व्रत का खाना खास तौर पर घी में ही बनाया जाता है जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण है शुद्धता, लेकिन बात सिर्फ इतनी सी नहीं है। दरअसल, 9 दिन के व्रत में जो लोग सिर्फ एक समय ही खाना खाते हैं या सिर्फ फलाहार पर रहते हैं उनके शरीर को एनर्जी की कमी होने लगती है। इसके अलावा व्रत के दौरान कमजोरी परेशान करने लगती है जिससे चक्कर आता है, जल्दी थकान हो जाती है और कई बार रोज के काम करने की भी ज्यादा शक्ति नहीं होती। इस स्थिति में घी से बना खाना खाना या घी को किसी भी प्रकार से डाइट में शामिल करना, कई सारी समस्याओं से बचा सकता है। कैसे, इस बारे में जानते हैं Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangaluru से।
घी में ही क्यों बनता है व्रत का खाना?
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि नवरात्रि के व्रत के दौरान, बहुत से लोग पारंपरिक रूप से घी का इस्तेमाल करके खाना बनाते हैं। एक वजह यह है कि कई तरह के व्रतों में घी को सही माना जाता है, जबकि कुछ खास तरह के कुकिंग ऑयल या प्रोसेस्ड फूड से लोग अपनी परंपराओं के हिसाब से परहेज करते हैं। न्यूट्रिशन के नजरिए से देखें तो
1. घी खाने से एनर्जी मिलती है
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि घी फैट का एक सोर्स है और इससे एनर्जी मिलती है, जो व्रत के दौरान कम खाना खाने पर फायदेमंद हो सकती है। यह फैट शरीर को कुछ खास फैट-सॉल्यूबल विटामिन सोखने में भी मदद करता है। व्रत में इसके सेवन से आपको जल्दी कमजोरी नहीं होगी और आप 9 दिन तक शरीर का एनर्जी लेवल सही रख पाएंगे।
इसे भी पढ़ें: क्या व्रत में दवा खा सकते हैं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
2. ब्रेन ब्रूस्टर भी है घी
नवरात्रि के व्रत के दौरान कैलोरी की कमी से कई बार ब्रेन फॉग जैसी स्थिति आ जाती है। दिमाग जल्दी थक जाता है। ऐसे में घी में मिलने वाला ओमेगा-3 ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाने के साथ इसके काम काज को तेज करने में मदद करता है। इससे सुस्ती में कमी आती है और आप अपने रोज का दिमागी काम अच्छी तरह से पूरा कर पाते हैं।
01 (79)
3. लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि घी के सेवन से पेट भरा हुआ महसूस होता है। घी में मौजूद फैट पाचन को धीमा कर देता है, जिससे भूख कम लगती है और लंबे समय पेट भरा हुआ महसूस होता है। इतना ही नही, इस दौरान मेटाबॉलिज्म स्लो होने से कब्ज की समस्या भी हो जाती है, ऐसी स्थिति दूध में घी डालकर पानी से इस समस्या में कमी आ सकती है।
Journal of Ayurveda and Integrative Medicine के अनुसार आयुर्वेदिक ग्रंथों में घी ब्रेन हेल्थ, पोषण पहुंचाने और शरीर कायाकल्प (Rejuvenation), इम्यूनिटी बढ़ाने और डाइजेशन के लिए फायदेमंद बताए गए हैं। साथ गी इसमें शुगर और कार्ब्स नहीं होते, इसलिए घी खाने से ब्लड ग्लूकोज या इंसुलिन का स्तर अचानक नहीं बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें: क्या वाकई व्रत रखने से मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है? बता रहे हैं एक्सपर्ट
व्रत में हेल्दी डाइट के लिए टिप्स
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि व्रत के दौरान सही मात्रा में प्रोटीन और फायदेमंद चीजें खाकर नौ दिन के व्रत को ज्यादा संतुलित बनाया जा सकता है। अपनी परंपराओं के हिसाब से डेयरी प्रोडक्ट्स, नट्स, बीज, फल, सब्जियां और कुछ खास अनाज या स्यूडो-ग्रेन (जैसे कुट्टू या राजगिरा) को शामिल किया जा सकता है।
डायबिटीज, किडनी की बीमारी, पाचन की समस्या या दूसरी मेडिकल कंडीशन वाले लोगों को लंबे समय तक व्रत रखने के बारे में खास सावधानी बरतनी चाहिए और खान-पान में बदलाव के बारे में अपने डॉक्टर या डायटीशियन से सलाह लेनी चाहिए। मकसद सिर्फ कुछ खास चीजें न खाना नहीं होना चाहिए, बल्कि व्रत के दौरान सही पोषण, हाइड्रेशन और एनर्जी बनाए रखना होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: नवरात्रि में व्रत रखते हुए कोलेस्ट्रॉल को कैसे करें मैनेज, अपनाएं ये टिप्स
निष्कर्ष:
अंत में डाइट एक्सपर्ट कहती हैं कि हालांकि घी हेल्दी है और इसके हाई कार्बोहाइड्रेट व्रत में अचानक होने वाली एनर्जी की कमी (energy crash) से बचा सकता है लेकिन, घी में कैलोरी काफी ज्यादा होती है, इसलिए इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से व्रत का खाना अपने-आप हेल्दी नहीं हो जाता। असली बात यह है कि सिर्फ घी को सेहतमंद खाना मानने के बजाय, इस बात पर ध्यान दिया जाए कि पूरा खाना कैसे तैयार किया जाता है।
सब्जियां, साबूदाना, कुट्टू से बनी चीजें या व्रत के दूसरे खाने बनाने के लिए थोड़ी मात्रा में घी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा व्रत में डीप-फ्राइड खाना, बहुत ज्यादा मीठा और रिफाइंड या स्टार्च वाला खाना खाने से डाइट में कैलोरी तो बढ़ जाती है, लेकिन उससे मिलने वाले पोषक तत्व कम होते हैं।
FAQ
व्रत में कॉफी पी सकते हैं या नहीं?
व्रत में कॉफी पीने से बचना चाहिए जो कि शरीर को डिहाइड्रेट करता है और व्रत में पानी की कमी का कारण बनता है। इससे थकान होती है और बार-बार होंठ सूखते हैं।व्रत में टमाटर खा सकते हैं या नहीं?
व्रत में टमाटर खा सकते हैं क्योंकि इसमें विटामिन सी होता है जो कि इस दौरान शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है और इसके एंटीऑक्सीडेंट्स सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 08, 2026 17:26 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Edwina Raj
-1791460465055.webp)