Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

इन 2 कारणों से महिलाएं खाएं अंकुरित मूंग, एक्सपर्ट से जानें खाने का बेस्ट तरीका

Moong sprouts benefits for female in hindi: अंकुरित मूंग खाने के कई फायदे हैं लेकिन ये महिलाओं की सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद है? आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट की राय।

Moong sprouts benefits for female in hindi: अंकुरित मूंग भारत का देसी नाश्ता है। यहां लोग सुबह या शाम को इसका सेवन जरूर करते हैं। खास बात ये है कि अंकुरित मूंग प्रोटीन के साथ फाइबर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है जिसे खाने से आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचे रह सकते हैं। जब आप अंकुरिक मूंग खाते हैं तो शरीर को एनर्जी मिलने के साथ फाइबर मिलता है जो कि पाचन क्रिया को तेज करने के साथ पेट साफ रखने में मददगार है। इसके अलावा प्रोटीन मांसपेशियों, हड्डियों और हार्मोनल हेल्थ के लिए जरूरी है लेकिन आज हम महिलाओं की सेहत के लिए अंकुरित मूंग खाने के फायदे की बात करेंगे, जानते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से।

इन 2 कारणों से महिलाएं खाएं अंकुरित मूंग-Moong sprouts benefits for female

Ms. Edwina Raj बताती हैं कि मूंग के अंकुर महिलाओं के हार्मोनल स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं क्योंकि ये शरीर को पौधे-आधारित प्रोटीन, फाइबर और महत्वपूर्ण खनिज प्रदान करते हैं जो हार्मोन को प्राकृतिक रूप से संतुलित रखने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद उच्च मात्रा में बी-विटामिन बेहतर ऊर्जा, मनोदशा और नियमित मासिक धर्म चक्र में सहायक होते हैं, क्योंकि ये शरीर को तनाव हार्मोन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसके अलावा भी महिलाओं के लिए अंकुरित मूंग खाने के कई फायदे हैं। जैसे कि

1. पीएमएस या पीसीओएस के लक्षणों को कम करने में मददगार

एक्सपर्ट बताती हैं कि आजकल महिलाओं में पीएमएस या पीसीओएस एक आम बीमारी होती जा रही है। ऐसे में मूंग में मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट सूजन को कम करते हैं जो पीएमएस या पीसीओएस के लक्षणों को कम करने में मददगार है। मूंग के अंकुरों में फाइटोएस्ट्रोजेन भी होते हैं जो स्वस्थ एस्ट्रोजन के स्तर को बनाए (Moong sprouts benefits for female hormonal health) रखने में सहायक हो सकते हैं, विशेष रूप से पीरियड्स या पेरीमेनोपॉज के दौरान।

इसे भी पढ़ें: प्री मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (पीरियड्स से पहले होने वाली परेशानियां) को दूर करने के लिए अपनाएं ये डाइट टिप्स

2. ब्लोटिंग कम करने में मददगार

महिलाएं अक्सर ब्लोटिंग की समस्या की शिकायत करती हैं जो कि आमतौर पर हार्मोन्स के साथ भी जुड़े होते हैं। नियमित रूप से मूंग के अंकुर खाने से पाचन क्रिया में सुधार होता है, जो महत्वपूर्ण है क्योंकि स्वस्थ आंत शरीर से अतिरिक्त हार्मोन को बाहर निकालने में मदद करती है। इसके अलावा इसका फाइबर पेट साफ करने के साथ ब्लोटिंग को कम करने में मददगार जिससे महिलाएं खाने के बाद या पीरियड्स से पहले या दौरान ब्लोटिंग से बच सकती हैं।

Moong sprouts benefits for female

अंकुरित मूंग खाने का तरीका-best way to eat moong sprouts for women

अंकुरित मूंग को खाने का सबसे बेस्ट तरीका है कि आप इन्हें सलाद, सूप या स्नैक्स में मिलाकर आसानी से ले सकते हैं। इससे होता ये है कि शरीर में एनर्जी बनी रहने के साथ आसनी से पच जाता है। हालांकि, इसे खाने का सबसे बेस्ट तरीका है सलाद जिसमें कि आप इसके फाइबर को ज्यादा से ज्यादा प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: PMS के दौरान क्यों होती है खाने की ज्यादा क्रेविंग? एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह से जानें क्या खाएं और क्या नहीं

तो इस प्रकार से महिलाओं की सेहत के लिए अंकुरित मूंग के कई फायदेमंद हैं बस आपको इसे अपनी डाइट में शामिल करना है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें इस एक बार में बहुत ज्यादा मात्रा में लेने से बचें ताकि पाचन क्रिया को इसे पचाने में मुश्किल न हो क्योंकि प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ये फूड पचने में थोड़ा समय लेता है।

FAQ

  • सुबह खाली पेट अंकुरित मूंग खाने के क्या फायदे हैं?

    सुबह खाली पेट अंकुरित मूंग खाने से सबसे पहले तो एनर्जी मिलती है और इम्यूनिटी बढ़ाती है। इसके अलावा कब्ज, थकान और खराब कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से भी बचाव में मददगार है। साथ ही जिन लोगों को एनीमिया है उनके लिए भी इसका सेवन फायदेमंद है।
  • अंकुरित मूंग खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

    अंकुरित मूंग खाने के बाद आपको खट्टी और मीठी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। इतना ही नहीं आपको दूध, कैफीन और शराब के सेवन भी बचना चाहिए जो कि बेहत नुकसानदेह हो सकते हैं।
  • क्या अंकुरित मूंग वजन बढ़ता है?

    अंकुरित मूंग वजन नहीं बढ़ता बल्कि इसके पोषक तत्व वेट को मैनेज करने के साथ इसे बैलेंस रखने में मदद करत हैं। इसके उल्ट जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं वे इसका सेवन करते हैं क्योंकि इसका प्रोटीन और फाइबर इस काम में मददगार है।

Read Next

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए महिलाएं इस तरह से खाएं खजूर, खुद आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 05, 2026 10:05 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Jan 05, 2026 10:05 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content