
काजू एक बेहद पौष्टिक खाद्य पदार्थ होता है। नट्स का सेवन करना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका उपयोग कई तरह की मिठाईयों और पकवान में किया जाता है। हालांकि काजू के बारे में कई तरह के मिथ्य भी है। ऐसा माना जाता है कि काजू के सेवन से वजन बढ़ता है और गर्मियों में काजू का सेवन नहीं करना चाहिए वरना यह शरीर में गर्मी लाता है। हालांकि ये बात सभी लोगों पर लागू नहीं होती है। ये उनलोगों के लिए कहा जाता है, जिन्हें बहुत अधिक पसीना आता है या फिर शरीर में बहुत अधिक गर्मी होती है, तो उन्हें काजू के सेवन से मना किया जा सकता है। ऐसे लोगों को काजू खाने को लेकर परहेज करने को कहा जाता है। लेकिन अन्य मामलों में काजू का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कैलोरी, प्रोटीन, फैट, कार्ब्स, फाइबर, कॉपर , मैंगनीज और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। यह आपके हृदय रोगों और वजन कम करने के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसे आप अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आइए इसके फायदे और गर्मियों में खाने के तरीके के बारे में विस्तार से जानते हैं डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक की डायटीशियन अर्चना बत्रा से।
गर्मियों में काजू खाने के फायदे
1. हृदय रोगों के लिए उपयोगी
काजू में स्वस्थ वसा और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसके सेवन से हृदय को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। साथ ही कोलेस्ट्रोल और हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों को भी कम कर सकता है। यह हृदय की कार्यप्रणाली में सुधार करके हार्ट अटैक और स्ट्रक को खतरे को भी कम करता है। इसका सेवन आप कई तरीके से कर सकते हैं। इसे आप भिगोकर या शेक बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।
2. वजन घटाने में फायदेमंद
दरअसल ऐसा माना जाता है कि काजू में फैट और कार्ब्स बनाए जाते हैं, तो ये वजन कम करने में बाधक बन सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं होता है। डायटीशियन अर्चना के अनुसार, यह स्वस्थ वसा आपके वजन को स्वस्थ रूप से कम करने में मदद करता है और शरीर में जरूरी पोषक तत्वों को भी बनाए रखते हैं। काजू के सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ये आपको जल्दी-जल्दी भूख का एहसास भी नहीं करवाता है। वजन कम करने के लिए आप रोज 3-4 काजू का सेवन कर सकते हैं।
Image Credit- Freepik
3. आंखों की रोशनी बढ़ाए
गर्मियों में काजू का सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती है। काजू में हाई लेवल ग्लूटिन पाया जाता है, जो आंखों को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है। इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं और कई परेशानियों को भी दूर कर सकते हैं। अच्छी दृष्टि के लिए आप काजू को रोस्ट करके स्नैक्स के रूप में भी उसका सेवन कर सकते हैं।
4. गट हेल्थ बनाने में मददगार
रोजाना काजू के सेवन से आपकी पेट की कई बीमारियां दूर रह सकती है। यह पाचन में काफी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है, जो आपके गट हेल्थ के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। इसे आप रोज सुबह अपने जूस या मिल्कशेक में उपयोग कर सकते हैं।
इसे भी पढे़ं- डायबिटीज में काजू खाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, डायटीशियन से जानें फायदे
5. स्वस्थ स्किन
काजू में कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो स्किन के लिए काफी जरूरी होती है। इससे स्किन में ग्लो बना रहता है और त्वचा हेल्दी नजर आती है। एंटीऑक्सीडेंट शरीर के फ्री रेडिकल्स के लड़ने में मदद करता है, जिससे उम्र बढ़ने के कारकों को कम किया जा सके। साथ ही कॉपर अन्य एंजाइमों की मदद से कोलेजन के उत्पादन में मददगार साबित हो सकता है। इससे त्वचा में लचीलापन बना रहता है।
Image Credit- Freepik
गर्मियों में ऐसे करें काजू का सेवन
कई लोगों के मन में ये सवाल आता है कि क्या हम गर्मियों में काजू का सेवन कर सकते हैं, तो इसका स्पष्ट जबाव है कि आप गर्मियों में बिना किसी फ्रिक के काजू का सेवन कर सकते हैं। ये आपकी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है और गर्मियों में भी ये आपको फिट रखता है। लेकिन हां, गर्मियों के दिनों में आपके काजू बिना भिगोएं नहीं खानी चाहिए। वरना इसकी गर्म तासीर आप पर नकारात्मक असर कर सकती है। इसके अलावा आप किसी शेक या जूस में भी काजू का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके मुंह में छाले आते हैं या शरीर अंदर से गर्म महसूस करता है, तो आपको काजू का सेवन नहीं करना चाहिए या बिना डॉक्टर की सलाह के काजू का सेवन न करें।
Main Image Credit- Freepik