Doctor Verified

क्या चेहरे पर रोजाना दही लगाया जा सकता है? जानें एक्सपर्ट से इसके फायदे-नुकसान

Is It Safe To Apply Curd On Face Daily In Hindi: चेहरे पर रोजाना दही लगाया जा सकता है। हालांकि इसके ओवर यूज से बचना चाहिए। इससे स्किन में ड्राइनेस की दिक्कत हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या चेहरे पर रोजाना दही लगाया जा सकता है? जानें एक्सपर्ट से इसके फायदे-नुकसान


Is It Good To Apply Curd On Face Daily In Hindi: बढ़ता प्रदूषण चेहरे की रंगत को फीका कर देता है। वहीं, खराब जीवनशैली और खानपान की बुरी आदतों को भी बुरा प्रभाव हमारी त्वचा पर पड़ता है। ऐसे में स्किन डल, ड्राई हो जाती है। इस तरह की स्थिति से बचाव के लिए ज्यादातर लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। जैसे नियमित रूप से एक्सफोलिएट करते हैं, डीप क्लीनिंग करते हैं और स्किन की सॉफ्टेनस बनाए रखने के लिए मॉइस्चराइज भी करते हैं। कुछ लोग स्किन की डलनेस और ड्राइनेस को दूर करने के लिए दही लगाते हैं। दही स्किन के लिए अच्छी होती है। लेकिन, क्या इसे रोजाना स्किन पर लगाया जान सुरक्षित होता है? आइए, जानते हैं इस बारे में राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ. करुणा मल्होत्रा का क्या कहना है? (Chehre Par Dahi Lagane Ke Fayde Aur Nuksan)

क्या चेहरे पर रोजाना दही लगाना चाहिए?- Is It Okay To Apply Curd On Face Everyday In Hindi

चेहरे पर दही लगाना अच्छा होता है। इससे स्किन एक्सफोलिएट होगी, क्लीनिंग होती है और स्किन मॉइस्चराइज भी होती है। आपको यह पता होगा कि आज की तारीख में खराब खानपान और स्किन की प्रॉपर केयर न करने की वजह से त्वचा बुरी तरह प्रभावित होती है। चेहरे की रौनकी फीकी पड़ जाती है। ऐसे में यह प्रॉपर केयर के लिए दही लगाना अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन, जहां तक यह सवाल उठता है कि क्या चेहरे पर रोजाना दही लगाना चाहिए? इस पर एक्सपर्ट का कहना है, "दही से चेहरे की रोजाना क्लीनिंग की जा सकती है। इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन, अगर आप रोजाना दही लगा रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि आपकी स्किन टाइप क्या है? साथ ही, यह भी जान लें कि रोजाना दही लगाने से स्किन एलर्जी का रिस्क भी रहता है।" एक्सपर्ट आगे कहते हैं, "अगर आपकी स्किन को दही से एलर्जी नहीं हैं, तो निश्चित तौर पर इसका अपने चेहरे पर रोजाना अप्लाई कर सकते हैं।"

इसे भी पढ़ें: किस समस्या में मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाना चाहिए? जानें 3 चीजों के बारे में

चेहरे पर रोजाना दही लगाने के फायदे- Roj Dahi Lagane Ke Fayde

स्किन एक्सफोलिएट होती है

दही को अपनी उंगलियों पर लगाते हुए चेहरे को हल्के हाथों से मसाज कर सकते हैं। इससे स्किन में मौजूद सभी गंदगी निकल जाती है, स्किन डीप क्लीन होती है और एक्सफोलिएट हो जाती है। इससे स्किन टोन में भी सुधार होता है और खोई हुई रंगत भी लौट आती है।

मॉइस्चर होती है स्किन

चेहरे पर रोजना दही लगाने से स्किन मॉइस्चर भी होती है। कई बार स्किन पर गलत प्रोडक्ट लगो से त्वचा में खिंचाव पैदा हो जाता है। इससे स्किन की नमी भी बाधित होती है। वहीं, अगर आप नियमित रूप से स्किन पर दही लगाते हैं, तो इससे स्किन की सॉफ्टनेस बढ़ती है और स्किन मॉइस्चराइज भी होती है।

सूदिंग इफेक्ट देता है

दही की तासीर ठंडी होती है। इसलिए, जब आप इसे रोज अपने चेहरे पर अप्लाई करते हैं, तो इससे स्किन को सूदिंग इफेक्ट मिलता है। अगर स्किन में इरिटेशन हो रही है, तो वह दूर होती है और कई तरह की स्किन प्रॉब्लम से भी राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर दही कैसे लगाएं? जानें 3 तरीके और इसके फायदे

चेहरे पर रोजाना दही लगाने के नुकसान- Roj Chehre Par Dahi Lagane Ke Nuksan

  1. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो रोजाना दही लगाना सही नहीं है।
  2. रोजाना या इंप्रॉपर तरीके से से दही लगाने से स्किन इरिटेशन हो सकती है।
  3. अगर किसी को दही से एलर्जी है, तो उन्हें भी रोजाना इसका पैक अपने चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। रैशेज का रिस्क बना रहता है।
  4. अगर आप दही का ओवर यूज करते हैं, तो इसकी वजह से स्किन ड्राइनेस की समस्या हो सकती है।
  5. अगर दही रोजाना इंप्रॉपर तरीके से लगाई जाए, तो स्किन टोन में फर्क नजर आने लगता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • चेहरे पर रोज दही लगाने से क्या होता है?

    दही में जिंक होता है। इसलिए, जब आप इसको रोज अपनी चेहरे पर अप्लाई करते हैं, तो इसकी वजह से स्किन की डलनेस और डार्क सर्कल दूर होते हैं।
  • चेहरे पर तुरंत ग्लो लाने के लिए क्या लगाएं?

    चेहरे की रंगत बढ़ाने के लिए आप कई तरह के घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं, जैसे एलोवेरा जेल, शहद और गुलाब जल।
  • क्या दही त्वचा को गोरा करता है?

    दही में विटामिन डी, प्रोबायोटिक्स, प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा हाइड्रेट होती है। इससे स्किन की ग्लो भी बढ़ता है।

 

 

 

Read Next

गर्मियों में बच्चों की त्वचा की देखभाल कैसे करें? जानें डॉक्टर से असरदार टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version