गर्मियों में डायबिटीज मरीजों को कई परेशानियां हो सकती है, क्योंकि डिहाइड्रेशन की वजह से ब्लड शुगर में कई उतार-चढ़ाव होते हैं। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए मरीज मेथी दाना लेते हैं। गर्मियों में मेथी दाना लेना कितना सेफ है? यह जानने के लिए हमने Dr. Chetan Sharma, Sr. Ayurveda Consultant, Sarvodaya Hospital, Faridabad से बात की। उन्होंने बताया कि डायबिटीज रोगियों के लिए मेथी दाना सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन गर्मियों में मेथी दाने का इस्तेमाल सही तरीके से करना चाहिए।
डायबिटीज में मेथी दाना कैसे मदद करता है?
डॉ. चेतन कहते हैं, “आयुर्वेद में मेथी दाना को औषधीय गुणों वाला मसाला माना जाता है, क्योंकि इमसें सॉलिबल फाइबर और 4-hydroxyisoleucine जैसे गुण पाए जाते हैं। ये तत्व ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। मेथी दाना इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर करने में मदद करता है खराब कोलेस्ट्रॉल कम करता है। सुबह खाली पेट मेथी दाना लेने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है।”
क्या डायबिटीज रोगियों को गर्मियों में मेथी दाना लेना चाहिए?
डॉ. चेतन के अनुसार, “मेथी दाने की तासीर गर्म होती है और गर्मियों में शरीर में पहले से ही पित्त बढ़ा हुआ रहता है। इसलिए जरूरत से ज्यादा मेथी दाना लेने पर लोगों को परेशानी हो सकती है। अगर डायबिटीज के मरीज मेथी दाना ज्यादा लेते हैं, तो पेट में एसिडिटी और सीने में जलन हो सकती है। कई लोगों को मुंह में छाले निकल सकते हैं। कुछ मामलों में ज्यादा पसीना और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसलिए गर्मियों में मेथी दाने की मात्रा बहुत सीमित मात्रा में लेनी चाहिए।”
डायबिटीज रोगियों को मेथी दाना कैसे खाना चाहिए?
डॉ. चेतन के मुताबिक, “रात में मेथी दाने का एक चम्मच पानी में भिगोकर रखा जा सकता है। इसे सुबह खाली पेट पी लें और मेथी दाने चबा लें। मेथी दाना एक चम्मच मेथी से ज्यादा नहीं लेना चाहिए, नहीं तो यह नुकसान दे सकता है। इसे ठंडी तासीर वाली चीजों के साथ भी लिया जा सकता है। इसमें छाछ, दही या धनिया पानी शामिल है।”

यह भी पढ़ें- क्या सफेद पानी की समस्या से राहत दिला सकता है मेथी दाना? एक्सपर्ट से जानें
डायबिटीज के मरीज ध्यान रखें ये बात
डॉ. चेतन कहते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को सिर्फ मेथी दाना लेने पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए, बल्कि गर्मियों में हेल्दी लाइफस्टाइल और सही खानपान भी उतना ही जरूरी है।
- दिनभर में प्रचुर मात्रा में पानी पिएं।
- नारियल पानी या नींबू पानी लें।
- हल्का और पचने वाला भोजन लें।
- रोजाना रेगुलर एक्सरसाइज करें।स
- स्ट्रेस मैनेज करने के लिए मेडिटेशन करें।
- सात से आठ घंटे की नींद लें।
निष्कर्ष
डॉ. चेतन कहते हैं कि अगर डायबिटीज के मरीजों को मेथी दाना लेने पर पेट में एसिडिटी या जलन हो और शरीर जल्दी गर्म हो जाए, तो इसे लेने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेदाचार्य की सलाह जरूर लेनी चाहिए। अगर पहले से ब्लड शुगर की दवाएं चल रही हों, तो ज्यादा मात्रा में मेथी दाना लेने से शुगर बहुत कम भी हो सकती है। इसलिए मेथी दाना किसी के कहने पर लेने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेकर ही शुरू करें।
FAQ
क्या मेथी दाना खाने से शुगर जड़ से खत्म हो सकती है?
डायबिटीज एक लाइफस्टाइल डिसऑर्डर है। मेथी दाना इसे कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसे जड़ से खत्म नहीं कर सकता।क्या मेथी दाना दवाइयों का विकल्प है?
मेथी दाना एक सप्लीमेंट की तरह काम करता है। एलोपैथिक दवाइयां डॉक्टर की सलाह के बिना कभी न छोड़ें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 08, 2026 15:59 IST
Modified By : Aneesh Rawat May 08, 2026 15:59 IST
Modified By : Aneesh RawatMay 08, 2026 15:59 IST
Modified By : Aneesh RawatMay 08, 2026 15:59 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Chetan Sharma