Expert

ड्राई आईज से हैं परेशान? राहत पाने के ल‍िए डाइट में शाम‍िल करें ये 5 चीजें

Dry Eyes: ड्राई आईज की समस्या से राहत पाने के लिए सही आहार का चयन जरूरी है। हेल्‍दी चीजों का सेवन करने से आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
ड्राई आईज से हैं परेशान? राहत पाने के ल‍िए डाइट में शाम‍िल करें ये 5 चीजें


Best Food For Dry Eyes: ड्राई आईज (Dry Eyes) की समस्या एक आम स्थिति है, जिसमें आंखों में ड्राईनेस, जलन या खुजली जैसे लक्षण महसूस होते हैं। यह समस्या तब होती है जब आंखों में आंसू का उत्पादन कम होता है या आंसू की गुणवत्ता खराब होती है। इसके कारण आंखों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। ड्राई आईज के इलाज में जीवनशैली में बदलाव, उचित देखभाल और कुछ विशेष खाद्य पदार्थों का सेवन जरूरी होता है। यहां ऐसी 5 चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें खाने से ड्राई आईज की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने The Nutriwise Clinic, लखनऊ की न्‍यूट्रि‍शन‍िस्‍ट नेहा सिन्‍हा से बात की।

1. हरी पत्तेदार सब्जियां- Green Leafy Vegetables 

पालक, मेथी और केल जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन-ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। ये पोषक तत्व आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं और ड्राई आईज के लक्षण को कम करने में मदद कर सकते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां का न‍ियम‍ित सेवन करने से, आंखों की थकान कम होती है। ताजी सब्‍ज‍ियों का सेवन करने से उम्र से संबंधित मैक्यूलर डिजनरेशन (AMD) और मोतियाबिंद की रोकथाम में मदद म‍िलती है।

इसे भी पढ़ें- आंखों को स्‍वस्‍थ रखने के लिए फॉलो करें एक्‍सपर्ट के बताए डाइट ट‍िप्‍स, तेज होगी आंखों की रोशनी

2. खट्टे फल- Citrus Fruits

citrus fruits benefits for eyes

खट्टे फल जैसे संतरे, नींबू और अंगूर विटामिन-सी का बेहतरीन स्रोत होते हैं। विटामिन-सी आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, क्योंकि यह आंसू ग्रंथियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है और सूजन को कम करता है। नियमित रूप से खट्टे फलों का सेवन करने से आंखों की नमी बढ़ सकती है। खट्टे फल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो आंखों की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

3. अखरोट- Walnut 

walnut benefits for eyes

अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक अच्छा स्रोत है। ओमेगा-3 फैटी एसिड आंखों की सूजन (Eye Swelling) को कम करने में मदद करता है और आंसू उत्पादन को बढ़ाता है। रोज एक मुट्ठी अखरोट खाने से ड्राई आईज की समस्या में सुधार हो सकता है। नियमित रूप से अखरोट का सेवन करने से आंखों की रोशनी बेहतर होती है और उम्र से संबंधित मैक्यूलर डिजनरेशन (AMD) और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

4. सूरजमुखी के बीज- Sunflower Seeds

सूरजमुखी के बीज में विटामिन-ई होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। ये पोषक तत्व आंखों की सुरक्षा करते हैं और ड्राई आईज के लक्षणों को कम करते हैं। सलाद में सूरजमुखी के बीज डालकर उन्हें आसानी से खा सकते हैं। सूरजमुखी के बीजों में जिंक भी होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। ये सीड्स आंखों की रोशनी को बनाए रखने और उनकी कार्यक्षमता को सुधारने में मदद करता है। 

5. पपीता- Papaya

पपीता एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। इसके सेवन से आंखों की नमी बढ़ती है और सूजन में कमी आती है। पपीता को सीधे खा सकते हैं या जूस के रूप में भी ले सकते हैं। साथ ही, पपीता में विटामिन-सी पाया जाता है, जो आंखों की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। 

इन 5 चीजों को डाइट में शाम‍िल करके आप ड्राई आईज की समस्‍या से न‍िजात पा सकते हैं। अगर समस्या बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना उचित होगा।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

डाइट में शामिल करें 3 तरह के क्विनोआ, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer