मखाने को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। मखाने में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, इसका रोज एक मुट्ठी सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। आइए इस बारे में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें।
मखाना में मौजूद पोषक तत्व
डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, मखाने में अच्छी मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और आयरन जैसे पोषक तत्व एंव एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं।
रोज मखाने खाने के फायदे
डाइटीशियन अर्चना कहती हैं, मखाने का सेवन करने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, वजन कम करने, स्किन को हेल्दी रखने, मसल्स, हार्ट और हड्डियों को मजबूती देने जैसे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इसको स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है।
1. ब्लड शुगर को कंट्रोल करे
मखाने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। ऐसे में इनका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने और इसको तेजी से बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है।
2. पाचन के लिए फायदेमंद
मखाने में डाइटरी फाइबर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया और मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने में मदद मिलती है। जिससे बाउल मूवमेंट बेहतर करने और कब्ज की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।
3. वजन को नियंत्रित करे
मखाने में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से पेट को भरा रखने, क्रेविंग्स को कम करने, ओवरईटिंग से बचाव करने और वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
4. हड्डियों को मजबूती दे
मखाने में अच्छी मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से कैल्शियम के स्तर को बेहतर करने, हड्डियों को मजबूती देने और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।
5. हार्ट के लिए फायदेमंद
मखाने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण हार्ट के लिए भी फायदेमंद हैं। रोज मखाना खाने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने, सेल्स का नुकसान से बचाव करने, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने, हार्ट को हेल्दी बनाए रखने और इससे जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, मखाने में मौजूद मैग्नीशियम शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
6. स्किन को हेल्दी रखे
मखाने में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने, सूजन कम करने, सेल्स को हेल्दी रखने और स्किन की इलास्टिसिटी को बेहतर करने में मदद मिलती है।
7. मसल्स के लिए फायदेमंद
मखाने में प्रोटीन भी होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से मांसपेशियों को रिपेयर करने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
क्या कहती है स्टडी?
साल 2006 में Molecular and cellular biochemistry में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, मखाने का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में किया जाता रहा है। मखाना का इस्तेमाल ट्रेडिशनली किडनी की समस्या, पुराने दस्त, त्यधिक ल्यूकोरिया और प्लीहा (spleen) की कम कार्यप्रणाली के इलाज के लिए किया जाता है। मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, इसको खाने से दिल के दौरे (मायोकार्डियल इस्केमिया) के दौरान दिल को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। मखाना दिल में प्रोटैक्टिव प्रोटीन (जैसे TRP32 और Trx-1) को बढ़ाता है और हानिकारक तत्वों को खत्म करता है। इससे दिल की कार्यक्षमता बेहतर होती है और टिश्यूज को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।
मखाने कैसे खाएं?
मखाने को घी में भूनकर खाया जा सकता है। इसको शाम के समय स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है। इसके अलावा, मखाने को खीरे में डालकर खाया जा सकता है। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
निष्कर्ष
रोज एक मुट्ठी मखाने खाने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, वजन कम करने, हड्डियों को मजबूती देने, पाचन को दुरुस्त करने, हार्ट को हेल्दी रखने, मसल्स और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
दूध में मखाना डालकर खाने से क्या होता है?
दूध में मखाना डालकर खाने से शरीर को एनर्जी देने, कैल्शियम की कमी को दूर करने, हड्डियों को मजबूती देने, पाचन तंत्र को दुरुस्त करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।1 दिन में मखाना कितना खा सकते हैं?
1 दिन में 30 से 50 ग्राम तक मखाना खाना फायदेमंद होता है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 09, 2026 12:46 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain
