Fri Sep 11, 2026 | 08:22 PM IST

Expert

क्या सच में चने खाने से गैस बनती है? जानें एक्सपर्ट से

चने खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इसे खाने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है, जिससे पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। चने खाने से आपका पाचन तंत्र हेल्दी रहता है। 

Does Eating Chickpeas Really Cause Acidity in Hindi: चने खाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। आमतौर पर भारतीय घरों में चने खाए जाना खूब पसंद किया जाता है। चने में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसे खाने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं साथ ही साथ शरीर को लंबे समय तक एनर्जी भी मिलती है। लेकिन, कुछ लोग ऐसा सोचते हैं कि चने खाने से गैस बनती है? अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें।

चने में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिसे खाने से आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। लेकिन, जरूरत से ज्यादा चने खाना कई बार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है। चने को स्नैक्स के तौर पर भी खाए जाना एक हेल्दी विकल्प साबित हो सकता है। अगर आपको चने खाने के बाद गैस बनती है तो ऐसे में चने खाने से परहेज करना चाहिए। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। (Kya Chana Khane Ke Baad Gas Banti Hai) - 

क्या सच में चने खाने से गैस बनती है?

डाइटिशियन के मुताबिक चने खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इसे खाने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है, जिससे पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। चने खाने से आपका पाचन तंत्र हेल्दी रहता (How to Improve Digestion in Hindi) है। कुछ लोगों में चने खाने के बाद गैस बनने की समस्या हो सकती है, लेकिन ऐसा बहुत कम लोगों के साथ होता है।

अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो ऐसे में आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आमतौर पर चने खाने से पाचन प्रक्रिया दुरुस्त रहती है और गैस और अपच नहीं होती है। 

chana-inside

चने खाने से क्यों बनती है गैस?

  1. चने खाने से गैस बनने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
  2. चने में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिसे खाने से कई बार पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें कई बार गैस भी शामिल होती है।
  3. चने में प्रोटीन होता है, जो ब्लड शुगर को तो मेनटेन रखता है, लेकिन कुछ मामलों में ज्यादा प्रोटीन लेने से गैस बन सकती है।
  4. अगर आप अपनी डाइट में फाइबर को अचानक से बढ़ा देते हैं तो इससे गैस बनने की समस्या हो सकती है।
  5. कई बार चने को बिना चबाए ही खाने पर यह सही से नहीं पच पाते हैं, जिसके चलते आपको गैस की समस्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - भुने चने किन लोगों को नहीं खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से 

चने खाने से पेट को होने वाले फायदे

  1. चने खाना पेट के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
  2. चने खाने से कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से लाभ मिलता है।
  3. चने में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं, जिसे खाने से मेंटाबॉलिज्म की प्रक्रिया बेहतर होती है, जिससे वजन घटने के साथ पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है।
  4. इसे खाने से पेट फूलने की समस्या में भी काफी आराम मिलता है।
  5. इसे खाने से पाचन संबंधी समस्याओं में भी काफी आराम मिलता है।

FAQ

  • क्या चना गैस्ट्रिक के लिए खराब है?

    चना खाना वैसे तो पेट के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। चने खाना कई बार लोगों में गैस्ट्रिक परेशानियों का कारण बन सकता है। अगर आपको गैस बनती है तो कुछ समय चने खाने से परहेज करें। 
  • चना खाने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है?

    चने में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जिसे खाने के बाद पचाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हालांकि, कुछ लोगों के लिए ऐसा हो सकता है। अगर आपको पेट दर्द है तो ऐसे चने न खाएं। 
  • चने खाने के बाद पेट भरा क्यों लगता है? 

    चने खाने के बाद पेट भरा हुआ इसलिए लगता है क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। ज्यादा मात्रा में फाइबर खाने से पेट भरे रहने का एहसास हो सकता है। 

Read Next

अरबी के पत्ते खाने से होते हैं ये 5 नुकसान, जानें किसे खाना चाहिए और किसे नहीं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kunal Mishra

Kunal Mishra

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर काम कर रहे कुनाल को पत्रकारिता मेंं 2 साल से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वे अमर उजाला के लिए भी काम कर चुके हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 03, 2025 06:00 IST

    Modified By : Kunal Mishra
  • Jul 03, 2025 06:00 IST

    Published By : Kunal Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content