World Hypertension Day 2021: हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ी इन 9 मिथक (अफवाहों) को न मानें सही, जानें इनकी सच्चाई

क्या हाई ब्लड प्रेशर सिर्फ बुजुर्गों को होने वाली एक समस्या है? अगर आपको भी यही लगता है, तो चलिए जानते हैं इसकी सच्चाई

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: May 17, 2021 13:09 IST
World Hypertension Day 2021: हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ी इन 9 मिथक (अफवाहों) को न मानें सही, जानें इनकी सच्चाई

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

हाइपरटेंशन (Hypertension) यानी हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) के मरीजों को कोरोना वायरस का खतरा भी काफी ज्यादा है। ऐसे में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में करना जरूरी होता है, ताकि मृत्यु दर को कम किया जा सके। रक्तचाप आमतौर पर रक्त को पंप करने की हृदय की क्षमता और रक्त वाहिकाओं के स्वास्थ्य से निर्धारित होता है। अगर धमनियों में रक्तचाप 130/80 mmHg से अधिक हो जाता है, तो इस स्थिति को उच्च रक्तचाप यानी हाइपरटेंशन कहा जाता है। आज के समय में उच्च रक्तचाप एक सामान्य समस्या बन गई है। इसलिए इसके बारे में कई भ्रांतियां फैली हुई हैं। ऐसे में लोग इन फैली भ्रांतियों को ही सच मान लेते हैं। तो चलिए फ्लोरेस हॉस्पिटल, गाजियाबाद के एमडी और सीनियर फिजिशियन डॉ. एम.के. सिंह (Dr. M.K. Singh, MD and Senior Physician, Flores Hospital, Ghaziabad) से जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ी 9 भ्रांतियां और उनकी सच्चाई।

हाइपरटेंशन बदलती जीवनशैली की वजह से होने वाली एक आम समस्या है। ज्यादातर लोगों को इस बात का पता भी नहीं होता है कि वे रक्तचाप की समस्या से जूझ रहे हैं। क्योंकि इसके लक्षण जल्दी से नहीं दिखाई देते हैं, इसलिए इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। आप अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करके इसे काफी हद तक कंट्रोल में रख सकते हैं। 

hypertension

1) हाई ब्लड प्रेशर कभी ठीक नहीं हो सकता है? (Can blood pressure be cured)

कई लोगों का मानना है कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कभी ठीक नहीं किया जा सकता है। एक बार होने पर जिंदगी भर इसी समस्या के साथ रहना पड़ता है। लेकिन यह पूरी तरह से सच नहीं है। क्योंकि हेल्दी लाइफस्टाइल की मदद से इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। अपना वेट कंट्रोल में रखना चाहिए। साथ ही साथ कम मात्रा में नमक का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही इस समस्या को कंट्रोल में करने के लिए नशीली चीजों के सेवन से भी आपको बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें - World Hypertension Day 2021: क्या हाई ब्लड प्रेशर के मरीज लगवा सकते हैं कोरोना वैक्सीन? जानें जरूरी सावधानियां

2) उच्च रक्तचाप को रोकना संभव नहीं है? (can hypertension be prevented)

लोगों के बीच यह भ्रम भी फैला हुआ है कि हाई ब्लड प्रेशर से अपना बचाव नहीं किया जा सकता है। हाई ब्लड प्रेशर होने पर इसे रोका नहीं जा सकता है। जबकि हाई ब्लड प्रेशर के लिए भले ही अभी तक कोई संभव इलाज नहीं है। लेकिन इसे रोका और कंट्रोल जरूर किया जा सकता है। 

hypertenion

3) जब सिरदर्द होता है, तो ब्लड प्रेशर हाई रहता है? (Is headache always a sign of high BP?)

अगर आपका सिरदर्द होता है, तो जरूरी नहीं कि इसका कारण हाई ब्लड प्रेशर हो। सिरदर्द होने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। अगर आपको सिरदर्द होता है तो इसका पता लगाना मुश्किल है कि आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा है या नहीं। लेकिन किसी भी तरह का दर्द होने पर हार्ट रेट जरूर बढ़ जाती है। 

4) उच्च रक्तचाप पुरुषों को प्रभावित करता है, महिलाएं इससे कम प्रभावित होती हैं? (Does hypertension affect men and women differently ?)

ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि हाई ब्लड प्रेशर सिर्फ पुरुषों को ही होता है। यह समस्या किसी को भी हो सकती है। आजकल के तनाव और गलत लाइफस्टाइल की वजह से हर कोई इसका शिकार हो सकता है। यह किसी खास लिंग को प्रभावित नहीं करता है। महिलाओं को मेनोपॉज के बाद हाई ब्लड प्रेशर का खतरा अधिक रहता है। 

5) प्रेग्नेंसी में ब्लड प्रेशर हाई होना बेहद आम है, इसलिए यह कोई गंभीर समस्या नहीं है? (is High Blood Pressure common during Pregnancy) 

हाई ब्लड प्रेशर को लेकर कई लोगों में मन में यह भ्रम है कि प्रेग्नेंसी के समय ब्लड प्रेशर हाई होना सामान्य समस्या है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह भ्रूण और मां दोनों के गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। लेकिन ज्यादातर मामलों में यह कोई परेशानी का कारण नहीं बनता है। यह ज्यादातर उन महिलाओं को होता है, जिन्हें हाई बीपी की समस्या पहले से होती है। लेकिन कुछ मामलों में महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान की हाई बीपी की समस्या हो जाती है।

hypertension in pregnancy

6) हाई ब्लड प्रेशर सिर्फ बुजुर्गों को होने वाली एक समस्या है? (Is hypertension only common in older adults?)

ज्यादातर लोगों को लगता है कि उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर सिर्फ बुजुर्गों को ही होने वाली एक समस्या है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह ज्यादातर बुजुर्गों को ही अपनी चपेट में लेता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह सिर्फ बुजुर्गों को ही होता है। यह किसी भी एज ग्रुप के व्यक्तियों को हो सकता है। गलत लाइफस्टाइल और स्वस्थ तरीकों को न अपनाने की वजह से कोई भी इस समस्या का शिकार हो सकता है। यह किसी भी समय किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। लेकिन यह ज्यादातर बुजुर्गों को ही अपनी चपेट में लेता है।

इसे भी पढ़ें - World Hypertension Day 2021: स्मार्ट वॉच और फिटनेस बैंड की ब्लड प्रेशर रीडिंग कितनी सही? जानें डॉक्टर से

7) उच्च रक्तचाप विरासत में मिलता ही है? (Hypertension is inherited) 

अगर आपके मम्मी-पापा, दादा-दादी को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो इसका बिल्कुल ये मतलब नहीं है कि यह समस्या आपको भी होगी ही। हाई ब्लड प्रेशर भले ही विरासत में मिलने वाली एक बीमारी है, लेकिन अपने लाइफस्टाइल को स्वस्थ बनाकर आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। कम मात्रा में नमक का सेवन करने से, फलों और सब्जियों को डाइट में शामिल करने से आप इससे बच सकते हैं। इसके साथ ही नियमित रूप से एक्सरसाइज करने और स्ट्रेस कम लेने ही भी आप उच्च रक्तचाप से बच सकते हैं। इस तरह की सावधानियों को अपनाकर आपको यह समस्या विरासत में नहीं मिल सकती है।

8) ब्लड प्रेशर सामान्य होने पर उच्च रक्तचाप की दवाएं बंद की जा सकती हैं? (Hypertension Medicines Can be Stopped If the Blood Pressure is Normal)

हाई ब्लड प्रेशर का निदान करने के लिए पहले डॉक्टर मरीज को काफी लंबे समय तक अपनी निगरानी में रखते हैं। हाई ब्लड प्रेशर हृदय, मस्तिष्क और लिवर जैसे अंगों को क्षति पहुंचा सकता है। इसलिए अगर आपका ब्लड प्रेशर सामान्य भी रहता है, तो आपको इसकी दवाइयों का सेवन करना बंद नहीं करना चाहिए। आपको नियमित रूप से अपनी दवाएं लेनी होती है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़े नहीं और दूसरी कोई समस्या पैदा न हो।

9) क्या सिर्फ मोटापा ही हाई ब्लड प्रेशर की वजह है? (Is Obesity the Only Reason for High Blood Pressure)

हाई ब्लड प्रेशर की एक वजह मोटापा जरूर होता है। लेकिन सिर्फ मोटापा ही इसकी वजह है यह कहना गलत है। यह किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। गलत लाइफस्टाइल की वजह से, स्ट्रेस में रहने की वजह से यह किसी भी व्यक्ति को अपनी चपेट में ले सकता है। इसलिए आपको अपने वजन पर कंट्रोल करने के साथ ही अपने लाइफस्टाइल पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए टिप्स (Tips to Keep Blood Pressure in Control)

  • - अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए आपको अपने वजन को नियंत्रण में रखना जरूरी है।
  • - आपको अपनी डाइट में कम से कम नमक का सेवन करना चाहिए।
  • - अपनी जीवनशैली को सक्रिय रखें।
  • - नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से स्ट्रेस कम होता है, जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखा जा सकता है।
  • - स्मोकिंग और एल्कोहल के सेवन से भी आपको बचना चाहिए।
exercise

अगर आप भी हाई ब्लड प्रेशर के इन मिथक को सच मानते आए हैं, तो इनकी असल की सच्चाई जानना आपके लिए जरूरी है। साथ ही अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए आपको ऊपर बताए गए टिप्स को जरूर फॉलो करने चाहिए। 

Read More Articles on Other Diseases in Hindi

Disclaimer