आंखों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद हैं ये 10 आयुर्वेदिक उपाय, रोशनी भी होगी तेज

आंखों की रोशनी बढ़ाने और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए आयुर्वेद के अनुसार आप त्रिफला, गुलाब जल और गाय के घी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद हैं ये 10 आयुर्वेदिक उपाय, रोशनी भी होगी तेज

इस दुनिया को देखने के लिए आंखें बहुत अहम हैं। लेकिन अगर इन्हीं आंखों में हल्की सी धूल भी चली जाए, तो उसे झेल पाना मुश्किल हो जाता है। आंखों से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर हर व्यक्ति परेशान हो जाता है, क्योंकि बिना आंखों के दुनिया को देख पाना या कोई भी काम करना मुश्किल हो सकता है। बचपन से ही बच्चों के आंखों की रोशनी बढ़ाने और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए उनकी डाइट में हेल्दी खाद्य पदार्थों को शामिल किया जाता है। इतना ही नहीं आंखों को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय भी पेरेंट्स ट्राई करते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. दीक्सा भावसार सावलिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके कुछ आयुर्वेदिक टिप्स शेयर किए हैं, जिसकी मदद से आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने और आंखों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। 

आंखों को स्वस्थ रखने के आयुर्वेदिक उपाय क्या है?- Ayurvedic Remedies To Keep Eyes Healthy in Hindi 

1. ऑर्गेनिक गुलाब जल

आंखों में जलन होने पर आप ऑर्गेनिक गुलाब जल का उपयोग कर सकते हैं। बस आपको गुलाब जल की दो-दो बूंदें अपनी दोनों आंखों में डालनी है। इसके बाद, 10 मिनट तक आंखें बंद करके लेट जाएं। ऐसा करने से आंखों में गई धूल-मिट्टी साफ हो जाएगी और जलन भी कम हो जाएगी। 

2. गाय के घी का उपयोग

आंखों में घी डालना या नाक में घी डालना आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। घी आंखों के जलयोजन स्तर को बनाए रखने और ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या को ठीक करने में मदद कर सकता है। इसलिए आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप हमेशा गाय के शुद्ध घी का इस्तेमाल करें। 

3. त्रिफला

आयुर्वेद के अनुसार त्रिफला आंखों से जुड़ी समस्याओं, जैसे- आई फ्लू, आई इंफेक्शन, आंखों में जलन, दर्द और रेडनेस को कम करने में मदद कर सकता है। त्रिफला को खाने के साथ आप इसका उपयोग आंखों को धोने के रूप में भी कर सकते हैं। एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को रात भर 1 गिलास पानी में भिगो कर रख दें। सुबह इसे 21 बार मोड़कर बारीक कपड़े या कॉफी फिल्टर से छान लें। इस बात को सुनिश्चित करें कि त्रिफला का कोई भी कण पानी में न रह जाएं। जब पानी से त्रिफला पूरी तरह अलग हो जाए, तो इस पानी से अपनी आंखों को धो लें। 

4. अंजना

आयुर्वेद में अंजना को 'द्रिकबलम' यानी आंखों की रोशनी बढ़ाने वाला माना जाता है। अंजना एक आयुर्वेदिक दवा है, जिसे कोलिरिसम भी कहा जाता है। यह एक तरह का गाढ़ा आईलाइनर है, जिसे पलकों के अंदरूनी हिस्से पर लगाया जाता है। इसके इस्तेमाल से आंखों की रोशनी बढ़ाती है और आंख से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। 

5. वॉक करना

रिफ्लेक्सोलॉजी विज्ञान के अनुसार जब हम चलते हैं तो सबसे ज्यादा दबाव हमारे पैर की दूसरी और तीसरी उंगली पर पड़ता है। इन दोनों में सबसे अधिक तंत्रिका अंत होते हैं, जो आपकी आंखों की कार्यप्रणाली को उत्तेजित करते हैं और आंखों की रोशनी में सुधार करते हैं।

6. 20-20-20 नियम

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप 20-20-20- नियम का पालन कर सकते हैं। इसमें आपको आखों की थकान और तनाव कम करने के लिए हर 20 मिनट में 20 फीट दूर किसी चीज को 20 सेकंड तक देखते रहें। 

इसे भी पढ़ें- ड्राई आई की समस्‍या दूर करने के ल‍िए रोज करें ये 5 योग, स्‍वस्‍थ रहेंगी आंखें

7. आंखों का व्यायाम

आंखों को आरम देने के लिए आप आई एक्सरसाइज कर सकते हैं। जिसमें आंखों से बगल में, ऊपर और नीचे देखना, और प्रतिदिन 10 मिनट तक आंखों कोक्लॉकवाइज और काउंटर क्लोरवाइज दिशा में घुमाना चाहिए। 

8. त्राटक और ध्यान

त्राटक का मूल रूप से मतलब है किसी चीज जैसे- दीपक या बिंदू को दूर से ध्यान लगाकर देखना। यह आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और आपकी याददाश्त में भी सुधार करता है।

9. मोबाइल फोन पर ब्लू लाइट फिल्टर ऑन रखें

मोबाइल फोन या अन्य गैजेट्स के इस्तेमाल से आंखों पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इस नुकसान से आंखों को बचाने के लिए अपने फोन और अन्य गैजेट के ब्लूट लाइट फिल्टर को एक्टिव करके रखें। 

10. पर्याप्त नींद

पर्याप्त मात्रा में नींद लेना यानी कम से कम 8 घंटे की नींद आपकी आंखों से जुड़ी समस्याओं को कम करने, आंखों के थकान और दर्द को दूर करने में मदद कर सकता है। 

Image Credit- Freepik 

Read Next

वजन कम करने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक नियम, शरीर रहेगा फिट

Disclaimer