आजकल बहुत से लोग वजन कम करने के लिए कई तरह की कोशिशों में लगे रहते हैं। ऐसे में कई लोग तो तली-भुनी और मीठी चीजों का सेवन करना छोड़ देते हैं और हेल्दी स्नैक्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, खासकर मखाना और भुने चने। इन दोनों को ही काफी हेल्दी ऑप्शन माना जाता है, लेकिन सही पोषण और वजन को सही तरीके से कम करने के लिए कौन का स्नैक ज्यादा सही है? यह सवाल कई लोगों के मन में आता है। ऐसे में आइए डाइटिशियन और सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर डॉ. अर्चना बत्रा से इस बारे में जानें।
मखाना और भुना चना में मौजूद पोषण?
डॉ. अर्चना बत्रा के अनुसार, दोनों स्नैक्स हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इनसे मिलने वाले फायदे अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति के लिए अपने शरीर की जरूरत को समझना जरूरी है।
मखाने में मौजूद पोषक तत्व
मखाना एक हल्का और कम कैलोरी वाला स्नैक है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं और यह मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे जरूरी मिनरल्स का अच्छा सोर्स माना जाता है, साथ ही इसमें फैट की मात्रा भी कम होती है।
इसे भी पढ़ें: क्या रात को भुना हुआ चना खाना सेफ होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे- नुकसान
भुने चने में मौजूद पोषत तत्व
वहीं, भुना चना पोषण से ज्यादा भरपूर माना जाता है। इसमें पौधों से मिलने वाला प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। इसका ग्लाइसेमिक प्रभाव भी कम होता है, जिससे ब्लड शुगर को बैलेंस रखने में मदद मिलती है।

वजन कम के लिए कौन-सा स्नैक बेहतर?
डॉ. अर्चना बत्रा के अनुसार, "मखाना एक हल्का स्नैक है। ऐसे में वजन कम करने के लिए भुना चना ज्यादा फायदेमंद माना जा सकता है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है। ये दोनों पोषक तत्व पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और अनहेल्दी या ज्यादा खाने से बचाव होता है।" इसके अलावा, भुने चने का सेवन करने से ब्लड शुगर को बैलेंस रखने में मदद मिलती है, साथ ही वर्कआउट के बाद ये एक हेल्दी स्नैक है।
हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि मखाना से वजन कम में मदद नहीं मिलती है। अगर इसे सही मात्रा में और बिना ज्यादा नमक, मक्खन या मसालों के खाया जाए, तो यह भी हेल्दी स्नैक साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: वजन तो कम होता है लेकिन पेट की चर्बी नहीं घटती, क्या हो सकते हैं कारण? समझें डॉक्टर से
मखाना कब है बेहतर ऑप्शन?
- अगर आपको शाम को हल्का स्नैक चाहिए।
- अगर आपकी भूख कम रहती है।
- अगर आपका पाचन तंत्र सेंसिटिव है।
- यह एक कम फैट वाला स्नैक है।
दोनों को डाइट में कैसे शामिल करें?
डॉ. अर्चना बत्रा का कहना है, "दोनों स्नैक्स को बैलेंस तरीके अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। दोपहर या शाम के हल्के नाश्ते में मखाना खाया जा सकता है, जबकि ज्यादा देर तक भूख से बचने के लिए भुना चना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। सबसे जरूरी बात यह है कि इनकी मात्रा पर ध्यान दिया जाए, क्योंकि जरूरत से ज्यादा खाने से कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं।
निष्कर्ष
मखाना और भुने चने दोनों ही हेल्दी स्नैक्स हैं, लेकिन वजन कम करने और लंबे समय तक पेट को भरा रखने के लिए भुना चना एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। वहीं, हल्के और कम फैट वाले स्नैक के रूप में मखाना भी अच्छा ऑप्शन है। ध्यान रहे, वजन कम करने के लिए सिर्फ स्नैक्स पर निर्भर रहना सही नहीं है, बल्कि इसके लिए बैलेंस डाइट लेने, नियमित एक्सरसाइज करने, भरपूर नींद लेने और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी हो जाता है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
दूध में मखाने डालकर खाने से क्या फायदा होता है?
दूध मखाने डालकर खाने से डड्डियों को मजबूती देने, शरीर को एनर्जी देने, कमजोरी को दूर करने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलती है।रोजाना चना खाने से क्या तेजी से बढ़ता है?
रोजाना चने का सेवन करने से मांसपेशियों को रिलैक्स करने, शरीर को एनर्जी देने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन प्रक्रिया और शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 27, 2026 12:45 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jun 27, 2026 12:45 IST
Modified By : Priyanka SharmaJun 27, 2026 12:45 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Archana Batra