शरीर के अन्य अंगों की तरह ही आंखे भी एक महत्वपूर्ण अंग है। आंखों की वजह से ही हम इस दुनिया को देख पाते हैं। रंगों के महत्व को समझ पाते हैं। समय के साथ आंखों पर ध्यान न देने से अधिकतर लोगों को चश्मा लग जाता है। आंखे कमजोर होने के बाद आपको हर समय चश्मा लगाना पड़ता है। आंखों की समस्या आज के समय एक आम समस्या बन चुकी है। वयस्कों के साथ ही छोटी उम्र के बच्चों को भी चश्मे लग रह हैं। डाइट में पौष्टिक आहार न लेने की वजह से आंखे कमजोर हो सकती है। ऐसे में आपको धुंधला दिखाई देना, सिर दर्द और चक्कर आने की समस्या हो सकती है। अगर, आपके घर में भी किसी को चश्मा लगा है तो बिना देर किए उनकी डाइट में बादाम को शामिल करें। डाइटीशियन शिवाली गुप्ता के अनुसार बादाम में पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल्स आंखों की रोशनी के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आगे जानते हैं बादाम से आंखों को क्या फायदे मिलते हैं।
आंखों के लिए बादाम खाने के फायदे - Almond Benefits to Improving Eyesight In Hindi
विटामिन ई से भरपूर
बादाम में विटामिन ई पाया जाता है। यह एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, जो आंखों को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस से बचाने का कार्य करता है। फ्री रेडिकल्स की वजह से आंखे कमजोर हो सकती है और मोतियाबिंद के लिए यह एक बड़ा कारक हो सकता है। लेकिन, यदि आप डेली लाइफ में बादाम को शामिल करते हैं तो इससे आंखे मजबूत होती है। इससे आंखों की रोशनी को बेहतर कर सकते हैं।
ओमेगा-3 फैटी एसिड
बादाम ओमेगा 3 फैटी एसिड का एक मुख्य स्रोत होता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड आंखों के लिए आवश्यक रेटिना के लिए आवश्यक होता है। रेटिना से संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए आप बादाम को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसके अलावा, आंखों का सूखना, मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी स्थितियां का खतरा कम होता है।
ड्राई आई समस्याओं को करें दूर
महिलाओं को ड्राई आई की समस्या को दूर करने के लिए आप बादाम का सेवन कर सकते हैं। लंबे समय तक मोबाइल और लैपटॉप देखने से आंखों थक जाती है और लोगों को ड्राई आईज की समस्या हो सकती है। बादाम में पाए जाने वाले विटामिन आंखों को आराम पहुंचाते हैं, साथ ही ड्राई आई की समस्या को कम करते हैं।
ल्यूटिन और जेक्सैंथिन
बादाम में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन दो तरह कैरोटीनॉयड पाए जाते हैं, यह अल्ट्रा वायलेट किरणों को फिल्टर करने में सहायक होते हैं। ये कंपाउंड रेटिना में जमा हो जाते हैं, जहां वह सूरज की हानिकारक रोशनी से होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को सुरक्षा प्रदान करता है। बादाम खाने से रेटिना के स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है।
ब्लड शुगर को करें कंट्रोल
ब्लड शुगर आंखों की हेल्थ को प्रभावित करता है। इससे आंखें से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इससे होने वाली समस्याओं को डायबिटिक रेटिनोपैथी कहते हैं। बादाम में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। लेकिन, इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है। बादाम को डाइट में शामिल कर आप आंखों की रोशनी को बेहतर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : आंखों की जलन और पानी आने की समस्या दूर करेंगे ये 5 घरेलू उपाय, गर्मी में आंखों को मिलेगी ठंडक
आंखों को कमजोर होने से बचाने के लिए आप डाइट में पौष्टिक आहार को शामिल करें। इसके अलावा, आप आंखों की रोशनी को बेहतर कर सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व आंखों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इसके लिए आप एक भीगे हुए बादाम का सुबह सेवन कर सकते हैं। इसके साथ सौंफ और मिश्री लेने से आंखों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है।