आज कल लोगों में पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। लोगों की शिकायत रहती है कि उनका खाना नहीं पच रहा, कब्ज की समस्या रहती है या फिर मेटाबॉलिज्म प्रभावित रहता है। ऐसे में लाइफस्टाइल और डाइट में थोड़ा सा बदलाव भी पेट की समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। इतना नहीं ये आपके गड़बड़ पाचन तंत्र में तेजी ला सकता है और आंतों की गति में मदद कर सकता है। इसके अलावा भी इसके कई ऐसे गुण भी हैं जो कि बताते हैं क्यों आयुर्वेद में इसकी चर्चा इतनी ज्यादा होती है। इस बारे में विस्तार से जानकारी के लिए हमने Dr. Smitha Jain, Assistant Professor, Dept. of RSBK, SDMIAH, Bengaluru से बात की जिन्होंने बताया कि पेट के लिए सुहागा का सेवन कैसे फायदेमंद है, कैसे करें और किन बातों का रखें ध्यान।
पेट के लिए कैसे फायदेमंद है सुहागा-How suhaga is beneficial for stomach
सुहागा पाचन संबंधी समस्याओं जैसे एसिडिटी, अपच, पेट फूलना, कब्ज और आतों के कीड़ों के लिए प्रभावी है। इसकी उच्च क्षारीयता पेट के अतिरिक्त एसिडिक रस को बेअसर करने में मदद करती है, जिससे हाइपरएसिडिटी, गैस्ट्राइटिस और एसिड रिफ्लक्स से राहत मिलती है। सुहागा पाचन अग्नि को भी उत्तेजित करता है, जिससे पाचन बेहतर होता है और पेट फूलना और अपच कम होता है। यह एक हल्के रेचक के रूप में कार्य करता है और इसमें हल्के कृमिनाशक गुण होते हैं, जो एस्केरिस और एंटरोबियस जैसे आंतों के परजीवियों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसके कई फायदे हैं। जैसे कि
पाचन अग्नि को बढ़ाता है
सुहागा पाचन अग्नि को बढ़ावा देने का काम करता है। बेहतर पाचन को बढ़ावा के साथ यह पेट फूलने को कम करता है और इसकी वजह से हो रहे सूजन में कमी लाता है। इसके अलावा यह दर्द से राहत दिलाने में मददगार है। इससे होता यह है कि जब पाचन एंजाइम्स सही रहते हैं तो मेटाबॉलिज्म सही रहता है और खाना पचाने में कोई मुश्किल नहीं होती।
इसे भी पढ़ें: पेट फूलने और एसिडिटी में क्या अंतर है? डॉक्टर से समझें
अपच और गैस की समस्या में मददगार
हानिकारक बैक्टीरिया और फंगस से लड़ता है, संक्रमण के जोखिम को कम करता है। स्वस्थ आंत के कार्य को बढ़ावा देता है और पाचन विकारों को रोकता है। इस तरह ये अपच और बेचैनी के लक्षणों से राहत दिलाने में प्रभावी है। पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार करने में सहायता करता है, जिससे ऊर्जा का स्तर बेहतर होता है। इसके अलावा पेट की परत और श्लेष्मा झिल्ली को शांत करता है। इसके अलावा यह मूत्र मार्ग के संक्रमण को रोकता है यूटीआई को रोकने में मदद कर सकता है।
पेट के स्वास्थ्य के लिए सुहागा का उपयोग कैसे करें-Suhaga uses for stomach in hindi
सुहागा या किसी भी हर्बल सप्लीमेंट का उपयोग करने से पहले किसी किसी डॉक्टर से पहले बात करें और फिर जैसे वे कहें उसी हिसाब से चलें। कम खुराक से शुरू करें और आवश्यकतानुसार धीरे-धीरे बढ़ाएं। भोजन के बाद ¼ से 1 ग्राम सुहागा पाउडर लें। आप इसे और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए शहद या पानी में मिलाएं। इसके अलावा ध्यान रखें कि वयस्कों के लिए इसकी खुराक 125-150 मिलीग्राम है, जिसे स्थिति के अनुसार गर्म पानी, शहद, त्रिफला चूर्ण, त्रिकटु चूर्ण जैसे उपयुक्त सहायक पदार्थों के साथ दिया जाता है। एसिडिटी और गैस्ट्राइटिस के लिए, गर्म पानी या शहद को प्राथमिकता दी जाती है और पेट फूलना या कब्ज के लिए, त्रिकटु चूर्ण के साथ शहद का आमतौर पर उपयोग किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या ब्लोटिंग के कारण सांस लेने में परेशानी हो सकती है? एक्सपर्ट से जानें
इन बातों का रखें ध्यान
एंटासिड, कार्मिनेटिव, लैक्सेटिव, एंटीऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुणों के कारण, सुहागा समग्र पाचन स्वास्थ्य में सहायक है। हालांकि, सुरक्षा और प्रभावकारिता सुनिश्चित करने के लिए इसका उपयोग पेशेवर देखरेख में सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए। हार्मोनल असंतुलन और अन्य दुष्प्रभावों से बचने के लिए दो महीने से ज्यादा समय तक लगातार उपयोग से बचें। गर्भावस्था और स्तनपान करवाने वाली मां सुहागा का उपयोग करने से बचें। अधिक मात्रा में सेवन करने पर बोरेक्स टॉक्सिसिटी हो सकती है, जिससे मतली, उल्टी और पेट दर्द जैसे लक्षण हो सकते हैं। सुहागा का उपयोग अन्य दवाओं या सप्लीमेंट्स के साथ करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें।
FAQ
पेट दर्द में क्या पीना चाहिए?
पेट दर्द में आप गुनगुना पानी के साथ अजवाइन को भूनकर काला नमक का घोल बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा आप पुदीने का सेवन कर सकते हैं तो कि पेट को ठंडा करने के साथ आपको बेहतर महसूस करवा सकता है।पेट में इंफेक्शन होने के लक्षण क्या हैं?
पेट में इंफेक्शन होने पर सिर्फ पेट दर्द ही नहीं होता बल्कि कब्ज, मतली समेत दस्त जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं। ऐसे में घरेलू उपायों की जगह आपको अपने डॉक्टर से दिखाना चाहिए।चेहरे पर सुहागा लगाने के क्या फायदे हैं?
सुहागा चेहरे के एक्ने और बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकता है। यह सूजन व त्वचा की जलन को दूर करने में मददगार है। हालांकि, बिना एक्सपर्ट की सलाह के इसका इस्तेमाल न करें।