Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

जावित्री के पुरुषों के लिए क्या फायदे हैं? एक्सपर्ट से जानें

औषधीय गुणों से भरपूर जावित्री में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से पुरुषों को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आइए लेख में जानें - 

Benefits Of Javitri For Men In Hindi: भारतीय मसालों में से एक जावित्री को ज्यादातर घरों में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें बहुत से औषधीय गुण होते हैं, जो स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में भी सहायक हैं। जावित्री में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए, ई, सी, आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका सेवन करना महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए फायदेमंद है। इसका सेवन करने से पुरुषों की स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। ऐसे में आइए आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें जावित्री के पुरुषों के लिए क्या फायदे हैं?

जावित्री से पुरुषों के स्वास्थ्य लाभ - Men's Health Benefits Of Javitri In Hindi

आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, जावित्री पोषक तत्वों से युक्त मसाला है, जिसका सेवन करने से महिलाओं और पुरुषों दोनों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

नींद में सुधार करे

अक्सर पुरुषों को नींद न आने और अधिक स्ट्रेस होने की शिकायत रहती है। ऐसे में जावित्री में मैग्नीशियम होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से स्ट्रेस को कम करने और अनिद्रा को दूर करने नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलती है। ये स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हैं।

इसे भी पढ़ें: मांसपेशियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद है जावित्री का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका

what are the benefits of javitri for men in hindi 01 (5)

शरीर को एनर्जी दे

कई पुरुषों को शरीर में कमजोरी महसूस होने और स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में जवित्री का सेवन करने से शरीर को एनर्जी देना और शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे शरीर को नेचुरल रूप से गर्मी देने में मदद मिलती है, जिससे सर्दी से बचाव होता है।

हार्मोन्स को बैलेंस करे

महिलाएं हो या पुरुषों, शरीर में हार्मोन्स के असंतुलित होने पर लोगों को कई तरह की परेशानियां होती हैं। ऐसे में हार्मोन्स को बैलेंस करने के लिए जावित्री का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है, जिससे स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव हो सके।

इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है जावित्री, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें इसके फायदे, नुकसान और इस्तेमाल का तरीका

पाचन में सुधार करे

जावित्री में अच्छी मात्रा में फाइबर और आयरन जैसे बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने, शरीर की कमजोरी को दूर करने, शरीर में एनर्जी बनाए रखने, पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने और भूख को बढ़ावा देने में मदद मिलती है, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है।

जोड़ों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

जावित्री में भरपूर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द, सूजन, मांसपेशियों की ऐंठन और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिलती है। इससे गठिया जैसी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या मेहंदी के पत्ते खाने चाहिए? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 26, 2025 09:07 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 26, 2025 09:07 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content