Glycerine Benefits for Skin: ग्लिसरीन एक ऐसा इंग्रीडिएंट है, जिसका इस्तेमाल कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स में किया जाता है। ग्लिसरीन लोशन, क्रीम, साबुन आदि में होता है। अकसर लोग मार्केट में मिलने वाले ग्लिसरीन युक्त उत्पादों को खरीदते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे हैं जो सिर्फ ग्लिसरीन लेते हैं और उसी का इस्तेमाल करते हैं। ग्लिसरीन त्वचा पर ग्लो (Glycerine for Glowing Skin) लाता है और एजिंग के लक्षणों को भी कम करने में मदद करता है। ग्लिसरीन का इस्तेमाल मॉइश्चराइजर के रूप में किया जा सकता है। कुछ लोग रोज रात को चेहरे पर ग्लिसरीन अप्लाई करते हैं। क्या चेहरे पर रोजाना ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं (Kya Chehre Par Roj Glycerine Lga Skte Hai)? आइए, खूबसूरत मेकओवर की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानते हैं-
क्या चेहरे पर रोजाना ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं- Can We Use Glycerine on Face Daily in Hindi
ग्लिसरीन त्वचा के लिए अच्छा होता है। कई लोग स्किन पर निखार और ग्लो लाने के लिए ग्लिसरीन अप्लाई करते हैं। आप अपने चेहरे पर रोजाना ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल मॉइश्चराइजर के रूप में कर सकते हैं। आप रात को चेहरे पर ग्लिसरीन अप्लाई कर सकते हैं। सुबह चेहरे को पानी से साफ कर सकते हैं। इससे स्किन हाइड्रेट और मुलायम बनी रहती है। लेकिन अगर आपकी स्किन पर ग्लिसरीन से इरिटेशन या रेडनेस होने लगती है, तो इसका इस्तेमाल करने से बचें।
इसे भी पढ़ें- क्या चेहरे पर रोजाना एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान
चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने के फायदे- Glycerine Benefits for Skin in Hindi
- ग्लिसरीन में मॉइश्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को मुलायम बनाते हैं।
- अगर आप रोजाना चेहरे पर ग्लिसरीन लगाएंगे, तो ड्राई और बेजान त्वचा से छुटकारा मिलेगा।
- ग्लिसरीन त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
- इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को संक्रमण और जीवाणुओं से बचाते हैं।
- ग्लिसरीन एक्जिमा या सोरायसिस जैसे त्वचा संबंधी रोगों को भी दूर करता है।
- चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से झुर्रियां और फाइन लाइंस जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
ग्लिसरीन स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप भी इसे अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है। इसलिए चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। वहीं, अगर आपको कोई त्वचा संबंधी विकार है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही ग्लिसरीन का इस्तेमाल करें।