Aloe Vera for Constipation: एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसे त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं एलोवेरा कब्ज में भी लाभकारी साबित हो सकता है। खराब खान-पान, जीवनशैली और तनाव की वजह से अकसर लोगों को कब्ज से परेशान होना पड़ता है। ऐसे में कब्ज से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के चूर्ण और सिरप का सेवन करना शुरू कर देते हैं। लेकिन आप चाहें तो कब्ज ठीक करने के लिए एलोवेरा जूस भी पी सकते हैं। एलोवेरा जूस पीने से पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है, इससे अपच की समस्या ठीक होती है। साथ ही कब्ज से भी पूरी तरह से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन बात है कि आखिर एलोवेरा जूस से कब्ज कैसे ठीक करें?
एलोवेरा जूस से कब्ज कैसे ठीक करें?- How to Drink Aloe Vera Juice for Constipation
कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा जूस (Aloe Vera Juice) का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। एलोवेरा में विटामिन सी, ए और ई भी पाया जाता है। इसके अलावा एलोवेरा जूस में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर भी होता है। ये सभी विटामिन्स और मिनरल्स पाचन को सही रखते हैं और कब्ज ठीक करते हैं। जानें, कब्ज होने पर आप एलोवेरा जूस किन-किन तरीकों से पी (Kabj ke Liye Aloe Vera Juice) सकते हैं।
1. एलोवेरा जूस और पानी- Aloe Vera and Water for Constipation
अगर आपको कब्ज बन रही है, तो आप एलोवेरा जूस को सिर्फ गुनगुने पानी में मिलाकर ले सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें 1-2 चम्मच एलोवेरा जूस डालें। अब इस पानी को सुबह खाली पेट पी लें। रोजाना गुनगुने पानी में एलोवेरा जूस मिलाकर पीने से कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। एलोवेरा जूस पीने के बाद आपका पेट खुलकर साफ होने लगेगा।
इसे भी पढ़ें- हाथों का कालापन दूर करने के लिए इन 4 तरीकों से करें एलोवेरा का इस्तेमाल
2. एलोवेरा जूस और व्हीटग्रास जूस- Aloe Vera and Wheatgrass Juice
अगर आपको सिर्फ एलोवेरा जूस पीना पसंद नहीं है, तो ऐसे में आप इसे व्हीट ग्रास में मिलाकर ले सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें। इसमें 1 चम्मच व्हीटग्रास जूस और 2 चम्मच एलोवेरा जूस डालें। इन दोनों को मिक्स कर लें, फिर सुबह खाली पेट पी लें। एलोवेरा और व्हीटग्रास जूस (गेहूं का जूस) पेट के लिए काफी अच्छा होता है। इससे पेट को ठंडक मिलती है। साथ ही गैस, कब्ज और एसिडिटी से भी राहत मिल सकती है।
3. एलोवेरा जूस और नींबू पानी- Aloe Vera and Lemon Juice
एलोवेरा जूस के साथ ही नीबूं पानी भी कब्ज से राहत दिला सकता है। इसलिए अगर आपको कब्ज है, तो आप इन दोनों को एक साथ मिलाकर भी ले सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें नींबू निचोड़ लें और फिर 1 चम्मच एलोवेरा जूस डाल दें। अब इस जूस को सुबह खाली पेट पी लें। एलोवेरा और नींबू जूस पीने से आपके कब्ज की समस्या ठीक होगी, साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी।
4. एलोवेरा जूस और आंवला जूस- Aloe Vera and Amla Juice
आप चाहें तो कब्ज को ठीक करने के लिए एलोवेरा जूस और आंवला जूस को एक साथ मिलाकर भी ले सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें 1-1 चम्मच एलोवेरा और आंवला जूस मिलाएं। अब इस ड्रिंक को सुबह खाली पेट पी लें। एलोवेरा और आंवला जूस पीने से पाचन सही रहता है। पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे-गैस, अपच, एसिडिटी और कब्ज से भी पूरी तरह से छुटकारा मिल सकता है। सुबह इस पानी को पीने से आपका पेट आसानी से साफ हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- घर पर एलोवेरा जूस कैसे बनाएं? जानें इसे पीने के फायदे
अगर आपको भी कब्ज की समस्या है, तो कब्ज ठीक करने के लिए आप एलोवेरा जूस (Aloe Vera Juice for Constipation) का सेवन कर सकते हैं। कब्ज से तुरंत राहत पाने के लिए आप एलोवेरा जूस को पानी, आंवला जूस, व्हीटग्रास जूस या नींबू पानी के साथ पी सकते हैं। कुछ दिनों तक रोजाना एलोवेरा जूस पीने से आपको कब्ज से काफी हद तक आराम मिल सकता है। लेकिन अगर लंबे समय से कब्ज बनी है, तो इसमें थोड़ा समय भी लग सकता है। ऐसे में आप डॉक्टर से भी कंसल्ट कर सकते हैं।