
Mint Tea Side Effects : पुदीना शरीर के लिए काफी हेल्दी मानी जाती है। इससे आप कई गंभीर बीमारियों को दूर कर सकते हैं। पुदीने की पत्तियों  से तैयार चाय भी शरीर की कई बीमारियों को दूर कर सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अधिक मात्रा में पुदीने की चाय भी शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है? जी हां, अगर आप जरूरत से अधिक पुदीने की चाय पीते हैं तो इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आज हम इस लेख में जरूरत से ज्यादा पुदीने की चाय पीने से शरीर को होने वाले नुकसान के बारे में जानेंगे। 
पुदीने की चाय पीने के नुकसान
पुदीने की चाय अधिक मात्रा में पीने से पाचन बिगड़ सकता है। इसके अलावा यह आपकी किडनी को भी प्रभावित कर सकता है. इसलिए कोशिश करें कि सीमित मात्रा में पुदीने की चाय पिएं। आइए जानते हैं पुदीने की चाय से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में-
इसे भी पढ़ें - पुदीना और धनिया का पानी पीने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें सेवन के 3 तरीके
1. पाचन को कर सकता है प्रभावित
पुदीने की चाय पीने से पाचन शक्ति बिगड़ सकती है। अगर आप एक दिन में 3-4 कप से अधिक मात्रा में पुदीने की चाय पीते हैं तो इससे आपका डाइजेस्टिव सिस्टम प्रभावित होता है। दरअसल, पुदीने में मेंथॉल होता है, जिसकी अधिकता पेट की परेशानियों को बढ़ा देता है.
2. प्रेग्नेंसी में हो सकता है नुकसानदेह
गर्भावस्था में अधिक मात्रा में पुदीने की चाय पीने से महिलाओं को इससे नुकसान हो सकता है। दरअसल, पुदीने के चाय ब्लड फ्लो को बेहतर कर सकता है। ऐसे में अगर आप जरूरत से ज्यादा पुदीने की चाय पीते हैं तो इससे गर्भपात होने का खतरा हो सकता है।
3. शुगर लेवल करता है कम
अगर आप डायबिटीज की दवा ले रहे हैं तो मिंट टी का सेवन करने से बचें. दरअसल, आप पुदीने की चाय के साथ डायबिटीज की दवा का सेवन करते हैं तो इससे शरीर में ब्लड शुगर का स्तर काफी कम हो जाता है, जिसकी वजह से आपको कई तरह की समस्याएं होने की संभावना होती हैं।
4. एलर्जी की समस्या
कुछ लोगों को पुदीने की चाय से एलर्जी की शिकायत होती है। अगर आपको भी इससे एलर्जी है तो पुदीने की चाय न पिएं। अधिक मात्रा में पुदीने की चाय पीने से पैरों का स्थिर होना , सिरदर्द और मुंह के छाले जैसी परेशानी हो सकती है। शरीर में इस तरह के लक्षण दिखने पर पुदीने की चाय से परहेज करेँ।
5. पेट संबंधी परेशानी
पुदीने की पेट की समस्याओं को बढ़ा सकता है। अधिक मात्रा में पुदीने की चाय पीने से पेट में ऐंठन, कंपकंपी, दस्त जैसी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा अधिक मात्रा में पुदीने की चाय पीने से मांसपेशियों में दर्द और हृदय गति में गिरावट आ सकती है।
पुदीने के चाय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको पहले से किसी तरह की परेशानी है तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही पुदीने की चाय पिएं. क्योंकि इससे कई तरह की समस्याएं होने का भी खतरा रहता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version