जिस तरह बढ़ता हुआ वजन एक समस्या है, उसी तरह अंडरवेट होना भी गंभीर स्वास्थ्य चिंता का विषय है। जिन लोगों का वजन कम होता है, उन्हें भी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं घेर लेती है, जैसे इम्यूनिटी का कमजोर होना। जाहिर है, हर कोई स्वस्थ जिंदगी चाहता है। जो लोग दुबले-पतले हैं, तो वे अपना वजन बढ़ाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। जैसे दूध-केला खाते हैं या एक्सपर्ट की मदद लेते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो वजन बढ़ाने के लिए दूध के साथ भुने चने के पाउडर का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। जानें, Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी इस संबंध में क्या बताते हैं?
अंडरवेट होने के नुकसान
-1771117335269.jpg)
अंडरवेट होने पर कई तरह के नुकसान हो सकते हैं, जैसे थकान, कमजोरी, ऑस्टियोपोरोसिस, कमजोर इम्यूनिटी आदि। यही नहीं, विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि जिन लोगों का वजन कम होता है, उन्हें हेयर फॉल, स्किन से जुड़ी समस्या भी होती है। इन लोगों को सर्जरी के समय अधिक जटिलताओं का भी सामना करना पड़ता है। असल में, अंडरवेट होने पर शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता, जो स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।
इसे भी पढ़ें: अंडरवेट हैं, तो बढ़ सकता है इन 5 बीमारियों का जोखिम, वेट गेन के लिए अपनाएं ये टिप्स
वजन बढ़ाने के लिए दूध-भुने चने का पाउडर खाने के फायदे
मसल्स गेन में मददगारः रोस्टेड चना हर 100 ग्राम में लगभग 17-20 ग्राम प्लांट-बेस्ड प्रोटीन देता है। जब आप इसे दूध के साथ मिक्स करके पीते हैं, तो इससे मसल्स गेन में मदद मिलती है। दूध में एक्स्ट्रा केसीन और व्हे होता है, जिससे यह कॉम्बिनेशन मसल्स की रिपेयर और ग्रोथ में मदद करता है। Harvard T.H. Chan School of Public Health में प्रकाशित एक लेख से इस बात की पुष्टि होती है कि दूध में व्हे और केसीन प्रोटीन होते हैं। ये तत्व मसल्स रिपेयर और ग्रोथ में मदद करते हैं।
कैलोरी से भरपूरः अंडरवेट लोगों को हेल्दी कैलोरी युक्त चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। दूध और रोस्टेड चने के पाउडर के साथ आप गुड़ और नट्स मिलाकर खाएं। कैलोरी से भरपूर ये तमाम चीजें वजन बढ़ाने में मदद करती हैं।
एनर्जी बूस्टरः आपने अक्सर देखा होगा कि कमजोर और दुबले-पतले लोगों में एनर्जी की कमी होती है। ऐसे में वे दूध-भुने चने का पाउडर का सेवन करते हैं, तो इससे इंस्टेंट एनर्जी बूस्ट होती है। असल में, यह मिश्रण आयरन और कार्ब्स का अच्छा स्रोत है।
हड्डियों को मजबूतीः अंडरवेट होने की वजह से हड्डियां न सिर्फ कमजोर होती हैं, बल्कि बोन डेंसिटी भी कम होती है। वहीं, जब आप दूध-भुने चने का पाउडर का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं।
कितनी मात्रा में दूध और रोस्टेड चने के पाउडर लें
वैसे तो इसका कोई फिक्स जवाब नहीं हो सकता है। आपकी सेहत और मेडिकल कंडीशन यह तय करती है कि आपको एक दिन में कितनी मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए। हां, एक स्वस्थ व्यक्ति की बात करें, तो वह एक दिन में एक गिलास दूध में 50 ग्राम रोस्टेड चने का पाउडर मिक्स करके पी सकते हैं। इसकी मात्रा उम्र, हाइट और वेट के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: खाना खाने से शरीर को एनर्जी कैसे मिलती है? एक्सपर्ट से समझें
निष्कर्ष
दूध और रोस्टेड चने के पाउडर स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है। दुबले-पतले लोगों के लिए इसे संतुलित आहार के हिस्से के रूप में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। इससे उनकी सेहत में सुधार होता है और वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। यहां तक कि स्वस्थ लोगों को भी इसे अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। इससे हड्डियों को भी मजबूती मिलती है और यह कार्ब्स तथा आयरन का अच्छा स्रोत होने के कारण इंस्टेंट एनर्जी भी प्रदान करता है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
दूध के साथ भुना चना वजन बढ़ाने में कैसे मदद करता है?
भुना चना प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत होता है। दूध की बात करें, तो इसमें व्हे और केसिन प्रोटीन होता है। जब आप दोनों को साथ मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो इससे मसल्स की ग्रोथ होती है और मसल्स रिपेयर भी होत हैं। इसके साथ-साथ हेल्दी वेट गेन में भी मदद मिलती है।एक दिन में कितनी मात्रा में दूध और भुने चने का पाउडर लेना चाहिए?
इसका जिक्र हमने लेख में भी किया है। हर व्यक्ति के स्वास्थ्य की कंडीशन यह तय करती है कि आपको एक दिन में कितनी मात्रा में दूध और भुने चने का पाउडर लेना है। हालांकि, विशेषज्ञ बताते हैं कि स्वस्थ व्यक्ति एक गिलास दूध में लगभग 50 ग्राम भुना चना पाउडर मिक्स करके इसका सेवन कर सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 15, 2026 18:57 IST
Modified By : Meera Tagore Feb 15, 2026 18:57 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dt Divya Gandhi