गर्मी में हो गया है पेट खराब? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगी जल्द राहत

Home Remedies For Upset Stomach In Summer: अगर गर्मी में पेट खराब हो जाए, तो आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Apr 30, 2023 13:30 IST
गर्मी में हो गया है पेट खराब? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगी जल्द राहत

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Home Remedies For Upset Stomach In Summer In Hindi: गर्मी का मौसम अपने साथ कई समस्याओं को लेकर आता है। गर्मियों में बढ़ते तापमान के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। इसकी वजह से शरीर का इम्यून सिस्टम और डाइजेशन कमजोर पड़ जाता है। यही वजह है कि गर्मियों में अक्सर पेट खराब हो जाता है। ऐसे में हमें कई बार पेट में गैस, कब्ज, अपच और दस्त जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गर्मी के मौसम में भोजन जल्दी खराब हो जाता है। ऐसे में अगर हम गलती से खराब खाना लें, तो यह फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है। इसके अलावा, इस मौसम में पेट की गर्मी भी बढ़ जाती है, जिसके कारण सीने में जलन, एसिडिटी और खट्टी डकारें जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अक्सर कुछ लोगों का यह सवाल होता है कि गर्मी में पेट खराब हो तो क्या करें? अगर आप भी पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से राहत पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिनको अपनाने से खराब पेट को ठीक करने में मदद मिल सकती है।

गर्मी में पेट खराब हो तो क्या करें - Home Remedies For Upset Stomach In Summer In Hindi

सेब के सिरका

गर्मियों में ज्यादा तला-भुना या कुछ गलत खा लेने की वजह से अक्सर पेट दर्द की शिकायत हो जाती है। इससे राहत पाने के लिए आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पेक्टिन मौजूद होता है, जो पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पिएं।

अदरक

पेट की समस्याओं के लिए अदरक का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इससे पेट दर्द, गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसका प्रयोग करने के लिए आप गिलास पानी में एक अदरक का टुकड़ा डालकर उबाल लें। फिर इसे छान लें और इसमें शहद मिलाकर पिएं। इससे आपको जल्द राहत मिलेगी।

Home-Remedies-For-Upset-Stomach

इसे भी पढ़ें: पुरानी से पुरानी कब्ज दूर करने के लिए क्या करना चाहिए? जानें 5 घरेलू उपाय

सौंफ 

गर्मियों में सौंफ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से यह पेट की गर्मी को शांत करने में प्रभावी है। इसमें मौजूद फ्लेवोनॉयड पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार साबित होते हैं। अगर आपको गर्मियों में पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या रहती है, तो आप सौंफ के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर उबाल लें। फिर इसे छान लें और इसका सेवन करें।

दही 

पेट खराब होने पर दही का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। इससे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इसके लिए आप दोपहर में खाने के बाद दही का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: कब्ज होने पर इन 4 तरीकों से करें दही का सेवन, आसानी से साफ होगा पेट 

अजवाइन

पाचन संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं।  अजवाइन में मौजूद तत्व पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें। फिर इसे छानकर पी लें। आप दिन में 2 बार इस चाय का सेवन कर सकते हैं।

Disclaimer