Curd for Constipation in Hindi: दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए डॉक्टर डाइट में दही को शामिल करने की सलाह जरूर देते हैं। दही को ब्रेकफास्ट या लंच में लिया जा सकता है। दही को पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। दही एक प्रोबायोटिक फूड है, जो आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करता है। दही का सेवन करने से बाउल मूवमेंट में सुधार होता है, इससे पाचनतंत्र मजबूत बनता है। अगर आपको कब्ज की शिकायत है, तो भी दही का सेवन करना लाभकारी हो सकता है। दही आंतों को हेल्दी बनाकर कब्ज को दूर करने में मदद करता है। लेकिन अगर आप कब्ज से जल्दी छुटकारा पाना चाहते हैं, तो दही में कुछ चीजों को मिलाकर ले सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं कब्ज में दही कैसे खाएं? या फिर कब्ज से छुटकारा पाने के लिए दही का सेवन कैसे करें?
कब्ज में दही कैसे खाएं?- How to Eat Curd for Constipation in Hindi
1. दही में अजवाइन मिलाकर खाएं
कब्ज होने पर दही खाना फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप दही में अजवाइन मिलाकर खाएंगे, तो इससे आपको जल्दी आराम मिल सकता है। इसके लिए आप एक बाउल दही लें, इसमें अजवाइन का पाउडर मिलाएं। अब इसका सेवन नाश्ते और लंच में करें। दही के साथ ही अजवाइन भी पेट के लिए अच्छा होता है। अजवाइन में मौजूद गुण गैस और एसिडिटी को निकालकर पेट साफ करने का काम करते हैं।
इसे भी पढ़ें- कब्ज होने पर इन 4 तरीकों से पिएं एलोवेरा जूस, पेट खुलकर साफ होगा
2. दही में काला नमक मिलाकर खाएं
कब्ज की शिकायत होने पर दही में काला नमक मिलाकर खाना भी लाभकारी होता है। इसके लिए आप एक बाउल में दही लें और इसमें चुटकीभर काला नमक मिलाएं। इससे दही का स्वाद बढ़ेगा, साथ ही पेट को साफ करने में भी मदद मिलेगी। आप रोजाना दही में काला नमक मिलाकर खा सकते हैं। काला नमक कब्ज से छुटकारा दिलाता है। साथ ही, पेट में मौजूद सारे टॉक्सिंस को भी आसानी से बाहर निकाल देता है।
3. दही में जीरा पाउडर मिलाकर खाएं
जीरा पाउडर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। जीरा पाउडर पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक हो सकता है। इसलिए अगर आपको कब्ज की शिकायत है, तो आप दही में जीरा पाउडर मिलाकर खा सकते हैं। दरअसल, जीरा पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जीरा मल त्याग को बढ़ाने में मदद करता है, इससे पेट स्वस्थ बना रहता है। जीरा पाचन एंजाइम को उत्तेजित करता है, जिससे पेट और आंतों की सूजन भी कम होती है।
4. दही में चीनी मिलाकर खाएं
जब कोई शुभ काम करने के लिए घर से निकलता है, तो अकसर उसे दही और चीनी खिलाई जाती है। इस कॉम्बिनेशन को काफी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा, कब्ज होने पर भी दही और चीनी का कॉम्बिनेशन कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी दही लें, इसमें ब्राउन शुगर मिलाएं और खा लें। इससे आपके एसिडिटी की समस्या कम होगी और पेट को आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- पेट साफ न होने पर इस तरह से खाएं दही, कब्ज से मिलेगा छुटकारा
5. दही में इसबगोल मिलाकर खाएं
दही में इसबगोल मिलाकर खाना भी कब्ज के लिए फायदेमंद होता है। इसबगोल में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। ऐसे में अगर आप दही में इसबगोल मिलाकर खाएंगे, तो कब्ज से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। इसबगोल बॉडी में मौजूद पानी का इस्तेमाल करके पेट साफ करने में मदद करता है। इसके लिए आप इसबगोल को दही के साथ मिलाकर खा सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version