Is Giloy Bad For Kidneys In Hindi: औषधीय गुणों से भरपूर गिलोय को अमृता के नाम से भी जाना जाता है। इसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, सूजन को कम करने, पाचन को दुरुस्त करने, बुखार को कम करने, श्वसन तंत्र से जुड़ी समस्या से दे राहत, सर्दी-जुकाम से बचाव करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। लेकिन क्या यह किडनी के लिए सही है? बता दें, किडनी की समस्या होने पर लोगों को पैरों और टखनों में सूजन आने, पेशाब के रंग में बदलाव आने, भूख कम लगने, उल्टी का मन होने और थकान होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें क्या गिलोय किडनी के लिए के मरीजों के लिए सुरक्षित है?
क्या गिलोय किडनी के मरीजों के लिए सुरक्षित है? - Is Giloy Safe For Kidney Patients?
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, गिलोय को अमृता और गुडूची नाम से भी जाना जाता है। इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करना किडनी और लिवर के लिए फायदेमंद है, लेकिन किडनी के मरीज इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। वहीं, स्वस्थ किडनी की स्थिति में भी लंबे समय तक और अधिक मात्रा में गिलोय का सेवन करने से किडनी के स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। ऐसे में इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें।
इसे भी पढ़ें: क्या वाकई दूध वाली चाय पीने से किडनी स्टोन का खतरा हो सकता है? जानें डॉक्टर से
किडनी की बीमारी में सावधानियां - Precautions In Kidney Disease In Hindi
किडनी के डैमेज होने या किडनी के स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी तरह का नुकसान होने के कारण लोगों को गिलोय का सेवन करने से बचें, खासकर लंबे समय तक न लें। इसके अलावा, किडनी की बीमारी में गिलोय का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के न करें। ऐसा करने से लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। ध्यान रहे, गिलोय का गलत तरीके से इस्तेमाल करने और इसकी ओवरडोज लेने से भी बचना चाहिए। ऐसे में करने से स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
किडनी के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए? - What Should Kidney Patients Not Eat?
प्रोसेस्ड फूड न खाएं
किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों को पैकेज्ड फूड, सूप, फास्ट फूड, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक और सोडा युक्त ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इनका सेवन करने से किडनी के स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां होने और किडनी को नुकसान होने की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गिलोय के जूस में क्या मिलाकर पिएं? जानें असरदार आयुर्वेदिक कॉम्बिनेशन
हाई सोडियम युक्त फूड न खाएं
किडनी के मरीजों को हाई सोडियम युक्त फूड को खाने से बचना चाहिए। इनका अधिक सेवन करने से किडनी के सेल्स को अधिक नुकसान होने और डैमेज होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में सोडियम युक्त अधिक फूड्स को खाने से बचना चाहिए।
अल्कोहल के सेवन से बचें
किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों को अल्कोहल का सेवन करने से बचना चाहिए। इसका अधिक सेवन करने से किडनी की बीमारी को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य गंभीर बीमारियों को बढ़ावा मिल सकता है।
हाई प्रोटीन युक्त फूड ना खाएं
किडनी के मरीजों को अधिक मात्रा में हाई प्रोटीन युक्त डेयरी प्रोडक्ट्स, रेड मीट, चने, मूंग और दालों जैसे फूड्स को खाने से बचना चाहिए। इनका अधिक सेवन करने से लोगों को किडनी के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
निष्कर्ष
गिलोय का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, जो किडनी के लिए भी फायदेमंद है, लेकिन इसका अधिक मात्रा में और लंबे समय तक इस्तेमाल करने से किडनी से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। वहीं, पहले से किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों को गिलोय का सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए। इससे किडनी के स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में ध्यान रहे, किडनी से जुड़ी कोई भी समस्या महसूस होने या इसके लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
गिलोय से कौन सा रोग ठीक होता है?
औषधीय गुणों से भरपूर गिलोय में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से पाचन को दुरुस्त, जोड़ों के दर्द को कम करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।गिलोय का साइड इफेक्ट क्या है?
गिलोय का सेवन करने से कुछ लोगों को कब्ज, पेट में दर्द होने, दस्त होने, ब्लड शुगर का स्तर कम होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इन लोगों को गिलोय का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके कारण लोगों को अधिक परेशानी हो सकती हैं।गिलोय का सेवन किसे नहीं करना चाहिए?
गिलोय का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन लोगों को प्रेग्नेंसी, लो ब्लड शुगर, लो ब्लड प्रेशर, ऑटोइम्यून डिसऑर्डर और अन्य गंभीर समस्याओं में लोगों को गिलोय का सेवन करने से बचना चाहिए।