
Dry Skin Diet Tips: सर्दियों में त्वचा रूखी हो जाती है। जिन लोगों की ड्राई स्किन है उन्हें ये समस्या ज्यादा होती है। ठंड के दिनों में हीटर जैसे उपकरणों का इस्तेमाल ज्यादा करने से भी त्वचा में ड्राईनेस नजर आने लगती है। अगर आप ज्यादा दवाओं का सेवन करते हैं, तो भी त्वचा ड्राई हो सकती है। बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में बनने वाला प्राकृतिक सीबम कम होने लगता है। इस कारण से भी त्वचा बेजान और रूखी नजर आती है। ड्राई त्वचा की समस्या से छुटकारा पाने या उससे बचने के लिए कुछ आसानी से मिल जाने वाले आहार का सेवन कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे ऐसे 5 आहार जिन्हें आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। रूखी त्वचा की समस्या को दूर करने में इनका सेवन फायदेमंद माना जाता है।
1. विटामिन सी युक्त फल खाएं- Vitamin C Rich Fruits
बेजान और रूखी समस्या से छुटकारा पाने के लिए विटामिन सी युक्त फलों का सेवन करना चाहिए। विटामिन सी युक्त फलों की बात करें, तो संतरा, नींबू, पपीता आदि का सेवन कर सकते हैं। कीवी में भी भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। ब्रोकली ओर टमाटर जैसी सब्जियों का भी सेवन कर सकते हैं।
2. एवोकाडो- Avocado
रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। एवोकाडो में विटामिन ई पाया जाता है। एवोकाडो के गूदे में पाए जाने वाले तेल में मिनरल्स और विटामिन्स मौजूद होते हैं। इससे रूखी और बेजान त्वचा में भी जान आ जाती है। आप एवोकाडो को सुबह नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- 40 की उम्र के बाद झुर्रियां, फाइन लाइन्स जैसे लक्षणों को कम कैसे करें?
3. एलोवेरा जूस- Aloe Vera Juice
एलोवेरा जूस का सेवन करने से त्वचा का रूखापन दूर होता है। एलोवेरा का इस्तेमाल ड्राईनेस दूर करने वाली क्रीम और लोशन में भी किया जाता है। एलोवेरा में पॉलीसैकराइड मौजूद होता है। इससे त्वचा की नमी बरकरार रहती है। एलोवेरा का जूस बनाने के लिए ताजे एलोवेरा को तोड़कर उसका रस निकालें। मिक्सी में चलाकर जूस बना लें और दिन में एक गिलास पिएं।
4. गाजर- Carrot
रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए गाजर का सेवन करें। गाजर में विटामिन ए और कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये दोनों ही फ्री रेडिकल्स की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। साथ ही एजिंग साइन्स भी कम करते हैं। गाजर का सेवन जूस या सलाद के फॉर्म में कर सकते हैं।
5. दही- Curd
दही में त्वचा को नमी प्रदान करने वाले गुण पाए जाते हैं। दही का सेवन करने से रूखी त्वचा की समस्या से छुटकारा मिलता है। दही, स्किन को हाइड्रेट रखता है। दही का फेसपैक लगा सकते हैं। साथ ही रोजाना एक कटोरी दही खाने से भी त्वचा सॉफ्ट रहेगी और एजिंग साइन्स से बचेगी।
ऊपर बताए आहार को डाइट में शामिल करेंगे, तो रूखी त्वचा की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।