Wed Sep 16, 2026 | 03:03 PM IST

Doctor Verified

पुदीना और धनिया का पानी पीने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें सेवन के 3 तरीके

Mint Coriander Water: पुदीना और धनिया का पानी वजन घटाने में कारगर होता है। साथ ही बॉडी डिटॉक्स भी करता है। जानें अन्य फायदे-

Mint Coriander Water Benefits in Hindi: पुदीना और धनिया का उपयोग कई तरीकों से किया जाता है। पुदीना और धनिया दोनों का उपयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इन दोनों की चटनी भी बनाई जाती है। साथ ही पुदीने और धनिया का पानी भी बनाया जाता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। पुदीने और धनिया की पत्तियों की तासीर ठंडी (Mint and Coriander Leaves Benefits) होती है, इसलिए गर्मियों में अकसर इसका पानी पिया जाता है। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है, वजन कम करने में भी मदद मिलती है। इतना ही नहीं पुदीने और धनिया का पानी पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। आप भी पुदीना और धनिया का पानी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए इस लेख में आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानते हैं, पुदीना और धनिया का पानी पीने से शरीर को कौन-कौन से लाभ (Benefits of Coriander and Mint Juice) मिलते हैं। 

weight loss

1. वजन घटाने में कारगर (Mint Coriander Juice for Weight Loss in Hindi)

पुदीना और धनिया की पत्तियां वजन घटाने में कारगर मानी जाती हैं। पुदीना और धनिया की पत्तियों का पानी एक साथ पीने से वजन हमेशा कंट्रोल में रहता है। साथ ही फैट या कैलोरी भी बर्न होती है। 

2. पेशाब से जुड़ी समस्या दूर होती हैं

पुदीना और धनिया का पानी पीने से पेशान से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। इस पानी को रोज पीने से पेशाब में होने वाली जलन, दर्द में आराम (Mint for Urine Infection) मिलता है। पेशाब में संक्रमण या इंफेक्शन भी दूर होता है। 

इसे भी पढ़ें - वजन घटाने में फायदेमंद होता है पुदीने का पानी, इन 3 तरीकों से करें सेवन

3. पेट के रोग दूर करे (Mint Coriander for Stomach Health)

पुदीना और धनिया की तासीर ठंडी होती है, इससे पेट की गर्मी शांत होती है। साथ ही पेट की जलन, एसिडिटी में भी आराम मिलता है। धनिया और पुदीना का पानी गैस, कब्ज और अपच में भी फायदेमंद होता है। इस पानी को नियमित पीने से पाचन में भी सुधार होता है।

body detox

4. बॉडी डिटॉक्स होती है

पुदीना और धनिया को डिटॉक्स वॉटर (Coriander Mint Detox Drink) के रूप में भी जाना जाता है। इस पानी में डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं, यह हमारे खून को साफ करता है। हमारे सिस्टम को डिटॉक्स और साफ करता है। इसे रोज सुबह खाली पेट पीने से शरीर में जमा गंदगी आसानी से निकल जाती है

5. स्किन के लिए फायदेमंद (Mint Coriander Water for Skin)

पुदीना और धनिया की पत्तियों का पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। शरीर में जमा टॉक्सिंस आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इससे ब्लड प्यूरिफाई (Blood Purifying Drink at Home) होता है, त्वचा में भी निखार आता है।

इसे भी पढ़ें - वजन बढ़ाने के लिए रोज पिएं इन 4 फलों का जूस, फिट और हेल्दी भी रहेंगे

पुदीना और धनिया का पानी पीने के तरीके (How to Drink Mint Coriander Water)

  • 1.सबसे पहले पुदीना और धनिया की कुछ पत्तियों को अच्छे से धो लें। अब सारी पत्तियों को एक गिलास गुनगुने पानी में डालें। सभी को अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें, इसे छानकर पी लें। 
  • 2.पुदीना और धनिया का पानी आप दूसरी तरह से भी बना सकते हैं। इसके लिए एक बोतल में पुदीने और धनिया की कुछ पत्तियां डाल लें। सुबह उठकर इस पानी को छान लें और पी जाएं।
  • 3.पुदीना और धनिया की पत्तियों को आप उबालकर भी पानी बना सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में पुदीना और धनिया की पत्तियां डालें, इसे अच्छी तरह से उबाल लें। फिर छानकर ठंडा होने पर पी लें। 

गर्मियों में पुदीना और धनिया का पानी (Mint Coriander Water in Hindi) पीना काफी फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के अनुसार पित्त प्रकृति के लोगों के लिए यह वॉटर काफी उपयोगी होता है। अगर आप कोई स्पेशल डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो एक्सपर्ट की राय पर ही पुदीना और धनिया का पानी पिएं।

Read Next

क्या गर्मी में लहसुन खाना चाहिए ? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे, नुकसान और सावधानियां

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 26, 2022 00:00 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content