Doctor Verified

क्या खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से स्किन सच में ग्लोइंग होती है? जानें डॉक्टर से

आज के समय में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं और डाइट भी फॉलो करते हैं। यहां जानिए, क्या खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से स्किन ग्लोइंग बनती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से स्किन सच में ग्लोइंग होती है? जानें डॉक्टर से


सुबह उठते ही हम सब अपनी सेहत और स्किन को बेहतर बनाने के लिए कुछ न कुछ हेल्दी रूटीन अपनाने की कोशिश करते हैं। कोई नींबू पानी पीता है, तो कोई ग्रीन टी या एलोवेरा जूस का सेवन करता है। कई लोग एलोवेरा जूस को नेचुरल ब्यूटी ड्रिंक मानते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने और स्किन को हेल्दी बनाने का काम करता है। एलोवेरा की पत्तियों में मौजूद गाढ़ा जेल विटामिन A, C के साथ बी-कॉम्प्लेक्स और जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स से भरपूर होता है। यही कारण है कि इसे सिर्फ स्किन पर लगाने के बजाय अब लोग इसे पीने भी लगे हैं।

माना जाता है कि सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं, पाचन तंत्र मजबूत होता है और ब्लड प्यूरीफाई होता है, लेकिन सवाल यह है कि क्या वाकई एलोवेरा जूस सुबह खाली पेट पीने से चेहरे पर निखार आता है? या यह सिर्फ एक हेल्थ ट्रेंड है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से बात की-

क्या खाली पेट एलोवेरा जूस पीना स्किन के लिए फायदेमंद है? - Aloe Vera Juice Empty Stomach For Glowing Skin

सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से यह तेजी से शरीर में एब्जॉर्ब होता है। यह आंतों की सफाई करता है और पाचन को बेहतर बनाता है। अच्छा पाचन स्किन हेल्थ से सीधा जुड़ा हुआ है। जब खाना अच्छे से डाइजेस्ट होता है और शरीर में पोषक तत्व सही तरीके से अवशोषित होते हैं, तो त्वचा पर नेचुरल निखार आता है।

इसे भी पढ़ें: रोज एलोवेरा का जूस पीने से दूर होती हैं पाचन से जुड़ी ये 5 समस्याएं

आयुर्वेदिक डॉक्टर का मानना है कि एलोवेरा जूस नियमित और सही तरीके से पिया जाए तो यह स्किन को हाइड्रेटेड और क्लियर रखने में मदद कर सकता है, हालांकि सिर्फ एलोवेरा जूस पीने से तुरंत ग्लो (Does aloe vera give glowing skin) नहीं आएगा। इसके लिए बैलेंस डाइट, पर्याप्त पानी, अच्छी नींद और हेल्दी लाइफस्टाइल भी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: इन लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए एलोवेरा जूस, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

  • एलोवेरा जूस को स्किन के लिए नेचुरल मॉइश्चराइजर माना जाता है।
  • यह शरीर को भीतर से हाइड्रेट करता है, जिससे स्किन ड्राई नहीं होती और हेल्दी रहती है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जो समय से पहले झुर्रियां और दाग-धब्बे लाने के लिए जिम्मेदार होते हैं।
  • कई रिसर्च में पाया गया है कि एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं।
  • यह एक्ने और पिंपल्स को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा यह डार्क स्पॉट और पिग्मेंटेशन की समस्या को भी धीरे-धीरे कम कर सकता है।

एलोवेरा जूस पीने का सही तरीका - What is the best way to drink aloe vera juice

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, रोजाना 10-20 ml एलोवेरा जूस को एक गिलास पानी में मिलाकर पिया जा सकता है। इसे पीने के तुरंत बाद चाय, कॉफी या भारी नाश्ता करने से बचना चाहिए। बेहतर होगा कि इसे पीने के बाद 30 मिनट का गैप रखा जाए।

aloe vera juice for glowing skin

एलोवेरा जूस किसे नहीं पीना चाहिए? - Who cannot take aloe vera juice

एलोवेरा जूस फायदेमंद है, लेकिन हर किसी के लिए यह सुरक्षित नहीं है। प्रेग्नेंट और स्तनपान कराने वाली महिलाएं इसे डॉक्टर की सलाह के बिना न पिएं। इसके अलावा जिन्हें लो ब्लड शुगर या लिवर की समस्या है, उन्हें सावधानी रखनी चाहिए और इसका सेवन डॉक्टर की सलाह अनुसार ही करना चाहिए।

निष्कर्ष

सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीना स्किन और डाइजेशन दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह स्किन को अंदर से पोषण देता है और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है, लेकिन इसे चमत्कारी उपाय न मानकर हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना ही सही रहेगा।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • एलोवेरा जूस रोजाना खाली पेट पीना सुरक्षित है?

    अगर इसे सीमित मात्रा में लिया जाए तो यह सुरक्षित माना जाता है, लेकिन प्रेग्नेंट महिलाएं, स्तनपान कराने वाली महिलाएं और जिन लोगों को लिवर या शुगर की समस्या है, उन्हें डॉक्टर से सलाह लेकर ही सेवन करना चाहिए।
  • क्या एलोवेरा जूस पीने से एक्ने और पिग्मेंटेशन की समस्या कम हो सकती है?

    एलोवेरा में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण एक्ने और पिंपल्स को कम करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही ब्लड प्यूरीफिकेशन के कारण डार्क स्पॉट और पिग्मेंटेशन भी घट सकते हैं।
  • एलोवेरा जूस पीने का सही समय और तरीका क्या है?

    इसे सुबह खाली पेट पीना सबसे फायदेमंद माना जाता है। 10-20 ml एलोवेरा जूस को एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं। सेवन के बाद 30 मिनट तक चाय, कॉफी या भारी नाश्ता करने से बचें।

 

 

 

Read Next

अरंडी के तेल के फायदे, नुकसान और इस्तेमाल का सही तरीका क्या है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Sep 18, 2025 13:32 IST

    Modified By : आकांक्षा तिवारी
  • Sep 10, 2025 12:54 IST

    Published By : Akanksha Tiwari

TAGS