Fri Sep 11, 2026 | 09:08 PM IST

Medically Reviewed by Vandana Rajput , Antenatal and Postnatal Nutrition & Diabetes Educator

नवरात्रि में व्रत रखते हुए कोलेस्ट्रॉल को कैसे करें मैनेज, अपनाएं ये टिप्स

How To Maintain Cholesterol Levels Naturally: आमतौर पर नवरात्रि में व्रत रखते हुए बॉडी डिटॉक्स होती है। इसके बावजूद, आपको अपने कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करना चाहिए। इसके लिए, यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करें।

नवरात्रि शुरू हो चुकी है और लोगों के मन में हर्षोल्लास की लहर भी नजर आ रही है। हर कोई खुश है और नौ देवी मांओं की पूजा में काफी लीन है। कुछ महिलाएं व पुरुष ऐसे भी हैं, जो पूरे 9 दिनों तक व्रत करते हैं। वैसे भी माना जाता है कि नवरात्रि में 9 दिनों तक व्रत करने की वजह से बॉडी डिटॉक्स हो जाती है, जो ओवर ऑल हेल्थ को काफी फायदा पहुंचाता है। इसके बावजूद, आपने देखा होगा कि नवरात्रि में व्रत रखने के बावजूद कुछ लोगों का कोलेस्ट्रॉल असंतुलित हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो इस लेख में जानें कि नवरात्रि मं व्रत करते हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कैसेज मैनेज किया जा सकता है? इस बारे में जानने के लिए हमने  नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Consultant - Dietetics वंदना राजपूत से बात की है।

नवरात्रि में व्रत रखते हुए कोलेस्ट्रॉल को कैसे मैनेज करें- How To Maintain Cholesterol Level During Fasting

how to maintain cholesterol level during fasting 1 (7)

फाइबर इनटेक बढ़ाएं

वंदना राजपूत कहती हैं, "क्या आप जानते हैं कि लंबे समय तक फास्ट करने के कारण कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। असल में, सेल्स में स्टोर्ड फैट को बॉडी एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करती है। इससे ज्यादा मात्रा में लिपिड ब्लड स्ट्रीम में पहुंच जाते हैं और लिवर में कीटोन प्रोडक्शन बढ़ जाता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल के स्तर में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है। बहरहाल, अगर आप नवरात्रि में व्रत रख रहे हैं, तो अपनी डाइट में फाइबर इनटेक बढ़ाएं। इसमें सेब, बेरीज आदि शामिल हैं।"

इसे भी पढ़ें: क्या व्रत (फास्टिंग) करने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है? जानें डॉक्टर से

सब्जियां और फल लें

वंदना राजपूत आगे बताती हैं, "नावरात्रि में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करना है, तो आप अपनी डाइट में फल और सब्जियों को भी शामिल करें। वैसे भी नवरात्रि में 9 दिन व्रत रखने वाले लोग इन दिनों अनाज का एक दाना भी नहीं लेते हैं। ऐसे में उन्हें अपनी व्रत आहार में फल, जैसे सेब, केला जैसे फलों को अधिक मात्रा में खाना चाहिए। यह भी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं।"

मीठी चीजों से रहें दूर

व्रत के दौरान कई लोगों की डाइट में मखाने से बनी खीर शामिल हो जाती है। इसमें कुछ लोग चीनी का उपयोग करते हैं, तो कुछ लोग गुड़ डालकर मीठी खीर का मजा लेते हैं। क्या आप जानते हैं कि डाइट में इस तरह की चीजों का अधिक मात्रा में शामिल करना आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब

एक्सरसाइज करें

हालांकि, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि नवरात्रि में व्रत करने वालों का शरीर काफी डिटॉक्स हो जाता है। यहां तक कि अन्न का सेवन नहीं करने की वजह से एनर्जी का स्तर भी घटने लगता है। इसके बावजूद, नियमित रूप से लाइट एक्सरसाइज करना अच्छा होता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर पहले से ही किसी के शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा है, तो उन्हें इसे मैनेज करने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना चाहिए। व्रत के दिनों में कम या माइल्ड एक्सरसाइज करने से भी बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी देखी जा सकती है।

व्रत में खाएं कोलेस्ट्रॉल फ्रेंडली स्नैक्स

  1. व्रत के दिनां में कई लोग शाम के समय स्नैक्स लेना पसंद करते हैं, ताकि एनर्जी के स्तर में कमी न आए। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी फ्रेंडली स्नैक्स के बारे में जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं, जैसे-
  2. शाम को मखाना रोस्ट करके खाएं। इसमें कम कैलोरी होती है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए सेंधा नमक डाल सकते हैं।
  3. स्नैक्स के तौर पर साबूदाने की खिचड़ी खाना भी लाभकारी होता है। इसमें आप मूंगफली के कुछ दाने डाल दें। इस तरह साबूदाने की खिचड़ी न सिर्फ स्वादिष्ट हो जाती है, बल्कि सेहत को भी लाभ पहंचाती है।
  4. उबले आलू खाना भी अच्छा होता है। उबले आलू में आप और कुछ मिक्स न करें। हल्का सेंधा नमक डालकर इसका सेवन करें। यह आपकी एनर्जी के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है? जानें बचाव

निष्कर्ष

नवरात्रि में पूरे 9 दिनों तक व्रत रखने की वजह से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। अगर आप यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करेंगे, तो संभवतः बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को मैनेज करने में आपको मदद मिलेगी। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की मेडिकल कंडीशन है, तो 9 दिनों तक व्रत रखने से पहले ही एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। साथ ही, उनके सजेशन के आधार पर ही व्रत के दौरान डाइट फॉलो करनी चाहिए।

All Image Credit: Freepik

Read Next

मांसपेशियों को बढ़ाने के लिए वर्कआउट से पहले खाएं ये 3 चीजें, तेजी से बढ़ेगा मसल मास

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 25, 2025 13:21 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Sep 25, 2025 13:21 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Vandana Rajput

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content