Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Expert

भुने चने किन लोगों को नहीं खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

Who Should Not Eat Roasted Chana in Hindi: भुने चने का सेवन करना कुछ लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण भी बन सकता है। कुछ मामलों में इसे खाना पेट के लिए फायदेमंद नहीं होता है।

Who Should Not Eat Roasted Chana in Hindi: चने खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होते हैं। चने का सेवन करने से शरीर लंबे समय तक एनर्जेटिक रहता है साथ ही सुस्ती और कमजोरी जैसी समस्या से भी राहत मिलती है। भुने चने को अगर गुड़ के साथ खाया जाए तो यह शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में मददगार साबित होता है। चने फाइबर का भी अच्छा स्त्रोत होते हैं, जिन्हें खाने से पाचन संबंधी समस्याए को होती हैं। लेकिन, कुछ लोगों को भुने चने खाने से परहेज भी करना चाहिए।

भुने चने का सेवन करना कुछ लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण भी बन सकता है। कुछ मामलों में इसे खाना पेट के लिए फायदेमंद नहीं होता है। इसलिए अपनी-अपनी शारीरिक स्थिति को देखते हुए आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि भुने चने का सेवन किसे नहीं करना चाहिए? आइये दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से जानते हैं भुने चने खाने से किन लोगों को परहेज करना चाहिए? 

भुने चने खाने से किन लोगों को परहेज करना चाहिए?

1. पाचन संबंधी समस्याओं में 

भुने चने खाना पेट से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर आपको पाचन संबंधी समस्या जैसे गैस, अपच, डायरिया और गाउट में गड़बड़ी आदि होने पर भुने चने खाने से बचना चाहिए। दरअसल, चने में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिसे खाने से कई बार यह समस्याएं और बढ़ सकती हैं। 

stomachproblem-inside

2. किडनी स्टोन के मरीज 

एक्सपर्ट के मुताबिक किडनी स्टोन के मरीजों के लिए भुने चने का सेवन करना हानिकारक साबित हो सकता है। इसमें ऑक्सालेट की मात्रा पाई जाती है, जो कई बार शरीर में कैल्शियम के साथ मिलकर किडनी स्टोन की समस्या को और भी ज्यादा बढ़ा सकती है। इसलिए गुर्दे की पथरी होने पर आपको भुने चने खाने से बचना चाहिए। 

3. हाई यूरिक एसिड के मरीज 

अगर आप यूरिक एसिड के मरीज हैं और अक्सर आपका यूरिक एसिड बढ़ा रहता है तो ऐसी स्थिति में आपको भुने चने खाने से परहेज करना चाहिए। चने में प्यूरीन पाया जाता है, जो यूरिक एसिड बढ़ने का कारण बन सकता है। ऐसे में आपको अपने डॉक्टर से पूछकर भुने चने खाने चाहिए। 

medicine-inside

4. कुछ दवाएं खाने पर 

अगर आप किसी गंभीर बीमारी या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या में भुने चने का सेवन कर रहे हैं तो ऐसे में इसे खाने से बचना चाहिए। दरअसल, चने में पोटैशियम पाया जाता है, जो कई बार दवाओं के साथ मिलकर ब्लड में पोटैशियम को बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें - चना कब नहीं खाना चाहिए: किन लोगों को चना नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें  

5. एलर्जी होने पर न खाएं 

अगर आपको चने खाने से एलर्जी है तो ऐसे में आपको भुने चने का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। एलर्जी में इसे खाने से कुछ मामलों में आपको एलर्जिक रिएक्शन का भी सामना करना पड़ सकता है। एलर्जी होने पर इसे खाने से कुछ मामलों में आपको पेट में दर्द, मरोड़, स्किन एलर्जी, खुजली और सूजन आदि जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

Read Next

खाने के बाद भुनी अजवाइन और सौंफ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kunal Mishra

Kunal Mishra

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर काम कर रहे कुनाल को पत्रकारिता मेंं 2 साल से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वे अमर उजाला के लिए भी काम कर चुके हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 17, 2025 12:06 IST

    Published By : Kunal Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content