
Side Effects Of Eating Too Much Ice Cream: गर्मी में आइसक्रीम खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। आइसक्रीम गर्मी से राहत देने के साथ पलभर में मूड को फ्रेश करती है। आइसक्रीम बच्चों से लेकर बड़ों सबकी घर में फेवरेट होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं ज्यादा आइसक्रीम खाने से सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते है। आइसक्रीम खाने से मौसमी फ्लू होने के साथ कई तरह की बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ज्यादा आइसक्रीम के सेवन से वजन काफी तेजी से बढ़ता है और पाचन तंत्र भी खराब होता है। आइसक्रीम को पिजर्व रखने के लिए इसमें कई तरह के हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल भी किया जाता है। ऐसे में इसको ज्यादा खाने से शरीर में समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की डाइटीशियन सुमन से।
मोटापे की समस्या
जी हां, ज्यादा आइसक्रीम खाने से मोटापे की समस्या हो सकती है। दरअसल, आइसक्रीम दूध, फ्लेवर और ड्राई फ्रूट को काफी मात्रा में मिलाया जाता है। जिस कारण आइसक्रीम में कैलोरीज की मात्रा काफी बढ़ जाती है और वजन तेजी से बढ़ना शुरू होता है।
डायबिटीज होने का खतरा
आइसक्रीम खाने से डायबिटीज होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। आइसक्रीम में कैलोरीज के साथ शुगर की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है, जो शरीर के लिए हानिकारक होती है। ऐसे में जिन लोगो प्री डायबेटिक की समस्या होती है। उन्हें भी आइसक्रीम खाने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में हाथ हो गए हैं धूप से टैन? कालापन दूर करेंगे घर पर बने ये 3 स्क्रब
हार्ट अटैक होने का बढ़ता है खतरा
आइसक्रीम शरीर के लिए बहुत हानिकारक होती है। इसमें सैचुरेटेड फैट और शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जिस कारण से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है और हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ज्यादा मात्रा में आइसक्रीम खाने से हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है।
पाचन को खराब करे
ज्यादा मात्रा में आइसक्रीम खाने से पेट खराब होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। आइसक्रीम में काफी मात्रा में फैट होता है। जिस कारण लूज मोशन, कब्ज और कई बार पेट में दर्द की समस्या भी हो सकती है। इसको ज्यादा खाने से पेट संबंधी बीमारी होने का खतरा बढ़ता है।
इम्यूनिटी कमजोर करे
ज्यादा आइसक्रीम खाने से इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है। जिस कारण कोई भी बीमारी लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसके नियमित सेवन से रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है और सर्दी, खांसी, बुखार और गला खराब जैसी समस्याएं जल्दी होने लगती है।
ज्यादा आइसक्रीम खाने से शरीर को इस तरह के नुकसान हो सकते है। ज्यादा मात्रा में खाने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik