Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सर्दियों में बिहीदाना के फायदे, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

औषधीय गुणों से भरपूर बिहीदाना में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हो सकता है। आइए लेख में जानें -

Benefits Of Bahi Dana In Winter In Hindi: औषधीय गुणों से भरपूर बिहीदाना में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। बिहीदाना में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ऐसे में आइए सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानें सर्दियों में बिहीदाना के क्या फायदे हैं?

सर्दियों में बिहीदाना के फायदे - Benefits Of Bihidana In Winter In Hindi

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, बिहीदाना में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

पाचन के लिए फायदेमंद

बिहीदाना में म्यूसिलेज नामक तत्व होते है। इसका सेवन करने से पेट की परत से बचाव करने, गट के स्वास्थ्य में सुधार करने, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने के साथ-साथ इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: सिंघाड़ा या कुट्टू का आटा: वजन कम करने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट से

benefits of bahi dana in winter in hindi 01 (5)

इम्यूनिटी को बूस्ट करे

बिहीदाना में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, सर्दी-जुकाम से बचा करने और बीमारियों या इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

सूजन कम करे

बिहीदाना में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से जोड़ों के दर्द को कम करने और शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

सांस से जुड़ी समस्याओं से राहत दे

औषधीय गुणों से भरपूर बिहीदाना में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से सांस से जुड़ी समस्याओं से राहत देने, सांस नली को साफ करने, बलगम को पतला करने और श्वसन तंत्र को रिलैक्स करने में मदद मिलती है।

गले से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद

बिहीदाना में गले को ठंडक देने में सहायक है। इसका सेवन करने से गले की सूजन को कम करने, सूखी खांसी, गले की खराश से राहत देने और टॉन्सिल्स की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है। ये स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

स्किन के लिए फायदेमंद

बिहीदाना में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से त्वचा में नमी बनाए रखने, स्किन को हेल्दी रखने, स्किन को नेचुरली मॉइस्चराइज करने और स्किन का एजिंग से बचाव करने में मदद मिलती है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

सर्दियों में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है गुड़, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे, नुकसान और सेवन का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 18, 2025 08:36 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 18, 2025 08:36 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content