Expert

टांगों की मसल्स बढ़ाने के लिए जिम में करें ये 5 एक्सरसाइज, कुछ दिनों में आकर्षक दिखने लगेंगे पैर

Exercises To Train Legs In Hindi: मजबूत और आकर्षक टांगे पाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें, क्या आप भी इस सवाल से परेशान हैं? तो यह लेख पढें..
  • SHARE
  • FOLLOW
टांगों की मसल्स बढ़ाने के लिए जिम में करें ये 5 एक्सरसाइज, कुछ दिनों में आकर्षक दिखने लगेंगे पैर


Exercises To Train Legs In Hindi: जब आपके टांगों की मांसपेशियों टोन होती हैं, तो देखने में काफी मस्कुलर और आकर्षक लगती हैं। सभी की चाहत होती है कि उनकी टांगें और जांघों की मांसपेशियां टोन हो जाएं। बहुत से लोग बहुत से लोग जिम में अपने ऊपरी शरीर की मांसपेशियों को टोन करने और मजबूत बनाने पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन टांगों की मजबूती पर कुछ खास ध्यान नहीं देते हैं। जबकि यह बहुत आवश्यक है। आपको अपने ऊपरी शरीर के साथ ही निचले शरीर को टोन और मजबूत बनाने पर भी ध्यान देना चाहिए। बहुत से लोग टांगों का वर्कआउट इसलिए भी नहीं करते हैं, क्योंकि उन्हें कौन-कौन सी एक्सरसाइज करनी  चाहिए, इसके बारे में बहुत कम जानकारी होती है। वे टांगों को सुरक्षित रखने और किसी भी तरह के नुकसान से बचने के लिए अक्सर टांगों का वर्कआउट नहीं करते हैं।

ऐसे में लोगों की मदद करने, उन तक एक्सरसाइज और वर्कआउट से जुड़ी जरूरी जानकारियां पहुंचाने के लिए ओनलीमायहेल्थ ने एक स्पेशल फिटनेस कैंपेन शुरू किया है, जिसका नाम है "OMH Fitness Guide"। यह एक फिटनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जिसमें हम एक्सपर्ट से बातचीत के आधार पर फिटनेस और एक्सरसाइज, न्यूट्रिशन और डाइट के साथ-साथ सप्लीमेंट्स से जुड़ी जरूरी जानकारी शेयर करते हैं। आज इस कैंपेन की सीरीज "बॉडी बिल्डिंग टिप्स" में हम आपको टांगों की मांसपेशियों बढ़ाने और टोन करने के लिए 6 लेग एक्सरसाइज बता रहे हैं, जिनसे आपको मजबूत और आकर्षक टांगें पाने में मदद मिलेगी।

Exercises To Train Legs In Hindi

टांगों की मांसपेशियां बढ़ाने के लिए जिम में करें ये एक्सरसाइज- Best Exercises To Train Legs In Hindi

1. बारबेल स्क्वाट (Barbell Squat)

स्क्वाट्स टांगों की सभी मसल्स को ट्रेन करने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। यह एक्सरसाइज निचले शरीर की लगभग सभी मांसपेशियों को टोन करने में मदद करती है। बड़े-बड़े बॉडीबिल्डर्स के लेग वर्कआउट का यह एक अहम हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें: चेस्ट मसल बढ़ाने के लिए जिम में करें ये 5 एक्सरसाइज, मस्कुलर दिखने लगेगी बॉडी

2. हैक स्क्वाट (Hack Squat)

इस एक्सरसाइज को जिम में एक मशीन की मदद से किया जाता है। अगर आप थक गए हैं, तो इस वर्कआउट को बाद में भी कर सकते हैं। यह ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग को टोन करने के साथ उन्हें मजबूत बनाने में बहुत लाभकारी है।

3. लेग प्रेस (Leg Press)

बारबेल स्क्वाट की तरह यह भी निचले शरीर की मांसपेशियों को टोन करने के लिए एक बेहतरीन व्यायाम है।

इसे भी पढें: वजन घटाने के लिए फॉलो करें ये 2000 कैलोरी डाइट, प्रोटीन भी मिलेगा भरपूर

4. डेडलिफ्ट (Deadlift)

वैसे तो इस एक्सरसाइज को एक फुल बॉडी वर्कआउट माना जाता है, क्योंकि यह शरीर की लगभग सभी मांसपेशियों पर काम करती है। यह हैमस्ट्रिंग और ग्लूट्स के साथ-साथ ही क्वाड्स को भी टोन और मजबूती प्रदान करने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: बॉडीबिल्डिंग करने वालों को कब पड़ती है सप्लीमेंट्स की जरूरत? एक्सपर्ट से जानें किसे यह लेना चाहिए किसे नहीं

5. लेग कर्ल (Leg Curl)

इस एक्सरसाइज को एक मशीन के साथ परफॉर्म किया जाता है। यह निचले हैमस्ट्रिंग की तरह निचले पैर की मांसपेशियों टोन करने और मजबूत बनाने में मदद करती है।

6. स्टैंडिंग काफ रेज (Standing Calf Raises)

पिंडलियों को मजबूत बनाने के लिए यह बहुत लाभकारी एक्सरसाइज है। आप अपने लेग वर्कआउट को इस एक्सरसाइज के साथ समाप्त कर सकते हैं।

All Image Source: Freepik

Read Next

रोज सुबह करें 20-25 मिनट वॉक, शरीर में नजर आने लगेंगे ये बदलाव

Disclaimer