-1766503832339.webp)
Javitri Benefits Side Effects Ways To Use It In Hindi: भारतीय खाने में जावित्री को मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, जो खाने के स्वाद को बढ़ाने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है। जावित्री में बहुत से औषधीय गुण और कई पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से राहत देने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आइए आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल शर्मा (Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें जावित्री के फायदे, नुकसान और इस्तेमाल के तरीके क्या हैं?
इस पेज पर:-
जावित्री का सेवन करने के फायदे - Benefits Of Consuming Mace in Hindi
जायफल किस बीमारी में काम आता है? - In which disease is nutmeg useful?
जावित्री के क्या नुकसान हैं? - What are the side effects of mace?
1 दिन में कितना जायफल खाना चाहिए? - How much nutmeg should be eaten in a day?
क्या जावित्री से वजन कम होता है? - Does mace help in weight loss?
जावित्री और जायफल का कैसे सेवन करें? - How to consume mace and nutmeg?
जावित्री का सेवन करने के फायदे - Benefits Of Consuming Mace in Hindi
डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, आयुर्वेद में मसालों का इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के साथ औषधी के रूप में भी किया जाता है। जावित्री ऐसा ही एक औषधीय मसाला है। आपने जायफल का नाम सुना होगा, दरअसल जावित्री, जायफल के बीज को ढकने वाली एक परत होती है, जो लाल रंग की जालीनुमा संरचना वाली होती है और इन दोनों आयुर्वेदिक औषधियों के गुण लगभग समान होते हैं। आइए लेख में जानें इससे मिलने वाले फायदों के बारे में -
पाचन तंत्र की मजबूती
जावित्री आपके पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करता है और इससे पेट दर्द या अपच की समस्या में भी आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें: एंटी-डायबिटीक है जावित्री, सेहत के लिए इन 7 कारणों से करें इस्तेमाल
हार्मोन को बैलेंस करे
जिन महिलाओं को हार्मोनल असंतुलन या अनियमित पीरियड्स की शिकायत रहती है, उनके लिए यह बहुत लाभकारी होता है।
इम्युनिटी बूस्टर करे
जावित्री में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और आपको कई संक्रमण से बचाते हैं।

दर्द और सूजन में फायदेमंद
अगर आपको लगातार सूजन या दर्द की शिकायत रहती है तो यह आयुर्वेदिक औषधि आपके लिए बहुत लाभकारी है। इससे हर प्रकार के दर्द में राहत मिलता है।
नींद में सुधार
जावित्री के सेवन से आपका मस्तिष्क हल्का महसूस करता है, तनाव कम होता है और आपकी नींद में सुधार होता है।
जावित्री गर्म है या ठंडी? - Is mace hot or cold?
आयुर्वेद में बताया गया है कि जावित्री की तासीर गर्म होती है। इसलिए जिन लोगों में कफ या वात दोषों की समस्या होती है, उनके लिए यह बहुत लाभदायक है।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने में काफी फायदेमंद है जावित्री, एक्सपर्ट से जानें फायदे
जायफल किस बीमारी में काम आता है? - In which disease is nutmeg useful?
आयुर्वेद के अनुसार जायफल एक बेहद असरदार आयुर्वेदिक औषधि है। आइये जानते हैं यह किन बिमारियों में काम आता है:
नींद न आना
डायरिया और पेट की समस्या
गैस, अपच और पेट दर्द
थकान, तनाव और कमजोरी
पीरियड्स का दर्द
अगर आप ज्यादा स्ट्रेस में रहते हैं तो रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में चुटकी भर जायफल मिलाकर, उसका सेवन करें। इससे मानसिक शांति मिलेगी और तनाव कम होगा।
जावित्री के क्या नुकसान हैं? - What are the side effects of mace?
किसी भी अन्य आयुर्वेदिक औषधि की तरह जावित्री का इस्तेमाल भी अधिक मात्रा में करने से नुक्सान हो सकता है, जैसे :
शरीर में गर्मी का बढ़ जाना
पेट में जलन होना
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए हानिकारक
चक्कर आना
लिवर पर नाकारात्मक असर
इस औषधिय मसाले के इस्तेमाल से पूर्व विशेषज्ञ से सलाह लें और हमेशा इसका सेवन सिमित मात्रा में ही करें।
1 दिन में कितना जायफल खाना चाहिए? - How much nutmeg should be eaten in a day?
आयुर्वेद के अनुसार गर्म तासीर होने के कारण एक दिन में जयफला का ज्यादा से ज्यादा 100–250 mg ही सेवन करना चाहिए। इससे ज्यादा प्रयोग आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इससे मतली, चक्कर आना और बेचैनी जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए प्रयोग से पूर्व मात्रा का सही ज्ञान होना बहुत जरुरी है।
क्या जावित्री से वजन कम होता है? - Does mace help in weight loss?
जावित्री के सेवन से सीधे आपका वजन कम नहीं होता है लेकिन इसका प्रभाव आपके वजन पर भी देखा जा सकता है। आइये जानते हैं कैसे:
मेटाबॉलिज्म अच्छा रखती है
पाचन तंत्र में सुधार
गैस, ब्लोटिंग या पेट की अन्य समस्या में लाभकारी
शरीर में जमा विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है
जावित्री और जायफल का कैसे सेवन करें? - How to consume mace and nutmeg?
जिनको अनिद्रा या कमजोरी की समस्या है वह दूध के साथ इसका सेवन कर सकते हैं
जिनको पाचन तंत्र की समस्या है उन्हें जावित्री को शहद के साथ लेना चाहिए
आप अपने भोजन में इसे मसाले के रूप शामिल कर सकते हैं
आयुर्वेदिक काढ़े में मिलाकर या चूर्ण के रूप में
All Images Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Dec 23, 2025 21:42 IST
Published By : Priyanka Sharma