Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

मसल्स ग्रोथ के लिए कैसे करें शतावरी का इस्तेमाल? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें इसके फायदे

औषधीय गुणों से भरपूर शतावरी में बहुत से तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन सही तरीके से करने से मसल्स के लिए फायदेमंद माना जाता है। 

मसल्स की ग्रोथ के लिए अक्सर लोग प्रोटीन, एक्सरसाइज और सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन आजकल कई लोग आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों को भी अपनी फिटनेस रूटीन का हिस्सा बना रहे हैं। इन्हीं में से एक है शतावरी। आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक और औषधीय गुणों से भरपूर शतावरी को कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या ये मसल्स के लिए फायदेमंद है या नहीं? ऐसे में आइए इस बारे में आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जाने।

क्या शतावरी मसल्स ग्रोथ में मदद कर सकती है?

आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, शतावरी एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसे बहुत से पोषण और शरीर की ताकत को बनाए रखने के लिए जाना जाती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण मसल्स की रिकवरी में सहायक होते हैं। इसका सेवन करने से मसल्स को कुछ हद तक बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, इससे स्टैमिना को बढ़ाने, शरीर को एनर्जी देने और कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: कमजोरी और थकान दूर करने के लिए अश्वगंधा और शतावरी कैसे लें? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

मसल्स ग्रोथ के लिए शतावरी कैसे लें?

आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा आगे बताती हैं, शतावरी का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। जैसे कि पाउडर, कैप्सूल या आयुर्वेदिक टैबलेट के रूप में। अगर शतावरी पाउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे गुनगुने दूध या पानी के साथ लिया जा सकता है। कुछ लोग इसे सुबह नाश्ते के बाद या रात को सोने से पहले लेते हैं। ध्यान रहे, इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

how to take shatavari for muscle growth ayurvedic doctor explains the benefits 01 (6)

शतावरी लेते समय किन बातों का रखें ध्यान?

डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं, सिर्फ जड़ी-बूटियों के भरोसे मसल्स नहीं बनते हैं। ऐसे में शतावरी का सेवन करते समय बैलेंस डाइट लें। इसमें प्रोटीन, दालें, दूध, अंडे, सोया, पनीर या अन्य फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। सिर्फ शतावरी पर निर्भर रहने से मसल्स ग्रोथ नहीं होगी। इसके अलावा, हफ्ते में नियमित रूप से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें और हर रात पर्याप्त नींद लें। ऐसा करने से शरीर की रिकवरी अच्छी होगी तो मसल्स ग्रोथ की प्रक्रिया भी बेहतर होती हैं।

इसे भी पढ़ें: एक्सरसाइज के बाद मसल्स की रिकवरी के लिए पिएं ये 4 ड्रिंक्स, थकान भी होगी दूर

सावधानियां

ध्यान रहे, शतावरी से किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग या किसी मेडिकल कंडीशन में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक शतावरी का सेवन करने से मांसपेशियों को रिपेयर करने, मसल्स की ग्रोथ को बढ़ावा देने, शरीर को एनर्जी देने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें। इससे किसी भी तरह की एलर्जी या परेशानी होने पर इसका सेवन करने से बचें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

फटी एड़ियों की गहरी दरारों को भरने के लिए मलाई और घी क्यों सबसे बेस्ट हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 30, 2026 23:56 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jun 30, 2026 23:56 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jun 30, 2026 23:56 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content