
मखाना, भारत में एक देसी नाश्ते की तरह है। यहां लोग इसे कभी भूनकर खाते हैं तो कभी इसका चाट बनाकर खाते हैं कुछ मेहनत करने का मन नहीं तो दूध में भिगोकर इसे खाते हैं। मखाने की खास बात ये है कि इसमें फाइबर होने के साथ कई सारे पोषत तत्व भी मौजूद हैं जो कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचा सकते हैं। आपको हैरानी हो सकती है मखाना उन तमाम लोगों के लिए फायदेमंद है जो कि पाचन क्रिया से जुड़ी समस्यओं से जूझ रहे हैं या फिर जिन्हें लंबे समय तक कब्ज की समस्या रहती है। आज हम बात करेंगे रात को सोते समय मखाना खाने के फायदे की और प्रिया पालीवाल, चीफ डाइटिशियन, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट दिल्ली से जानेंगे कि ऐसा करना कितना सही है?
इस पेज पर:-
रात को सोते समय मखाना खाने के क्या फायदे हैं-Raat me makhana khane ke fayde
डाइटिशियन प्रिया पालीवाल बताती हैं कि रात को सोते समय मखाना खाने के कई फायदे होते हैं। ये आपकी पाचन क्रिया ही नहीं बल्कि, हड्डियों से जुड़ी कई समस्याओं में भी कारगर तरीके से मददगार है। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं, जैसे कि
यह पाचन में सहायक है
रात को सोते समय मखाना खाना आपके डाइजेशन को बेहत बनाने में मदद कर सकता है। जब आप रात में मखाना खाते हैं तो सुबह बॉवेल मूवमेंट सही रहता है। इसका सेवन कब्ज की समस्या को कम करने और पेट साफ करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा रात में सोते समय मखाना खाना उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कि रात में भूख की वजह से जग जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्यों होती है महिलाओं को कब्ज की समस्या? जानिए डॉक्टर से इसके घरेलू समाधान
पेट हल्का रहता है और नींद अच्छी आती है
रात को सोते समय मखाना खाना आपके पेट को हल्का रखने और नींद को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। दरअसल, जब आप डिनर में कुछ भारी भरकम खा लेते हैं तो आपके पेट को इन्हें पचाने में लंबा समय लगता है। ऐसी स्थिति में मखाना आपके पेट को हल्का रखने के साथ नींद में खलल नहीं डालता जिससे आपकी नींद का चक्र आराम से पूरा हो जाता है।

दिल और किडनी के लिए फायदेमंद
मखाना में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो हृदय और किडनी के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। इसके अलावा इनका सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ किडनी फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है जिससे दिल के साथ किडनी का भी काम काज सही रहता है।
डायबिटीज और हाई बीपी के मरीजों के लिए फायदेमंद
मखाना, डायबिटीज और हाई बीपी के मरीजों के लिए फायदेमंद। यह ब्लड शुगर नियंत्रित करने में मदद करता है और वजन कम करने में भी सहायक है। इसके अलावा ये शुगर पचाने की गति को भी तेज करता है जिससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं ये हाई बीपी के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि ये ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने में मददगार है।
इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा प्रोटीन लेने से कब्ज की समस्या हो सकती है? जानें एक्सपर्ट से
किन लोगों को रात में मखाना नहीं खाना चाहिए?
हालांकि, जिन लोगों को अपच या गैस की समस्या होती है, उन्हें रात को मखाना खाने से बचना चाहिए क्योंकि यह कुछ लोगों के लिए भारी हो सकता है और पेट में असहजता पैदा कर सकता है। डाइट एक्सपर्ट बताते हैं कि मखाना को लो-फैट, हल्का और सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए ताकि यह स्वास्थ्यवर्धक रह सके।
तो रात में आप मखाने का सेवन करें लेकिन सीमित मात्रा में। इसके अलावा कोशिश करें कि रात में इसे दूध में भिगोकर ही खाएं ताकि आसानी से पचे और सेहत से जुड़ी कोई समस्या न हो।
यह विडियो भी देखें
FAQ
दूध में डालकर मखाने खाने से क्या होता है?
दूध में मखाना डालकर खाने के कई फायदे हैं जैसे कि मखाना खाने से पाचन सुधरता है और कब्ज की समस्या नहीं होती। इसके अलावा मखाने का कैल्शियम हड्डियों को मजबूत देने के साथ इन्हें कई बीमारियों से बचाता है।मखाना ठंडा है या गर्म?
मखाने की प्रकृति ठंडी होती है और इसलिए इसे गर्मियों में खाना फायदेमंद हो सकता है। इससे एलर्जी भी मिलती है और पेट भी भरा रहता है।सुबह खाली पेट मखाना खाने से क्या होता है?
सुबह खाली पेट मखाना खाने से आपको दिनभर एनर्जी मिलती है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है जिससे वेट लॉस में तेजी से मदद मिल सकती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Dec 02, 2025 20:24 IST
Published By : Pallavi Kumari