सहजन की पत्तियों का जूस पीने से शरीर की इन 5 समस्याओं में मिलता है फायदा, जानें इसे पीने का तरीका

सहजन की पत्तियों में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद गुण पाए जाते हैं, जानें सहजन की पत्तियों का जूस पीने के फायदे और तरीका।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Apr 25, 2022 19:09 IST
सहजन की पत्तियों का जूस पीने से शरीर की इन 5 समस्याओं में मिलता है फायदा, जानें इसे पीने का तरीका

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

सहजन सेहत के लिए फायदेमंद एक पौष्टिक सब्जी है। सहजन को कई लोग मोरिंगा के नाम से भी जानते हैं। सहजन की सब्जी का सेवन करने के अलावा इसके फूल और पत्तियों का सेवन भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सहजन सेहत के लिए एक बेहतरीन सुपरफूड है। सहजन की पत्तियों का पराठा भी खूब पसंद किया जाता है और इसका सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। सहजन की पत्तियों में सेहत के लिए फायदेमंद मल्टीविटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट गुण और एमिनो एसिड पाए जाते हैं। सहजन का इस्तेमाल खाने के अलावा कई तरह की आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने के लिए किया जाता है। कई गंभीर बीमारियों को दूर करने के लिए सहजन की पत्तियों का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। सहजन की पत्तियों का जूस कई गंभीर समस्याओं और बीमारियों में फायदेमंद माना जाता है। आइये विस्तार से जानते हैं सहजन की पत्तियों का जूस पीने के फायदे और इस्तेमाल का तरीका।

सहजन की पत्तियों का जूस पीने के फायदे (Drumstick Leaves Juice Benefits in Hindi)

आयुर्वेद में सहजन की पत्तियों के फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया है। आयुर्वेद में सहजन को 300 से ज्यादा बीमारियों की दवा माना गया है। इसकी पत्तियों में कार्ब्स, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन बी काम्प्लेक्स प्रचुर मात्रा में होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ एस के पांडेय के कहते हैं कि सहजन की पत्तियों का जूस पीने से ब्लड प्रेशर कम करने और वजन घटाने में फायदा मिलता है। सहजन की पत्तियों का जूस पीने से आपको ये फायदे मिलते हैं।

Drumstick-Leaves-Juice

इसे भी पढ़ें : पुरुषों के लिए सहजन के लाभ: पुरुषों की इन 4 अंदरूनी समस्‍याओं का इलाज है सहजन या मोरिंगा

1. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

सहजन की पत्तियों में मौजूद गुण डायबिटीज की समस्या में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित करने में सहजन की पत्तियां बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं। हमेशा ये सलाह दी जाती है कि डायबिटीज की समस्या में सहजन की पत्तियों के जूस का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए।

2. वजन कम करने में फायदेमंद

सहजन की पत्तियों में एंटी-ओबेसिटी गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन मोटापे की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। वजन कम करने के लिए आप सहजन की पत्तियों का जूस रोजाना पी सकते हैं। चूंकि आज के समय में असंतुलित खानपान और जीवनशैली की वजह से काफी लोगों में मोटापे की समस्या देखने को मिल रही है। ऐसे में आप वजन कम करने के लिए सहजन की पत्तियों का जूस पी सकते हैं।

Drumstick-Leaves-Juice

इसे भी पढ़ें : सहजन के फूल का सेवन करने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें डाइट में शामिल करने का तरीका

3. हड्डियों को मजबूत करने में फायदेमंद

हड्डियों की समस्या में सहजन की पत्तियां बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं। सहजन या मोरिंगा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। सहजन की पत्तियों का जूस पीने से ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। 

4. खून को साफ रखने में फायदेमंद

सहजन की पत्तियों का इस्तेमाल खून को साफ करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सहजन की पत्तियों में मौजूद गुण खून को डिटॉक्सिफाई करने का काम करता है। इसका जूस पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ यूरिन के जरिए बाहर निकल जाते हैं। आप डॉक्टर की सलाह के आधार पर ही इसका सेवन करें।

5. पेट के लिए फायदेमंद सहजन की पत्तियों का जूस

पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए सहजन की पत्तियों का जूस बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से पेट दर्द की समस्या और पेट के अल्सर में बहुत फायदा मिलता है। सहजन की पत्तियों में मौजूद गुण अल्सर के जोखिम को कम करने में बहुत फायदेमंद होते हैं।

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी को बहुत पसंद हैं सहजन (मोरिंगा) के पराठे, जानें मोरिंगा के पराठे के फायदे और रेसिपी

ऊपर बताई गयी समस्याओं को दूर करने के लिए आप सहजन की पत्तियों का जूस पी सकते हैं। इसकी पत्तियों को ब्लेंड करके जूस तैयार करें और इसका सेवन करें। लेकिन इसका सेवन किसी भी समस्या में बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए।

(All Image Source - Freepik.com)

Disclaimer