Doctor Verified

आंखों की रोशनी के लिए विटामिन- K क्यों जरूरी है? जानें डॉक्टर से

Why Vitamin K is Important For Eyesight in Hindi: विटामिन विटामिन K न केवल आंखों बल्कि, आपके पूरे शरीर के लिए जरूरी है। यह विटामिन आंखों की रोशी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों की रोशनी के लिए विटामिन- K क्यों जरूरी है? जानें डॉक्टर से

Why Vitamin K is Important For Eyesight in Hindi: हममे से बहुत से लोग शरीर के अन्य अंगों पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन कई बार आंखों के स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि, आंखों को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी होता है। आंखें न केवल शरीर का एक संवेदनशील हिस्सा होती हैं, बल्कि यह आपको दुनिया दिखाने का काम करती हैं। स्वस्थ रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का बैलेंस रहना जरूरी होता है। पोषक तत्वों की आपूर्ति रहने से शारीरिक और मानसिक विकास तेज गति से होता है।

वहीं, अगर शरीर में किसी भी न्यूट्रिएंट का अभाव हो जाए तो आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं तक का सामना करना पड़ता है। आजकल कम उम्र में ही लोग आंखों की रोशनी कम होने के शिकार हो जाते हैं। आंखों की रोशनी को अच्छा रखने के लिए शरीर को विटामिन-के की जरूरत होती है। यह विटामिन आंखों में मौजूद रक्त वाहिकाओं को सपोर्ट करने के साथ ही रोशनी बढ़ाने में भी मददगार होता है। (Why Vitamin K is Important For Eyesight in Hindi) - 

आंखो की रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन K क्यों जरूरी है?

जगत फार्मा के नेत्र विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. मनदीप सिंह बासु के मुताबिक विटामिन विटामिन K न केवल आंखों बल्कि, आपके पूरे शरीर के लिए जरूरी है। यह विटामिन आंखों की रोशनी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। विटामिन- के आंखों की रक्त वाहिकाओं को साफ रखकर उसमें प्लाक नहीं जमने देता है, जिससे आंखों में गंदगी नहीं रहती है और आंखों की रोशनी तेज होती है। विटामिन K को आम भाषा में विटामिन के 2 भी कहा जाता है। अगर आप सीमित मात्रा में विटामिन K का सेवन कर रहे हैं तो इससे आंखों में ब्लड फ्लो बेहतर होता है साथ ही रेटिना में ब्लीडिंग होने की आशंका भी कम होती है। 

vitamink-inside

विटामिन K आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाता है?

विटामिन K आंखों में मौजूद प्रोटीन (MGP) को सक्रिय रखने में मदद करता है। दरअसल, यह प्रोटीन आमतौर पर आंखों की रक्त वाहिकाओं को साफ रखने में मदद करता है। Ocular Myasthenia Gravis (OMG) प्रभावित होने पर आपको आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर पर ऐसी स्थिति में किसी चीज को एकाग्र होकर देखने में कठिनाई हो सकती है। विटामिन- के आपकी आंखों की कार्यक्षमता को बेहतर करके रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में आंखों की मसल्स कमजोर हो जाती हैं, जिससे देखने में कठिनाई हो सकती है। विटामिन-के से भरपूर आहार लेने से आंखों की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं, जिससे देखने की क्षमता बढ़ती है। 

विटामिन K के अन्य फायदे

  1. विटामिन K सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
  2. विटामिन K हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। विटामिन के बोन मिनरल डेंसिटी को बढ़ाने में मददगार होता है।
  3. यह विटामिन ब्लड क्लॉटिंग में भी फायदेमंद होता है।
  4. यह आपके कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को हेल्दी रखता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों की आशंका कम होती है। 

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या करें?

  1. आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल को बेहतर रखने की जरूरत है।
  2. इसके लिए आपको विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर आहार लेना चाहिए, जिससे आंखें हेल्दी रहती हैं।
  3. इसके लिए आपको अपने स्क्रीन टाइम को कम करने के साथ ही साथ आंखों का रेगुलर चेकअप कराना चाहिए।
  4. इसके लिए आपको नियमित तौर पर आंखों की एक्सरसाइज करते रहना चाहिए।
  5. आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आपको हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे केल, पालक और ब्रोकली आदि खानी चाहिए।
  6. इसके लिए आपको खुद को हाइड्रेटेड रखना चाहिए।

FAQ

  • आंखों की रोशनी तेज करने के लिए कौन सा विटामिन चाहिए?

    आंखों की रोशनी को बढ़ाने या तेज करने के लिए कई विटामिन्स जरूरी होते हैं। इसके लिए आप विटामिन बी6, विटामिन K, विटामिन बी9, बी12 और राइबोफ्लेविन आदि लेना चाहिए। 
  • आंखों में धुंधलापन दिखे तो क्या करें?

    आंखों में धुंधलापन होने पर आपको आंखों को साफ रखना चाहिए और बिना देरी किए डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इसके लिए आपको नियमित तौर पर आंखों की जांच करानी चाहिए। 
  • आंखों कमजोर होने पर क्या खाना चाहिए?

    आंखों के कमजोर होने पर आपको खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। इसके लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियों, साबुत अनाज, बादाम गाजर, संतरा, आंवला, ब्लूबेरी, कीवी आदि का सेवन करना चाहिए। 

 

 

 

Read Next

क्या लू लगने पर खरबूज खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer