Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

डायबिटीज में कैसे फायदेमंद है सुबह खाली पेट अंकुरित मेथी का सेवन? जानें डायटीशियन से

डायबिटीज में अंकुरित मेथी का सेवन कैसे शुगर मेटाबॉलिज्म में मदद कर सकता है और इसके अन्य फायदे क्या हैं, इस बारे में हमने डाइटीशियन से बात की।

डायबिटीज, एक ऐसी बीमारी है जिसमें शुगर कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। दरअसल, डायबिटीज में हमेशा अपनी डाइट को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होती है। इस बीमारी में शरीर शुगर पचाने वाला हार्मोन यानी इंसुलिन कम बनाने लगता है जिससे शुगर पचाने में मुश्किल होती है। इससे शुगर पूरे शरीर में सर्कुलेट होने लगता है और इसका लेवल बढ़ जाता है। इस स्थिति में जरूरी ये है कि आप अपनी डाइट कंट्रोल करें और उन चीजों को खाने से बचें जो कि शरीर का शुगर लेवल बढ़ा देते हैं। ऐसे में बहुत से लोग अंकुरित मेथी के सेवन पर जोड़ देते हैं लेकिन सवाल ये है कि क्या सच में इसे खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है? जानते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangaluru से।

डायबिटीज में अंकुरित मेथी खाने के फायदे

डाइट एक्सपर्ट एडविना बताती है डायबिटीज में अंकुरित मेथी सेहत के लिए हमेशा से फायदेमंद बताया गया है क्योंकि मेथी के छोटे-छोटे बीजों में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जिनका सेवन डायबिटीज के कई लक्षणों पर असर दिखा सकता है। जैसे
 मेथी के दानों में फाइबर और दूसरे प्लांट कंपाउंड होते हैं जो कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा कर सकते हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

  •  टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों पर मेथी को लेकर हुई रिसर्च में फास्टिंग ब्लड शुगर, खाने के बाद शुगर और लंबे समय के ब्लड शुगर मार्कर में सुधार देखा गया है, हालांकि इस बात का कोई खास सबूत नहीं है कि खाली पेट अंकुरित मेथी खाने से दूसरे तरीकों की तुलना में ज्यादा फायदा होता है।
  • इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मददगार है जिससे शुगर बैलेंस करने में मदद मिलती है।
  • ये फास्टिंग ब्लड शुगर को कम करता है।
  • जिन लोगों को डायबिटीज में कब्ज की समस्या परेशान करती है उनके लिए भी अंकुरित मेथी का सेवन मददगार है। इसका फाइबर बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है, कब्ज की समस्या में कमी लाता है और शुगर कम करने में मदद करता है।
  • अगर आप खाना के साथ 1 चम्मच अंकुरित मेथी खा लें तो ये अचानक होने वाले शुगर स्पाइक को रोक सकता है।
  • जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म स्लो है अंकुरित मेथी खाना इसे तेज करने के साथ शुगर कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट मेथी दाने का पानी पीने के क्या फायदे हैं? डॉक्टर से जानें

अंकुरित मेथी को लेकर स्टडी क्या कहती है?

Food Science and Nutrition के अनुसार मेथी के बीजों से मिलने वाले घुलनशील डाइटरी फाइबर 'गैलेक्टोमैनन '(galactomannan)' में डायबिटीज वाले लोगों में ब्लड ग्लूकोज लेवल को कई तरीकों से कम करने की क्षमता देखी गई है।

  • ये डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देते हैं और शुगर पचाने में मदद करते हैं।
  • अंकुरित मेथी पेट से कार्बोहाइड्रेट के खाली होने में देरी करता है और शुगर स्पाइक को रोकता है।
  • मल त्याग को नियमित करने और आंतों के फ्लोरा को नियंत्रित करने में भी ये मददगार है।

sprouted_methi_benefits

इतना ही नहीं, मेथी के बीजों में 'डायोसजेनिन' नाम का केमिकल होता है, जिसके कई शारीरिक प्रभाव होते हैं, जैसे कि पेनक्रियाज की आइलेट बीटा कोशिकाओं को बचाना, हेपेटिक ग्लूकोज काइनेज को बढ़ाना, हेपेटिक ग्लूकोज हेटेरोप्लासिया को कम करना और एंटी-ऑक्सीडेंट गतिविधि को बढ़ाना। ये डायबिटीज के लक्षणों को कम करने में असरदार है। यही रिसर्च बताती है कि टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में 'ट्राइगोनेलिन' इंसुलिन सिग्नलिंग पाथवे को बढ़ाकर और ऑक्सीडेटिव नुकसान को घटाकर एंटी-डायबिटिक असर दिखाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या गर्मी में डायबिटीज के लिए मेथी दाना फायदेमंद है? जानें जरूरी सावधानियां

अंकुरित मेथी का सेवन कैसे करें?

डायबिटीज में अंकुरित मेथी का सेवन काफी आसान है और आप कई प्रकार से इसे खा सकते हैं जैसे कि अंकुरित मेथी को सुबह खाली पेट खाएं। आप इसे नाश्ते में खा सकते हैं या कच्चा पनीर मिलाकर एक सलाद की तरह खा सकते हैं।

निष्कर्ष:

आगे डाइटीशियन बताती हैं कि अंकुरित मेथी को लेकर स्टडी बताती है कि सुबह-सुबह थोड़ी मात्रा में भीगी हुई या अंकुरित मेथी खाना इसे डाइट में शामिल करने का एक आसान तरीका हो सकता है, लेकिन इसे डायबिटीज की बताई गई दवाओं, संतुलित भोजन, शारीरिक गतिविधि या नियमित ब्लड शुगर मॉनिटरिंग के विकल्प के बजाय एक सहायक भोजन के तौर पर देखा जाना चाहिए, क्योंकि डायबिटीज का मैनेजमेंट किसी एक चीज के बजाय कई कारकों पर निर्भर करता है।

जो लोग इंसुलिन या ब्लड शुगर कम करने वाली दवाएं ले रहे हैं, उन्हें भी नियमित रूप से मेथी का सेवन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि ब्लड शुगर कम करने का इसका असर कुछ स्थितियों में ब्लड शुगर को बहुत कम कर सकता है। इसे रोज़ाना की आदत बनाने से पहले ग्लूकोज लेवल की निगरानी करना और डॉक्टर या डायटीशियन से बात करना समझदारी है, खासकर तब जब व्यक्ति गर्भवती हो, उसे कोई और बीमारी हो या वह कई दवाएं ले रहा हो।

FAQ

  • रोजाना भीगी हुई मेथी का पानी पीने से क्या होता है?

    रोजाना भीगी हुई मेथी का पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म सही होता है, फैट कंट्रोल रहता है और वेट लॉस में भी मदद मिलती है।
  • मेथी दाना रोजाना खाली पेट खाने से क्या होता है?

    मेथी दाना रोजाना खाने से आपका डाइजेशन सही रहता है, शुगर बैलेंस रहता है और हार्मोनल समस्याओं में कमी आती है।

Read Next

डायबिटि‍क मरीजों को हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का खतरा क्यों होता है? डॉक्‍टर से समझें कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 13, 2026 14:08 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content