Expert

क्या गाजर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है? मिथ या सच्चाई, जानें एक्सपर्ट से

गाजर में बीटा-कैरोटीन, विटामिन A के साथ अन्य जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो कि आंखों की सेहत के लिए जरूरी हैं। यहां जानिए, क्या गाजर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गाजर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है? मिथ या सच्चाई, जानें एक्सपर्ट से


गाजर एक ऐसी सब्जी है जिसे हेल्थ और न्यूट्रिशन के मामले में सुपरफूड माना जाता है। सर्दियों के मौसम में तो यह लगभग हर भारतीय थाली का हिस्सा बन जाती है। सलाद से लेकर जूस और हलवे तक, गाजर का स्वाद और इसके फायदे दोनों ही लोगों को आकर्षित करते हैं। बचपन से ही हम सबने यह बात सुनी है कि गाजर खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। स्कूलों और घरों में बच्चों को ज्यादा से ज्यादा गाजर खाने की सलाह दी जाती है ताकि उनकी आंखें हेल्दी रहें। लेकिन क्या यह बात सच है या फिर सिर्फ एक पुराना घरेलू मिथ है? यही सवाल आज भी लोगों को सोचने पर मजबूर करता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने, जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से बात की-

क्या गाजर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है? - Do Carrots Improve Eyesight Naturally

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि गाजर में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है जो शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है और विटामिन A हमारी आंखों के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है, खासकर रेटिना की हेल्थ के लिए। यही कारण है कि गाजर को आंखों के लिए अच्छा माना जाता है। गाजर आंखों की रोशनी को सपोर्ट करता है, लेकिन यह किसी भी आंखों की बीमारी या समस्या का इलाज नहीं है। गाजर खाने से आंखों की रोशनी में सुधार जरूर (which vegetable is good for eyesight) हो सकता है, लेकिन इससे पहले से मौजूद मायोपिया या हाइपरमेट्रोपिया (दूर की न दिखाई देना) जैसी समस्याओं को ठीक नहीं किया जा सकता। यानी अगर किसी को चश्मा लगा है, तो केवल गाजर खाने से वह नहीं उतरेगा।

इसे भी पढ़ें: ड्राई स्किन के लिए घर पर बनाएं गाजर से नेचुरल सीरम, जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका

do carrots improve eyesight naturally

  • गाजर का सेवन आंखों की सेहत के लिए लाभकारी है।
  • गाजर में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।
  • गाजर में फाइबर होता है जो पाचन को दुरुस्त रखता है।
  • इसमें पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन में नेचुरल ग्लो लाते हैं।
  • इसका सेवन हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: ऑयली स्किन के लिए बेस्‍ट है गाजर-बेसन फेस पैक, चेहरे की हर समस्या को करता है दूर

1 दिन में कितनी गाजर खानी चाहिए? - how many carrots should you eat in a day

  • रोजाना 1–2 गाजर यानी लगभग 75–100 ग्राम पर्याप्त मानी जाती है।
  • गाजर को सलाद, जूस, हलवा या सूप के रूप में खाया जा सकता है।

आयुर्वेद में गाजर का महत्व

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि आयुर्वेद में गाजर को आंखों को स्वस्थ बनाए रखने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक माना जाता है। सर्दियों में गाजर का हलवा या गाजर का रस पीना शरीर को पोषण और ताकत देने वाला माना जाता है।

निष्कर्ष

गाजर आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है क्योंकि इसमें विटामिन A का सोर्स बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। आंखों के लिए यह लाभकारी है लेकिन यह मान लेना गलत है कि गाजर खाने से चश्मा उतर जाएगा या आंखों की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • क्या रोजाना गाजर खाना सुरक्षित है?

    बिलकुल, रोजाना 1–2 गाजर खाना सुरक्षित और फायदेमंद है। इससे आंखों, स्किन और पाचन सभी को फायदा मिलता है।
  • क्या गाजर का जूस पीने से भी आंखों को फायदा होता है?

    हां, गाजर का जूस भी आंखों और शरीर को उतना ही फायदा पहुंचाता है जितना गाजर खाने से। लेकिन बेहतर है कि इसे ताजा बनाकर पिया जाए और इसमें ज्यादा चीनी न मिलाई जाए।
  • क्या बच्चों की नजर तेज करने के लिए गाजर देना सही है?

    बच्चों की डाइट में गाजर शामिल करना फायदेमंद है। यह उनकी आंखों, हड्डियों और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। लेकिन अगर बच्चे को चश्मे की जरूरत है, तो केवल गाजर खाने से वह नहीं हटेगा।

 

 

 

Read Next

क्या गुड़ खाने से सच में खून बढ़ता है? डाइटिशियन से जानें सच्चाई

Disclaimer

TAGS