Tips to Improve Vision With Diet Tips: आपने एक कहावत तो सुनी होगी कि 'आंख है तो जहान है'। ऐसा इसलिए क्योंकि बिना आंखों की रोशनी के सब और अंधेरा ही अंधेरा है। आजकल बहुत से लोगों को आंखों की रोशनी कमजोर होने की समस्या हो गई है। लैपटॉप, मोबाइल व टीवी की स्क्रीन आंखों के लिए नुकसानदायक होती है। ये चीजें हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बन गई है। इससे आंखों में ड्राईनेस सहित बहुत सी समस्या आने लगी है। वहीं अच्छे खान-पान के ना होने से भी आंखों की रोशनी कमजोर हो जाती है। खराब लाइफस्टाइल का असर हमारे खाने पीने पर भी पड़ा है। इससे आंखों की रोशनी कमजोर होने के अलावा बहुत सी समस्या उत्पन्न हो रही है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने दुर्गा सहाय नर्सिंग होम, यूपी बिजनौर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ विनीत माथुर से बात की।
आंखों की रोशनी कम होने के कारण- Causes of Low Vision
लंबे समय तक स्क्रीन देखना
लैपटॉप, मोबाइल व कंप्यूटर पर ज्यादा समय तक कम करने से आंखों में ड्राईनेस आ जाती है और आखों की रोशनी कम हो जाती है।
स्मोकिंग करने से
स्मोकिंग भी आंखों की रोशनी को कम कर सकती है। तंबाकू से निकलने वाले धुंए में जहरीला रसायन पाया जाता है। ये आंखों में जाकर नुकसान पहुंचा सकता है।
आंखों की समस्या की अनदेखी
आंखों से पानी आना, दर्द होना, धुंधला दिखाई देना आदि समस्या का समय से इलाज ना होने से आंखों की रोशनी कम होने लगती है। इन समस्याओं के होने पर समय से डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
खान-पान का सही ना होना
खाने में सही पौषक तत्वों के ना होने के कारण भी आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है।
इसे भी पढ़ें- कम उम्र में ही दिखने लगा धुंधला? जानें आंखों की रोशनी कम होने कारण और बचाव के उपाय
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए डाइट टिप्स- Diet Tips to Improve Vision in Hindi
आंखों की रोशनी कमजोर होने पर अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है। हम आपको एक्सपर्ट्स द्वारा बताई गई कुछ ऐसी खाने-पीने की चीजें बता रहे हैं जो आपकी समस्या को ठीक कर सकती है।
आंवला का सेवन करें
आंवले में आयरन, विटामिन-सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए फायदेमंद होते हैं। आप चाहे तो आवंले का रस पानी में मिलाकर पी सकते हैं। चाहे तो आंवले का मुरब्बा या अचार भी खा सकते हैं।
अरबी का करें सेवन
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स विटामिन-ए युक्त चीजें खाने की सलाह देते हैं। अरबी में विटामिन-ए बहुत मात्रा में पाया जाता है।
बादाम खाएं
बादाम खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। प्रतिदिन भीगे हुए बादाम खाने चाहिए। आप चाहे तो बादाम को दूध के साथ भी खा सकते हैं।
सौंफ का करें सेवन
सौंफ भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार होती है। इसके लिए आप खाली सौंफ भी खा सकते हैं। चाहे तो सौंफ, बादाम और मिश्री को मिक्सी में पीसकर रोजाना एक चम्मच पाउडर दूध में मिलाकर रात के समय पी सकते हैं।
गाजर का सेवन करें
गाजर को आंखों के लिए बहुत बढ़िया माना जाता है। इसमें बीटा कैरोटीन होता है, जो आंखों के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
शकरकंद को डाइट में शामिल करें
शकरकंद में भी बीटा कैरोटीन होता है। इसलिए शकरकंद भी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कारगर साबित हो सकता है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।