
2000 Calorie Diet Plan Hindi: स्वस्थ रूप से वजन कम करने के लिए लोग किस तरह की डाइट फॉलो करें, इसको लेकर लोग काफी परेशान रहते हैं। क्योंकि, एक निश्चित कैलोरी के अनुसार, ऐसे फूड्स का चुनाव करना जिससे आपको कम कैलोरी के साथ भरपूर पोषण भी मिले, कोई आसान काम नहीं है। अगर आप भी ऐसी ही परेशानी का सामना करते हैं, तो इस लेख में हम आपकी समस्या दूर करेंगे। ओनलीमायहेल्थ ने एक स्पेशल फिटनेस कैंपेन शुरू किया है, जिसका नाम है "OMH Fitness Guide"। इसमें हम एक्सपर्ट से बातचीत के आधार पर लोगों के साथ फिटनेस और एक्सरसाइज, न्यूट्रिशन और डाइट, साथ ही सप्लीमेंट्स से जुड़ी जरूरी जानकारियां आपके साथ शेयर करेंगे। आज इस कैंपेन की सीरीज में हम आपके साथ वजन घटाने के लिए 2000 कैलोरी का डाइट प्लान शेयर कर रहे हैं। इस प्लान को फॉलो आपको कम कैलोरी में भरपूर पोषण मिलेगा और धीरे-धीरे वजन घटाने में भी मदद मिलेगी।
वजन घटाने के लिए 2000 कैलोरी डाइट प्लान- 2000 Calorie Diet Plan In Hindi
सुबह खाली पेट क्या खाएं
सुबह उठने के बाद आपको सबसे पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए। उसके 30-40 मिनट बाद आप सामान्य चाय की बजाए एक कप ग्रीन टी, दालचीनी की चाय, मेथी दाना का पानी आदि का सेवन कर सकते हैं।
ब्रेकफास्ट में क्या खाएं
एक कप दूध, पोहा / दलिया/ ओट्स के साथ 100-150 ग्राम फल का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको 150-250 कैलोरी तक मिलेगी। आप एक केला और दूध की स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं। जिसमें आप कुछ नट्स और ड्राई फ्रूट्स भी शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढें: बॉडीबिल्डिंग करने वालों को कब पड़ती है सप्लीमेंट्स की जरूरत? एक्सपर्ट से जानें किसे यह लेना चाहिए किसे नहीं
ब्रेकफास्ट और लंच के बीच क्या खाएं
ब्रेकफास्ट में आप 2 उबले हुए अंडे या ऑमलेट ले सकते हैं। इसके साथ आप अंकुरित मूंग, चना और मोठ दाल का सेवन भी कर सकते हैं। इस मील से आपको 100 से 170 तक तक कैलोरी मिल जाएगी।
लंच में क्या खाएं
लंच के दौरान आप जो कुछ भी खाते हैं, वह आसानी से पच जाता है। इसलिए यह दिन का सबसे बड़ा भोजन होना चाहिए। एक कप सलाद, 40 ग्राम पनीर, आधा कटोरी चावल/ 1-2 रोटी कोई भी एक कटोरी मौसमी सब्जी, एक कटोरी दाल, एक छोटी कटोरी दही इस दौरान आप खा सकते हैं। नॉन वेजिटेरियन लोग पनीर और दाल की बजाए, 100 ग्राम चिकन या मछली आदि का सेवन कर सकते हैं। इस मील से आपको 500-600 कैलोरी मिलेंगी।
शाम को क्या खाएं?
सब्जियों से भरपूर रवा उत्तपम (प्याज, मटर, टमाटर, गाजर) और 75 ग्राम दही ले सकते हैं। आप दही के बजाए चाय या कॉफी भी ले सकते हैं। इससे आपको 200-250 कैलोरी मिलेंगी। इसे खाने के कुछ समय बाद अगर आपको भूख लगती है, तो आप 15-20 ग्राम नट्स और ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको 100-120 कैलोरी और जरूरी पोषण भी मिलेगी।
डिनर में क्या खाएं?
रात के खाने में आप आधा कप चावल का सेवन कर सकते हैं। आप चावल और सब्जियों से भरपूर खिचड़ी भी खा सकते हैं। इसके साथ आप एक कप छाछ पी सकते हैं। यह आपको 200-250 कैलोरी देगा।
इसे भी पढें: बॉडीबिल्डिंग की कर रहे हैं शुरुआत? तो ये 6 बेसिक बातें आएंगी आपके बहुत काम
सोने से पहले क्या लें?
रात में सोने से 1 घंटा पहले आप 200 Ml दूध में हल्दी मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको 120 कैलोरी तक मिल जाएंगी।
आप अपनी भूख के अनुसार फूड्स की मात्रा कम ज्यादा कर सकते हैं। इस पूरे प्लान को फॉलो करके, आप 2000 से 2200 कैलोरी तक आराम से प्राप्त करते हुए एक हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट फॉलो कर सकते हैं।
यह भी ध्यान रखें:
इस प्लान को फॉलो करके आप स्वस्थ रूप से वजन आसानी से घटा सकते हैं। लेकिन, इस प्लान को फॉलो करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। क्योंकि यह डाइट प्लान एक स्वस्थ व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो कुछ चीजें शायद आपको नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए, पहले डॉक्टर या किसी हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
(Written by Vineet Kumar- Certified Fitness Coach, Nutritionist And Supplement Specialist)
All Image Source: Freepik