शांत होता है। साथ ही नर्वस सिस्टम सही तरीके से कार्य करता है, जिससे आप स्ट्रेस फ्री रहते हैं। अगर आप हाइपरटेंशन से जूझ रहे हैं, तो नियमित रूप से 1 गिलास महुआ और दूध के मिश्रण का सेवन करें। 

4. सूखी खांसी का इलाज

सर्दियों में खांसी-जुकाम और बैक्टीरियल इंफेक्शन को दूर करने में महुआ और दूध का मिश्रण लाभकारी हो सकता है। इसके लिए दूध और महुआ का मिश्रण रात में सोने से पहले करें। इससे आपकी सूखी खांसी की समस्या भी दूर हो सकती है।

5. एक्जिमा से करे बचाव

एक्जिमा की समस्या को दूर करने के लिए आप महुआ का दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन पर निखार आ सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए महुआ की पत्तियों का 1 चम्मच रस लें। इसमें 2 चम्मच कच्चे दूध को मिलाकर अपने फेस पर लगाएं। इससे एक्जिमा की परेशानी कम हो सकती है। साथ ही स्किन पर संक्रमण से बचाव करने में भी यह लाभकारी हो सकता है।

6. गठिया और सिरदर्द से बचाव

महुआ के बीजों का सेवन गठिया के मरीजों के लिए लाभकारी होता है। इसके बीजों को दूध में उबालकर पीने से गठिया के दर्द और सूजन से राहत मिलता है। साथ ही यह बवासीर, सिरदर्द और स्किन की परेशानियों को कम करने में भी लाभकारी होता है।

7. शरीर में दिलाए फुर्ती

शरीर की फुर्ती को बढ़ाने में महुआ और दूध का मिश्रण आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसके लिए 50 ग्राम महुए के फूल लें। इसके करीब 1 गिलास दूध में उबाल लें। इस दूध को रोजाना पीने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है। साथ ही आपको अन्य फायदे भी होते हैं। 

इसे भी पढ़ें - Mahua Health Benefits: महुआ खाने से डायबिटीज, गठिया और बवासीर से मिलेगा छुटकारा, जानें इसके 6 स्वास्थ्य लाभ

8. गैस और एसिडिटी से राहत

महुआ और दूध का मिश्रण वात (गैस), पित्त और कफ (बलगम) दोष को दूर करने में लाभकारी होता है। गैस और एसिडिटी की परेशानी को कम करने के लिए आप 2 से 3 ग्राम महुआ की छाल का चूर्ण लें। इसे 1 गिलास दूध के साथ उबालकर पिएं। इससे गैस और एसिडिटी से आराम मिल सकता है। 

9. मासिक धर्म के विकारों को करे दूर

मासिक धर्म में होने वाली समस्याओं को दूर करने में महुआ और दूध का मिश्रण लाभकारी हो सकता है। इसके सेवन से पेट में ऐंठन, दर्द और ब्लड फ्लो बेहतर होता है। आनियमित मासिक धर्म की समस्याओं को दूर करने में भी दूध और महुआ का मिश्रण लाभकारी हो सकता है। अगर आपको पेट में दर्द और ऐंठन की परेशानी हो रही है, तो मासिक धर्म के दौरान महुआ के फूलों को दूध में उबालकर इसका सेवन करेँ। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

महुआ के नुकसान - Side Effects of Mahua in Hindi

अधिक मात्रा में महुआ का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेय हो सकता है। - 

  • अगर आप अधिक मात्रा में महुआ का सेवन करते हैं, तो आपको इंफर्टिलिटी की परेशानी हो सकती है। 
  • ब्लड शुगर की दवा लेने वालों के लिए भी महुआ का सेवन नुकसानदेय हो सकता है।
  • ऑटोइम्यून की परेशानी होने पर महुआ का सेवन करने से बचें। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

महुआ और दूध का मिश्रण स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में किसी भी चीज की अति आपके लिए नुकसानदेय हो सकती है। इसलिए अधिक मात्रा में इसका सेवन न करें। वहीं, अगर आप किसी गंभीर परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। कभी भी एक्सपर्ट से बिना सलाह लिए इसका सेवन न करें। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। 

Read Next

→ बवासीर में बहुत फायदेमंद होते हैं ये 6 तरह जूस, दर्द और जलन की समस्या से दिलाते हैं आराम

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kishori Mishra

सब एडिटर

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर सब एडिटर काम कर रही किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया में 4 साल का अनुभव है। किशोरी को हेल्थ के साथ-साथ करियर और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 4 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। किशोरी ने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से हिन्दी जर्नजिल्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 25, 2021 00:00 IST

    Published By : Kishori Mishra