Fri Sep 11, 2026 | 09:55 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

मांसपेशियों को बढ़ाने के लिए वर्कआउट से पहले खाएं ये 3 चीजें, तेजी से बढ़ेगा मसल मास

मांसपेशियों को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आप वर्कआउट से पहले अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें, तो आइए जानते हैं मसल गेन के लिए प्री-वर्कआउट मील क्या होनी चाहिए? 

आज के समय में कई पुरुष और महिलाएं जिम में घंटों वर्कआउट करते हैं, ताकि एक बेहतरीन बॉडी बना सके। मसल गेन करना सिर्फ जिम जाकर वर्कआउट करने से नहीं बनता है, बल्कि इसके लिए सही डाइट लेना भी जरूरी है। मांसपेशियां बनाने के लिए कई अपनी डाइट में प्रोटीन सप्लीमेंट शामिल करते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है, वर्कआउट से पहले आप क्या खा रहे हैं, इसका भी आपकी मांसपेशियों के निर्माण में अहम भूमिका होती है। इसलिए, अगर आप मांसपेशियां बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं तो आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा (Rakshita Mehra, Clinical Dietitian and Nutritionist, Delhi) से जानते हैं कि  मांसपेशियों को बढ़ाने के लिए वर्कआउट से पहले क्या खाना चाहिए?

प्री-वर्कआउट मील क्यों जरूरी है?

वर्कआउट से पहले सही भोजन करना आपकी मांसपेशियां बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है। वर्कआउट से पहले सही मील लेने से आपके शरीर को एनर्जी मिलती है। वर्कआउट के दौरान मसल ब्रेकडाउन से बचाता है, एनर्जी मिलने से एक्सरसाइज ज्यादा प्रभावी तरीके से होती है और सही पोषक तत्व मिलने से मसल्स को जल्दी रिकवरी में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: एक्सरसाइज के लिए प्री-वर्कआउट ड्रिंक क्यों जरूरी होता है? फिटनेस कोच से जानें

प्री-वर्कआउट मील में क्या शामिल करना चाहिए?

वर्कआउट से पहले आप अपनी डाइट में प्री-वर्कआउट मील के रूप में इन 3 पोषक तत्वों को शामिल कर सकते हैं-

  1. कार्बोहाइड्रेट: कार्ब्स शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं, जो मसल गेन के लिए जिम में आपको हैवी वेट उठाने के लिए ज्यादा एनर्जी की मांग को पूरा करता है। इसलिए आप अपनी डाइट में ओट्स, ब्राउन ब्रेड, केला, शकरकंद और चावल शामिल कर सकते हैं।
  2. प्रोटीन: वर्कआउट से पहले प्रोटीन लेने से मसल ब्रेकडाउन कम होता है और प्रोटीन सिंथेसिस बढ़ता है। इसलिए आप अपनी डाइट में अंडा, पनीर, दूध, दही और प्रोटीन शेक शामिल कर सकते हैं।
  3. हेल्दी फैट: वर्कआउट से पहले सीमित मात्रा में हेल्दी फैट लेना फायदेमंद होता है। आप ज्यादा मात्रा में फै लेने से बचें, क्योंकि ये पाचन पर बुरा असर डाल सकता है। इसलिए आप बादाम, मूंगफली, चिया सीड्स और पीनट बटर का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्री-वर्कआउट सप्लीमेंट क्या होते हैं? क्या ये वाकई एक्सरसाइज के दौरान परफॉर्मेंस बढ़ाते हैं?

pre-workout-meal-plan-inside

प्री-वर्कआउट मील कब लेना चाहिए?

वर्कआउट से पहले मील लेने का सही समय पर ही निर्भर करता है कि आपको मसल गेन करने में कितनी मदद मिल सकती है। इसलिए आप वर्कआउट से 1 से 2 घंटे पहले प्री-वर्कआउट मील लें, ताकि खाने को पचाने के लिए समय मिले और वो एनर्जी में बदल सके। अगर आप वर्कआउट के 30 मिनट पहले कुछ खाना चाहते हैं, तो हल्का स्नैक लें।

इन बातों का रखें ध्यान

मांसपेशियां बढ़ाने के लिए वर्कआउट से पहले कुछ भी खाने से पहले आप इन बातों का ध्यान रखें-

  • वर्कआउट पर जाने से पहले कुछ नहीं खाने से आपका मसल ब्रेकडाउन हो सकता है।
  • वर्कआउट से पहले हैवी खाने से बचें, नहीं तो आपको पेट भारी लगेगा और वर्कआउट करने में समस्या हो सकती है।
  • वर्कआउट से पहले और बाद में खुद को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें।

निष्कर्ष

मांसपेशियां बढ़ाने के लिए वर्कआउट से पहले कुछ खाना उतना ही जरूरी है, जितना आपके लिए वर्कआउट करना। इसलिए, वर्कआउट से पहले आप अपनी डाइट में कार्ब्स, प्रोटीन और थोड़ा हेल्दी फैट मिलाकर शामिल करें। इन पोषक तत्वों को मिलाकर तैयार प्री-वर्कआउट मील आपकी मांसपेशियां बढ़ाने का एक बेहतरीन तरीका है। आप चाहें तो किसी हेल्थ एक्सपर्ट या फिटनेस कोच से अपना प्री-वर्कआउट मील प्लान भी बनवा सकते हैं।
Image Credit: Freepik 

Read Next

क्या टमाटर थायराइड के मरीजों के लिए नुकसानदेह है? जानें क्या है डॉक्टर की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 22, 2025 21:29 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Sep 22, 2025 21:29 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Sep 22, 2025 21:29 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content