Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Expert

क्या रात को भुना हुआ चना खाना सेफ होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे- नुकसान

Eating Roasted Chana At Night In Hindi: रात को भुना हुआ चना खाना पूरी सेफ होता है। लेकिन, कुछ मामलों में भी इसे रात को खाने से बचना चाहिए।

Can You  Eat Roasted Chana At Night In Hindi: स्वास्थ्य के लिए चना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद हैं। जो लोग नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो पाचन क्षमता बेहतर होती है, हार्ट हेल्थ में सुधार होता है और ब्लड शुगर रेगुलेशन में भी मदद मिलती है। जैसा कि आप जानते होंगे कि मानसून के दिनों में बहुत सी चीजें खाने से परहेज की जाती हैं। इसमें खासकर, हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल होती हैं। इसी तरह, कुछ चीजें हम रात को नहीं खाते हैं, क्योंकि उन्हें हजम करने में दिक्कत आती है। ऐसे में सवाल है कि क्या रात के समय भुना हुआ चना खाना सही रहता है? जानें, क्या कहते हैं Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी।

क्या रात को भुना हुआ चना खाना सेफ होता है?- Is It Safe To Eat Roasted Chana At Night In Hindi

is it safe to eat roasted chana at night  01 (11)

हर उम्र वर्ग के लिए चना खाना फायदेमंद माना जाता है। यह पाचन क्रिया से लेकर हार्ट हेल्थ तक में सुधार होता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या रात को भुना हुआ चना खाना सेफ होता है? इस बारे में एक्सपर्ट का कहना है, ‘आमतौर पर रात के समय भुना हुआ चना खाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। हालांकि, भुना हुआ चना बेहतरीन स्नैक्स है, जिसे आप शाम के समय खा सकते हैं। वहीं, अगर आप रात को भी इसे खाते हैं, तो भी कोई परेशानी नहीं है। यह पचाने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आती है। यह प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसका सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरे का अहसास होता है, जिससे आप ओवर ईटिंग करने से भी बच जाते हैं।"

इसे भी पढ़ें: Bhuna Chana: भुने चने खाने से सेहत को मिलते हैं ये 8 फायदे, एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान भी

रात के समय भुना हुआ चना खाने के फायदे

प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोतः रात के समय भुना हुआ चाना खाना इसलिए भी माना जाता है, क्योंकि यह प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत हैं। भुना हुआ चना खाने पर आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवर ईटिंग या बेवजह मंचिंग करने से बच जाते हैं।

वजन कंट्रोल करने में मददगारः जैसा कि यह स्पष्ट है कि भुना हुआ चना खाने से ओवर ईटिंग करने से बच जाते हैं, क्योंकि प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है। इसलिए, इसे वेट कंट्रोल करने के लिए भी अच्छा विकल्प माना जाता है। आपको बता दें कि इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है।

नींद की गुणवत्ता में सुधारः अगर आप रात के समय भुना हुआ चना खाते हैं, तो इससे नींद में भी सुधार होता है। भुने हुए चने में ट्रिप्टोफैन और एमिनो एसिड होता है। ये दोनों ऐसे तत्व हैं, जिससे नींद बेहतर होती है। इसका मतलब है कि जिन्हें नींद की दिक्कत होती है, उन्हें रात के समय भुना हुआ चना खाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: भुने चने किन लोगों को नहीं खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

भुना हुआ चना खाने के नुकसान

भुना हुआ चना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि अगर अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो सेहत को नुकसान हो सकता है। इससे पाचन क्षमता प्रभावित हो सकती है, अपच की दिकक्त हो सकती है। यहां तक कि कुछ लोगों को भुना हुआ चना खाने से एलर्जी होती है। इसलिए, उन्हें भुने हुए चने का सेवन रात को नहीं करना चाहिए। इससे उन्हें ब्लोटिंग या गैस की दिक्कत हो सकती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • भुना चना कब नहीं खाना चाहिए?

    भुना हुआ चना उन लोगों को नहीं खाना चाहिए, जिन्हें गैस, ब्लोटिंग, अपच, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी दिक्कतें हैं। इसके अलावा, अगर किसी को एसिडिटी, सीने में जलन जैसी प्रॉब्लम है, तब भी इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
  • दिन में कितने भुने हुए चने खाने चाहिए?

    विशेषज्ञों के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए दिन में 50 से 60 ग्राम भुने हुए चने खाए जा सकते हैं।
  • भुने चने खाने का सही समय क्या है?

    वैसे तो भुना चना कभी भी खाया जा सकता है। लेकिन, इसे सुबह के समय या स्नैक्स टाइम पर खाना ज्यादा लाभकारी होता है। इसका सेवन करने से एनर्जी बूस्ट होती है।

Read Next

हाई यूरिक एसिड के मरीज आलू खा सकते हैं? डाइट एक्सपर्ट से जानें इस आम सवाल का जवाब

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 24, 2025 13:28 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content