Doctor Verified

रोज एलोवेरा जूस पीने से शरीर में क्या होता है? जानें आयुर्वेद के अनुसार फायदे और सावधानियां

एलोवेरा को आजकल ''मिरेकल प्लांट'' यानी चमत्कारी पौधा कहा जाता है, स्किन से लेकर डाइजेशन तक, हर जगह इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां जानिए, रोज एलोवेरा जूस पीने से शरीर में क्या होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज एलोवेरा जूस पीने से शरीर में क्या होता है? जानें आयुर्वेद के अनुसार फायदे और सावधानियां


एलोवेरा को घृतकुमारी भी कहा जाता है, यह एक ऐसा पौधा है जो सदियों से स्किन और स्वास्थ्य दोनों के लिए वरदान माना जाता रहा है। आजकल हर हेल्थ ब्रांड और फिटनेस इंफ्लुएंसर एलोवेरा जूस को डेली डिटॉक्स ड्रिंक बताकर प्रमोट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसके फायदे गिनाने वालों की कमी नहीं है, कोई कहता है इससे पेट साफ रहता है, तो कोई बताता है कि इससे वजन घटता है, स्किन ग्लो करती है और बाल झड़ना कम होता है, लेकिन क्या वाकई रोज एलोवेरा जूस पीना उतना ही सुरक्षित और असरदार है जितना बताया जाता है? आयुर्वेद के दृष्टिकोण से यह सवाल बहुत अहम है, क्योंकि आयुर्वेद सिर्फ किसी चीज के गुणों पर नहीं, बल्कि यह भी देखता है कि वह किस प्रकृति वाले व्यक्ति के लिए कैसी है। इस लेख में सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, रोज एलोवेरा जूस पीने से शरीर में क्या होता है?

रोज एलोवेरा जूस पीने से शरीर में क्या होता है? - What Happens If You Drink Aloe Vera Juice Daily

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, एलोवेरा की कई किस्में होती हैं और यह हर व्यक्ति के वात, पित्त और कफ दोष पर अलग-अलग असर डालता है। किसी के लिए यह शरीर से ''आम'' यानी टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है, जबकि किसी के लिए यह गैस, ठंडक या हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं बढ़ा सकता है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि आयुर्वेद की किसी भी प्रमुख किताब जैसे राज निघंटु, कैदेव निघंटु या भाव प्रकाश निघंटु में एलोवेरा जूस का जिक्र ही नहीं मिलता। वहां केवल ''स्वरस'' यानी ताजे पत्तों से निकाले गए रस का उल्लेख है, जिसे सीमित समय के लिए ही लेने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें: क्या खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से स्किन सच में ग्लोइंग होती है? जानें डॉक्टर से

यानि अगर आप रोजाना पैक्ड एलोवेरा जूस पी रहे हैं, तो आप शायद अपने शरीर को फायदा नहीं, नुकसान पहुंचा रहे हैं, क्योंकि बाजार के जूस में मौजूद सोडियम बेंजोएट जैसे प्रिजर्वेटिव एलोवेरा के औषधीय गुणों को बदल देते हैं। डॉ. शर्मा कहते हैं, ''जब किसी हर्ब के जूस में सोडियम बेंजोएट या अन्य रासायनिक पदार्थ मिलाए जाते हैं, तो यह अनुमान लगाना मुश्किल होता है कि यह शरीर पर क्या असर डालेगा। यह हर्ब की औषधीय क्वालिटी को भी बदल सकता है।''

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि आयुर्वेद की प्रमुख पुस्तकों में एलोवेरा के गुणों को लेकर आपसी मतभेद है। कहीं इसे ठंडा बताया गया है तो कहीं गर्म प्रभाव वाला। इसलिए इसका उपयोग व्यक्ति की प्रकृति (Prakriti) और स्थिति (Condition) के अनुसार ही करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: धूप में जाने से पहले स्किन पर लगाएं एलोवेरा, एक्सपर्ट से जानें फायदे

aloe vera juice daily

रोज एलोवेरा जूस पीने के नुकसान

आयुर्वेद के अनुसार किसी भी हर्ब का दैनिक और लंबे समय तक सेवन नहीं करना चाहिए। एलोवेरा जूस अगर रोज लिया जाए, तो ये समस्याएं हो सकती हैं-

  • पेट दर्द, दस्त या उल्टी
  • शरीर में ठंडक या जलन
  • मासिक धर्म में असंतुलन
  • एलर्जी या स्किन रिएक्शन
  • इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, ''एलोवेरा जूस टेम्परेरी आराम देता है, न कि स्थायी इलाज। जैसे ही आप इसका सेवन बंद करेंगे, वैसे ही पुरानी समस्याएं लौट सकती हैं।''

निष्कर्ष

एलोवेरा जूस भले ही सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसका रोजाना सेवन सभी के लिए सही नहीं है। यह शरीर की प्रकृति और स्थिति पर निर्भर करता है कि इसका असर कैसा होगा। आयुर्वेद कहता है कि किसी भी चीज का ज्यादा सेवन विष के समान है। इसलिए अगर आप एलोवेरा का फायदा लेना चाहते हैं तो इसे सीमित मात्रा में, ताजे रूप में और एक्सपर्ट की सलाह से ही लें। तभी यह शरीर के लिए वरदान बन सकता है, वरना नुकसान भी पहुंचा सकता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • एलोवेरा जूस कब पीना चाहिए?

    अगर डॉक्टर सलाह दें, तो इसे सुबह खाली पेट या हल्के भोजन से पहले लिया जा सकता है, लेकिन हमेशा ताजा स्वरस (ताजा रस) ही लें, न कि बाजार का पैक्ड जूस।
  • क्या एलोवेरा जूस वजन घटाने में मदद करता है?

    एलोवेरा जूस पाचन सुधार सकता है और कब्ज कम कर सकता है, जिससे वजन कंट्रोल में मदद मिलती है, लेकिन यह वजन घटाने का स्थायी उपाय नहीं है।
  • क्या बाजार से मिलने वाला एलोवेरा जूस सुरक्षित है?

    अक्सर बाजार के जूस में सोडियम बेंजोएट जैसे प्रिजर्वेटिव मिलाए जाते हैं, जो लंबे समय तक सेवन करने पर शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। आयुर्वेद में ऐसे जूस का कोई उल्लेख नहीं है।

 

 

 

Read Next

क्या लौंग दिल के मरीजों के लिए अच्छी है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 13, 2025 15:54 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Oct 13, 2025 15:54 IST

    Published By : Akanksha Tiwari

TAGS